By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: नासिक कुंभ मेले के अमृत स्नान में किन अखाड़ों के साधु-संत होंगे शामिल? जानें…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Maharashtra > नासिक कुंभ मेले के अमृत स्नान में किन अखाड़ों के साधु-संत होंगे शामिल? जानें…
MaharashtraReligion

नासिक कुंभ मेले के अमृत स्नान में किन अखाड़ों के साधु-संत होंगे शामिल? जानें…

DB News
Last updated: 19/09/2026 11:57 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

कुंभ मेले में आएंगे 13 अखाड़ों के साधु-संत, लंबे समय तक त्र्यंबकेश्वर महादेव मंदिर और आसपास लगा रहेगा मेला

Source : DB News Update

Contents
कुंभ मेले में आएंगे 13 अखाड़ों के साधु-संत, लंबे समय तक त्र्यंबकेश्वर महादेव मंदिर और आसपास लगा रहेगा मेलाइन चार स्थानों पर होता है कुंभकहां कब है कुंभ मेलाकिन नदियों के तट पर आयोजित होता है कुंभ?किस संप्रदाय के कितने अखाड़ेसाधु ग्राम में सजेंगी तंबू नगरीमहाराष्ट्र सरकार की वित्तीय मदद व सुविधाएंमुफ्त रहेगी बिजली और पानीअखाड़ों के स्नान की व्यवस्था

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Nashik Kumbh 2027: नासिक त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है. यहां कुंभ आयोजन की तिथियां घोषित हो चुकी हैं. नासिक में पिछला सिंहस्थ कुंभ मेला 2015-16 में आयोजित किया गया था. अब यहां 2027 में कुंभ मेले का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए धर्म संसद ने प्रमुख स्नान की तिथियां और अमृत स्नान की तारीख निश्चित कर दी है. प्रशासनिक स्तर पर कुंभ की तैयारियां भी प्रारंभ कर दी गई हैं. महाराष्ट्र सरकार ने कुंभ में आने वाले संतोंं और अखाड़ों को फंड भी देगी. बताया जा रहा है बिजली और पानी पूरी तरह से मुफ्त रहेगा. इसके अलावा जमीन का अधिग्रहण भी सरकार ही करेगी. इन सभी तैयारियों को लेकर मेला प्राधिकरण बनाया गया है.

इन चार स्थानों पर होता है कुंभ

भारत में चार स्थानों में कुंभ मेले का आयोजन होता है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, उत्तराखंड के हरिद्वार, महाराष्ट्र के नासिक और मध्य प्रदेश के उज्जैन में कुंभ होता है. हर तीन साल में इनमें से किसी भी स्थान पर एक कुंभ मेले का आयोजन होता है. 12 साल में आयोजित होने वाला कुंभ मेला पूर्ण कुंभ के नाम से जाना जाता है और छह साल में अर्ध कुंभ आयोजित होता है.

कहां कब है कुंभ मेला

  • नासिक में 2027 में कुंभ मेला आयोजित होगा.
  • उज्जैन में 2028 में कुंभ मेला लगेगा.
  • हरिद्वार में 2033 में अगला पूर्ण कुंभ मेला आयोजित होगा.
  • प्रयागराज में 2031 में कुंभ मेला आयोजित होगा.

किन नदियों के तट पर आयोजित होता है कुंभ?

  • नासिक कुंभ मेला – गोदावरी नदी के तट पर
  • हरिद्वार कुंभ मेला- गंगा के तट पर
  • उज्जैन सिंहस्थ कुंभ- क्षिप्रा नदी के किनारे
  • प्रयागराज कुंभ- गंगा-यमुना और अदृश्य नदी सरस्वती के संगम पर

किस संप्रदाय के कितने अखाड़े

  • वैष्णव संप्रदाय के अखाड़े
    निर्वाणी अनी अखाड़ा
    निर्मोही अखाड़ा
    दिगंबर अखाड़ा
  • शैव संन्यासी संप्रदाय के अखाड़े
    जूना अखाड़ा
    अग्नि अखाड़ा
    आवाहन अखाड़ा
    महानिर्वाणी अखाड़ा
    निरंजनी अखाड़ा
    आनंद अखाड़ा पंचायती
    श्रीशंभू पंचायती अटल अखाड़ा

उदासीन संप्रदाय के अखाड़े
बड़ा उदासीन अखाड़ा
नया उदासीन अखाड़ा
निर्मल अखाड़ा

साधु ग्राम में सजेंगी तंबू नगरी

कुंभ मेले के दौरान शैव, वैष्णव और उदासीन संप्रदाय के सभी 13 अखाड़ों के साधु-संतों, महामंडलेश्वरों और नागा बाबाओं के लिए अलग-अलग सेक्टर्स में जमीन आवंटित की जाएगी. यहाँ विशाल वाटरप्रूफ पांडाल, यज्ञशालाएं और प्रवचन पंडाल तैयार किए जाएंगे. इन पंडालों में अखाड़े का ध्वजारोहण किया जाएगा. साधु ग्राम में पांडालों के सजने के बाद अगस्त 2027 में अखाड़ों का पारंपरिक धर्म-ध्वजारोहण होगा, जिसके साथ ही संतों के छावनी प्रवेश की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी.

महाराष्ट्र सरकार की वित्तीय मदद व सुविधाएं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्रियों की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में संतों की सुविधाओं के लिए बड़े फैसले लिए गए हैं. बताया जा रहा है कि अखाड़ों के लिए विशेष फंड का प्रबंध किया जाएगा. कुंभ मेले की तैयारियों और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रत्येक बड़े अखाड़े को ₹5 करोड़ और छोटी स्थानीय धार्मिक संस्थाओं को ₹15 लाख का अनुदान देने की मंजूरी दी गई है.

मुफ्त रहेगी बिजली और पानी

साधु-संतों के पांडालों में उपयोग होने वाली बिजली का बिल पूरी तरह माफ रहेगा, जिसका भुगतान सीधे मेला प्राधिकरण करेगा. इसके साथ ही स्वच्छ पेयजल की चौबीसों घंटे आपूर्ति की जाएगी. इसके अलावा साधु ग्राम के विस्तार और मूलभूत सुविधाओं के लिए सरकार ने ₹267 करोड़ के फंड को मंजूरी दी है. प्रयागराज महाकुंभ के अनुभवों के आधार पर यहाँ आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और पक्के रास्तों का निर्माण किया जा रहा है.

अखाड़ों के स्नान की व्यवस्था

इस बार नासिक कुंभ में संतों के स्नान को ‘शाही स्नान’ के बजाय आधिकारिक तौर पर “अमृत स्नान” नाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि वैष्णव अखाड़े जो भगवान विष्णु के अनुयायी (अणि अखाड़े) हैं, वे नासिक शहर के प्रसिद्ध रामकुंड पर अपने पांडालों से भव्य पेशवाई (जुलूस) निकालकर अमृत स्नान करेंगे. वहीं शैव अखाड़े जो नागा साधुओं सहित भगवान शिव के अनुयायी (शैव अखाड़े) हैं, वे ज्योतिर्लिंग क्षेत्र त्र्यंबकेश्वर के कुशावर्त कुंड में पवित्र स्नान अनुष्ठान संपन्न करेंगे.

 

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsKumbh MelaNashik Kumbh 2027
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article जीवनसाथी से चल रही अनबन खत्म होगी, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article शुभ मुहूर्त पर गणेश विसर्जन करने से मिलेगा बप्पा का आशीर्वाद!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

वेस्टइंडीज कप्तान ने भारत से छीन ली जीत, 351 रन का टार्गेट किया चेज
Sport 04/10/2026
7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 17/09/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 17/09/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 17/09/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?