By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक पंजाबी दशहरा कब है? जानें…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक पंजाबी दशहरा कब है? जानें…
Madhya PradeshReligion

असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक पंजाबी दशहरा कब है? जानें…

DB News
Last updated: 19/09/2026 10:23 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

असत्य पर सत्य, अनीति पर नीति और अंधकार पर प्रकाश का प्रमुख पर्व की आ गई तारीख, विजयदशमी का यह पंजाबी दशहरा 73वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है.

Source : DB News Update  

Contents
असत्य पर सत्य, अनीति पर नीति और अंधकार पर प्रकाश का प्रमुख पर्व की आ गई तारीख, विजयदशमी का यह पंजाबी दशहरा 73वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है.यहां मनाया जाएगा पर्वइनके सानिध्य में मनाया जाएगा उत्सवपंजाब की कला का होगा प्रदर्शनऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक उद्देश्यएकता और भाईचारा का प्रतीक है पंजाबी दशहराकुरीतियों और व्यसनों के खिलाफ संदेश

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Panjabi Dussehra: अधर्म पर धर्म, अनीति पर नीति और अंधकार पर प्रकाश का प्रमुख पर्व दशहरा की तारीख आ चुकी है. हिंदू मान्यता के अनुसार दशहरे का उत्सव आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 01 अक्टूबर को शाम 07:01 मिनट पर बतलाया गया है. वहीं, इस तिथि का समापन 02 अक्टूबर को शाम 07:10 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार दशहरा का त्योहार इस साल 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा.  लेकिन पंजाबी समाज का यह विजय पर्व 1 अक्टूबर को मनाया जाएगा. विजयदशमी का यह पावन प्रसंग का यह पंजाबी दशहरा 73वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है. इसकी तैयारी बड़े स्तर पर की जा रही हैं. जिसमें रावण और मेघनाथ का वध और विशाल पुतला दहन किया जाएगा. इस पर्व को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु-भक्तों को आमंत्रित किया गया है. जिसमें संत, महंत, जनप्रतिनिधि और सामाजिक-धर्म क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि शामिल होंगे.

यहां मनाया जाएगा पर्व

पंजाबी समाज का दशहरा पर्व वर्षों से पंडित रविशंकर शुक्ल राइट टाउन स्टेडियम में मनाया जा रहा था. लेकिन इस कार्यक्रम की विशालता को देखते हुए कार्यक्रम स्थल में परिवर्तन किया गया है और अब इस पर्व को शासकीय आयुर्वेद कॉलेज स्टेडियम में मनाया जाने लगा है. इस पर्व को मनाने में पंजाबी समाज से जुड़े लोगों की विशेष योगदान होता है. जिसमें हर समाज के लोग शामिल होते हैं और इस उत्सव को मनाते हैं.

इनके सानिध्य में मनाया जाएगा उत्सव

पंजाबी समाज के द्वारा मनाये जाने वाले इस विजयदशमी पर्व में मध्य प्रदेश जबलपुर नरसिंह मंदिर शास्त्री ब्रिज गोरखपुर के श्रीमहंत का आशिर्वाद हमेशा से मिलता रहा है. इस वर्ष 2025 में जगद्गुरु श्रीनृसिंहपीठाधीश्वर डॉ. स्वामी नरसिंहदेवाचार्य जी महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा. उनके आशिर्वचन श्रद्धालुओं को सुनने मिलेंगे. इसके अलावा शहर के जनप्रतिनिधियों में कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, सांसद विवेक तन्खा, सांसद सुमित्रा बाल्मीकि,  महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिंकुज विज, पूर्व कैबिनेट मंत्री तरुण भनोत सहित पंजाबी समाज के लोग शामिल रहेंगे.

पंजाब की कला का होगा प्रदर्शन

पंजाबी समाज के इस कार्यक्रम में पंजाब की कला-संस्कृति का प्रदर्शन किया जाएगा. सीता वाटिका का मंचन किया जाएगा और श्रीराम की सजीव झांकी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र होगी. इसके बाद अलग-अलग रंगों में आतिशबाजी की जाएगी, जो बच्चों के लिए आकर्षण का केन्द्र होगी.

ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक उद्देश्य

पंजाबी दशहरा का प्रमुख उद्देश्य सांस्कृतिक जुड़ाव और शरणार्थियों की याद में किया जाने वाला प्रमुख कार्यक्रम है. भारत के विभाजन के बाद जब बड़ी संख्या में पंजाबी समुदाय के लोग भारत के विभिन्न शहरों जैसे मध्य प्रदेश के जबलपुर, दिल्ली, पंजाब आदि में आकर बस गए. उन्होंने अपनी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने के उद्देश्य से पंजाबी समाज एकजुट होकर पंजाबी दशहरे को बड़ी भव्यता के साथ मनाता है. जबलपुर में पंजाबी हिंदू एसोसिएशन के तत्वाधान में गौरीघाट आयुर्वेद कॉलेज ग्राउंड में “पंजाबी दशहरा” बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है.

एकता और भाईचारा का प्रतीक है पंजाबी दशहरा

पारंपरिक विजयादशमी से एक दिन पहले यानी महानवमी की शाम को पंजाबी दशहरा बड़े उल्लास और उमंग के साथ मनाया जाता है. रावण और मेघनाथ के पुतले अक्सर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करने वाले होते हैं. इन पुतलों का निर्माण हिंदू-मुस्लिम कारीगरों द्वारा तैयार किया जाता है. जिससे आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिल सके.

कुरीतियों और व्यसनों के खिलाफ संदेश

पंजाब और देश के अन्य हिस्सों में आज के समय में पंजाबी दशहरा कमेटियां इस उत्सव काे बड़े ही उत्साह से करती हैं, जिससे सामाजिक जागरूकता बनी रहे. पंजाब में नशा चरम पर है, जिसको लेकर उड़ता पंजाब मूवी भी बन चुकी है. इस नशे के प्रति पंजाबी समाज एकजुट दिखाई पड़ रहा है और पंजाबी दशहरे के अवसर पर “नशे रूपी रावण” से समाज को मुक्त करने का संदेश देते पुतलों का दहन किया जाता है, जिससे युवाओं को सकारात्मक दिशा मिल सके.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!

जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन

शारदीय नवरात्रि 2026 में भूमि, भवन, वाहन क्रय करने के बन रहे योग, जानें कब है ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग

HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, 14 फीसदी ही रहेगा कोटा

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSPanjabi Dussehra 2025Ravan Dahan
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article रावण की दहाड़ और राम के सचित्र चित्रण से सजी जबलपुर की रामलीला देशभर में चर्चित
Next Article एशिया कप में भारत की जीत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
टेस्ला ने उड़ने वाली कार का VIDEO दिखाकर आटो कंपनियों की उड़ाई नींद
Business 21/10/2026
‘रामायण’ रिलीज होने से पहले ही पश्चिम बंगाल में हुई टैक्स ‘फ्री’
Entertainment 21/10/2026
SIR को लेकर देशभर में बवाल, चुनाव आयोग ने फिर सुना दिया नया SSR का फरमान
National 15/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?