Aaj Ka Rashifal, 11 September 2025 : आज 11 सितंबर 2025, गुरुवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 11 सितंबर 2025, गुरुवार का दिन विशेष –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज पुराना लेनदेन फंस सकता है. किसी कार्य को लेकर चिंता रहेगी और काम में फोकस कम हो सकता है. पार्टनर से सतर्क रहें, बड़ा नुकसान हो सकता है. व्यापार में हानि की संभावना है. परिवार से दुखद समाचार मिल सकता है, जीवनसाथी की स्थिति तनाव देगी. वाणी पर संयम रखें और हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आज के दिन नया काम शुरू करने का सही समय है. पार्टनरशिप से लाभ मिलेगा और कारोबार में तरक्की होगी. पैतृक संपत्ति में अधिकार मिल सकता है. नए अवसर और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परिवार का सहयोग मिलेगा. मां दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
आज अधिकारियों से विवाद बढ़ सकता है, संयम बरतें. सहयोगियों का साथ न मिलने से दिक्कतें आएंगी. फिजूलखर्ची से बचें और वित्तीय मामलों में सावधानी रखें. पढ़ाई पर ध्यान कम रहेगा, तनाव बढ़ सकता है. बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी. भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
आज किसी बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है, सफलता मिलेगी. नई डील या समझौता कर सकते हैं, बैंक संबंधी काम पूरे होंगे. आर्थिक लाभ और उन्नति के योग. पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा, सफलता मिलेगी. परिवार में विवाद समाप्त होगा, सुखद समाचार मिलेगा. भगवान शिव को जल चढ़ाएं.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
आज सहयोगियों से विरोध की स्थिति बनेगी, नुकसान हो सकता है. साझेदारी में काम करते समय सावधानी रखें. खर्च अधिक रहेगा, धन लाभ सीमित होगा. पढ़ाई में ध्यान कम लगेगा और स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा. माता-पिता और पत्नी से विवाद हो सकता है. सूर्य देव को जल अर्पित करें.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
आज किसी खास जिम्मेदारी का दायित्व मिलेगा. बड़े सहयोग से व्यापार में प्रगति होगी. आय के नए स्रोत खुलेंगे और आर्थिक स्थिति सुधरेगी. पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और सफलता मिलेगी. परिवार में मांगलिक कार्य होगा. गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
आज नया कार्य शुरू करने का समय शुभ है. व्यापार में परिजनों और मित्रों से मदद मिलेगी. रुका हुआ काम दोबारा शुरू होगा और लाभ मिलेगा. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छी सफलता मिलेगी. परिवार में शुभ कार्य होंगे, माता-पिता का स्वास्थ्य ध्यान रखना होगा. माता लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
आज कार्यक्षेत्र में बड़ा ऑफर मिलेगा. नए काम की नींव रख सकते हैं, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पैसों की समस्या दूर होगी. शिक्षा में प्रगति होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा. मांगलिक कार्य होंगे और धार्मिक यात्रा संभव है. हनुमान चालीसा का पाठ करें.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
आज कार्यक्षेत्र में तनाव और परेशानियां रहेंगी. बड़ा निर्णय लेने से बचें. आर्थिक मामलों में धोखे की संभावना है. पढ़ाई में ध्यान कम रहेगा. पत्नी से मतभेद और परिवार में तनाव रहेगा. पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
आज प्रॉपर्टी से जुड़ा काम लाभकारी रहेगा. रुका हुआ धन मिलेगा, कारोबार बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. स्टूडेंट्स को मेहनत का फल मिलेगा. परिवार में सामंजस्य की कमी रहेगी, पत्नी से संबंध मधुर रखें. शनि देव को तेल अर्पित करें.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
आज नए काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है. पुराने विवाद निपटेंगे और काम में प्रगति होगी. आंशिक बाधा के बाद भी लक्ष्य पूरा होगा. छात्रों के लिए मेहनत के अनुरूप सफलता. मांगलिक कार्य होंगे, पत्नी और बच्चों के लिए स्थान परिवर्तन संभव.गणपति को मोदक चढ़ाएं.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
आज बड़े विवाद को सुलझाने में सफलता मिलेगी. किसी को बड़ी धनराशि उधार देने से बचें. धन संग्रह का अवसर मिलेगा. पढ़ाई-लिखाई के लिए दिन अनुकूल रहेगा. परिवार में सामंजस्य की कमी रहेगी, पत्नी से विवाद न करें. विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

