By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: दशहरा कब है, जानें शुभ मुहूर्त, रावण दहन और शस्त्र पूजा का सही समय!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > दशहरा कब है, जानें शुभ मुहूर्त, रावण दहन और शस्त्र पूजा का सही समय!
Religion

दशहरा कब है, जानें शुभ मुहूर्त, रावण दहन और शस्त्र पूजा का सही समय!

DB News
Last updated: 28/09/2026 10:43 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है दशहरा. इस साल 1 अक्टूबर को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा.

Source : DB News Update

Contents
आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है दशहरा. इस साल 1 अक्टूबर को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा.चलिए जानते दशहरा कब है और शस्त्र पूजा का समय क्या है?दशहरा का शुभ मुहूर्तशस्त्र पूजा का शुभ समयरावण दहन का सही समयरावण दहन के बाद जरूर करें यह कामश्री राम जी की आरती (Shri Ram Ji Ki Aarti)

By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Dussehra 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार दशहरा हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है. पौराणिक कथाओं और मान्यताओं के मुताबिक भगवान राम ने इस दिन लंका के राजा रावण का वध कर असत्य पर सत्य की जीत हासिल की थी.
जिसके बाद से दशहरा उत्सव मनाने की परंपरा चल पड़ी. परंपराओं के अनुसार दशहरा के दिन रावण, उसके भाई कुंभकर्ण और बेटे मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है. इसी समय पर दूर्गा पूजन का समापन भी होता है. जिसमें शस्त्र पूजा करने का विधान भी है.

चलिए जानते दशहरा कब है और शस्त्र पूजा का समय क्या है?

पंचांग के मुताबिक आश्विन शुक्ल की दशमी तिथि को दशहरा है. जो 1 अक्टूबर की शाम को 7 बजकर 1 मिनट से शुरू होगा. जिसका समापन दशमी तिथि को 2 अक्टूबर की शाम 7 बजकर 10 मिनट पर होगा. उदयातिथि के आधार पर इस बार दशहरा 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा.

इस साल दशहरा के दिन रवि योग पूरे दिन बन रहा है. इस दिन रवि योग के साथ सुकर्मा योग और धृति योग भी बन रहे हैं. रवि योग में सूर्य का प्रभाव अधिक होता है, जिसकी वजह से सभी तरह के दोष मिट जाते हैं. इस दिन सुकर्मा योग सुबह से शुरू होगा और रात के 11 बजकर 29 मिनट तक रहेगा.

जिसके बाद धृति योग शुरू हो जाएगा. दशहरा के दिन उत्तराषाढा नक्षत्र है, जो प्रात:काल से लेकर सुबह 9 बजकर 13 मिनट तक है. उसके बाद से श्रवण नक्षत्र है, जो पूर्ण रात्रि तक रहेगा.

दशहरा का शुभ मुहूर्त

दशहरा का शुभ मुहूर्त सुबह 04:38 सुबह से लेकर 05:26 सुबह तक है. अभिजीत मुहूर्त जो ​दिन में 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर के 12 बजकर 34 मिनट तक है. वहीं दशहरा पर विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 9 मिनट से दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक का है.

शस्त्र पूजा का शुभ समय

दशहरा के दिन शस्त्र पूजा का शुभ समय दोपहर 2 बजकर 09 मिनट से लेकर 2 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. इस अवधि में शस्त्र पूजन करने से विशेष पुण्य लाभ प्राप्त होगा.

रावण दहन का सही समय

ज्योतिषीय गणना के अनुसार दशहरा के अवसर पर रावण दहन का आयोजन प्रदोष काल में करने का विधान है. शास्त्रों के अनुसार प्रदोष काल की शुरुआत सूर्यास्त के बाद होती है. इस बार सूर्यास्त का समय शाम 6 बजकर 06 मिनट पर रहेगा. इसके बाद प्रदोष काल प्रारंभ होगा, और उसी समय से रावण दहन करना शुभ रहेगा.

रावण दहन के बाद जरूर करें यह काम

मान्यता है कि रावण जलने के बाद एक छोटा सा काम जरूर करना चाहिए. इसके लिए जब दशहरा के दिन रावण पूरी तरह जल जाए, तो उसमें से बची थोड़ी लकड़ी या राख को घर में लाकर रखना चाहिए. इसे ऐसे स्थान पर रखें जहां किसी भी व्यक्ति की उस पर नजर न पड़ पाए. इस उपाय को करने से जातक के घर से नकारात्मक ऊर्जा हमेशा दूर रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. साथ ही, इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

श्री राम जी की आरती (Shri Ram Ji Ki Aarti)

श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भव भय दारुणम्।

नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।।

कंदर्प अगणित अमित छवी नव नील नीरज सुन्दरम्।
पट्पीत मानहु तडित रूचि शुचि नौमी जनक सुतावरम्।।

भजु दीन बंधु दिनेश दानव दैत्य वंश निकंदनम्।
रघुनंद आनंद कंद कौशल चंद दशरथ नन्दनम्।।

सिर मुकुट कुण्डल तिलक चारु उदारू अंग विभूषणं।
आजानु भुज शर चाप धर संग्राम जित खर-धूषणं।।

इति वदति तुलसीदास शंकर शेष मुनि मन रंजनम्।
मम ह्रदय कुंज निवास कुरु कामादी खल दल गंजनम्।।

मनु जाहिं राचेऊ मिलिहि सो बरु सहज सुंदर सावरों।
करुना निधान सुजान सिलू सनेहू जानत रावरो।।

एही भांती गौरी असीस सुनी सिय सहित हिय हरषी अली।
तुलसी भवानी पूजि पूनी पूनी मुदित मन मंदिर चली।।

दोहा-

जानि गौरी अनुकूल सिय हिय हरषु न जाइ कहि।
मंजुल मंगल मूल वाम अंग फरकन लगे।।

 

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

शारदीय नवरात्रि 2026 में भूमि, भवन, वाहन क्रय करने के बन रहे योग, जानें कब है ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग

रात्रि में कतई न करें घट स्थापना, जानें… कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और तारीख

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateDussehra 2025Jbp NewsMP NEWSRavan Dahan
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article सुहागिनों के लिए खास है आज की तीज, जानें क्यों?
Next Article गणेश चतुर्थी पर इन मंत्रों के साथ करें गणपति स्थापना और पूजन, जानें…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?