कुंभ मेले में आएंगे 13 अखाड़ों के साधु-संत, लंबे समय तक त्र्यंबकेश्वर महादेव मंदिर और आसपास लगा रहेगा मेला
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Nashik Kumbh 2027: नासिक त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है. यहां कुंभ आयोजन की तिथियां घोषित हो चुकी हैं. नासिक में पिछला सिंहस्थ कुंभ मेला 2015-16 में आयोजित किया गया था. अब यहां 2027 में कुंभ मेले का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए धर्म संसद ने प्रमुख स्नान की तिथियां और अमृत स्नान की तारीख निश्चित कर दी है. प्रशासनिक स्तर पर कुंभ की तैयारियां भी प्रारंभ कर दी गई हैं.
इन चार स्थानों पर होता है कुंभ
भारत में चार स्थानों में कुंभ मेले का आयोजन होता है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, उत्तराखंड के हरिद्वार, महाराष्ट्र के नासिक और मध्य प्रदेश के उज्जैन में कुंभ होता है. हर तीन साल में इनमें से किसी भी स्थान पर एक कुंभ मेले का आयोजन होता है. 12 साल में आयोजित होने वाला कुंभ मेला पूर्ण कुंभ के नाम से जाना जाता है और छह साल में अर्ध कुंभ आयोजित होता है.
कहां कब है कुंभ मेला
- नासिक में 2027 में कुंभ मेला आयोजित होगा.
- उज्जैन में 2028 में कुंभ मेला लगेगा.
- हरिद्वार में 2033 में अगला पूर्ण कुंभ मेला आयोजित होगा.
- प्रयागराज में 2031 में कुंभ मेला आयोजित होगा.
किन नदियों के तट पर आयोजित होता है कुंभ?
- नासिक कुंभ मेला – गोदावरी नदी के तट पर
- हरिद्वार कुंभ मेला- गंगा के तट पर
- उज्जैन सिंहस्थ कुंभ- क्षिप्रा नदी के किनारे
- प्रयागराज कुंभ- गंगा-यमुना और अदृश्य नदी सरस्वती के संगम पर
किस संप्रदाय के कितने अखाड़े
- वैष्णव संप्रदाय के अखाड़े
निर्वाणी अनी अखाड़ा
निर्मोही अखाड़ा
दिगंबर अखाड़ा - शैव संन्यासी संप्रदाय के अखाड़े
जूना अखाड़ा
अग्नि अखाड़ा
आवाहन अखाड़ा
महानिर्वाणी अखाड़ा
निरंजनी अखाड़ा
आनंद अखाड़ा पंचायती
श्रीशंभू पंचायती अटल अखाड़ा - उदासीन संप्रदाय के अखाड़े
बड़ा उदासीन अखाड़ा
नया उदासीन अखाड़ा
निर्मल अखाड़ा

