By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: छप्पन भोग से भगवान के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर आया?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > छप्पन भोग से भगवान के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर आया?
Religion

छप्पन भोग से भगवान के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर आया?

DB News
Last updated: 18/10/2025 11:08 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार 56 भोग सिर्फ खाने की थाली नहीं, बल्कि आस्था, भक्ति और आभार का प्रतीक हैं.

By : पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार 56 भोग सिर्फ खाने की थाली नहीं, बल्कि आस्था, भक्ति और आभार का प्रतीक हैं.कृतज्ञता ज्ञापित करने का प्रतीक है अन्नकूट56 भोग का रहस्य‘कूट’ जैसे थाली सजाने की परंपराकौन से खाद्यान्न किसके प्रतीक हैं!कृतज्ञता का भाव होना जरूरीछप्पनभोग प्रसाद की लिस्ट

Chhappan Bhog: आज धनतेरस पर भगवान धनवंतरी की पूजा करने का विधान है. धनवंतरी  भगवान को पहला दीपक आज 18 अक्टूबर की शाम 5 बजकर 48 मिनट से 7 बजकर 5 मिनट पर जलाएं. इस दीए को घर की पवित्र खिड़की पर रखने से यमराज की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता है. इसी तरह धनतेरस खरीदारी के लिए सबसे अच्छा शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से लेकर 19 अक्टूबर सुबह 06 बजकर 24 मिनट तक है. इसके बाद 20 अक्टूबर को दीपावली का पर्व है. इसके ठीक दूसरे दिन अन्नकूट महोत्सव है. जो  न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भक्ति, भोग और परंपराओं का प्रतीक भी है. इस इस साल यह शुभ दिन 22 अक्टूबर को है. इस दिन भगवान को 56 भोग लगाने की परंपरा है. आइए जनते हैं अन्नकूट का महत्व और 56 भोग की परंपरा के बारे में…

कृतज्ञता ज्ञापित करने का प्रतीक है अन्नकूट

भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में छप्पन भोग सिर्फ 56 व्यंजनों की सूची नहीं है. अपितु आस्था, कृतज्ञता ज्ञापित करने और सेवा का भी प्रतीक है. गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर मंदिरों और घरों में 56 प्रकार के पकवान सजाने का विधान है.

56 भोग का रहस्य

मान्यता है कि छप्पन भोग का रहस्य दो महत्वपूर्ण बातों पर आधारित है. भगवत पुराण के अनुसार जब इंद्रदेव ने व्रज पर प्रलयकारी वर्षा करने लगे, तब श्रीकृष्ण ने सात दिन तक गोवर्धन पर्वत को एक उंगली पर उठाकर गोपालकों और गायों की रक्षा की. इस दौरान उन्होंने न भोजन किया और न विश्राम किया. वैष्णव संप्रदाय की परंपरा में ठाकुरजी की सेवा दिन के आठ खंडों में करने का विधान बतलाया गया है. इन आठ खंडों में नैवेद्य अर्पित किया जाता है. सात दिन यह आठ सेवाएं दी जाती है. यानी कि 56 तरह के व्यंजन के भोग लगते हैं.

‘कूट’ जैसे थाली सजाने की परंपरा

अन्नकूट पूजा में थाली को ‘कूट’ यानी पहाड़ जैसी सजावट करने की परंपरा है. इसमें मुख्य रूप से अनाज, दालें, मिठाइयां, नमकीन, फल और पेय शामिल होते हैं. घी से बने व्यंजन अनिवार्य होते हैं क्योंकि घी शुद्धता और सात्त्विकता का प्रतीक है. थाली का आकार और सजावट क्षेत्रानुसार बदल सकते हैं. लेकिन मूल भावना समान रहती है.

कौन से खाद्यान्न किसके प्रतीक हैं!

छप्पन भोग के प्रत्येक व्यंजन का अपना धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है. अनाज और दालें धरती के पोषण का आभार दर्शाती हैं. मिठाइयां जीवन में आनंद और मिठास का प्रतीक हैं. फल और मेवे प्रकृति की भेंट माने जाते हैं. दूध, दही तथा घी कृष्ण के ग्वालबाल जीवन की याद दिलाते हैं.

कृतज्ञता का भाव होना जरूरी

ऐसी मान्यता है कि छप्पन भोग सिर्फ स्वाद का आनंद नहीं है. यह सेवा, श्रद्धा और भगवान के प्रति आभार का अनुभव है. हर व्यंजन अर्पित करते समय भक्त अपने मन में प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करता है. यह संदेश देता है कि भोग केवल खाने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की हर अनुभूति को स्वीकारने और आभार प्रकट करने के लिए है.

छप्पनभोग प्रसाद की लिस्ट

रसगुल्ला, चन्द्रकला, रबड़ी, शूली, दधी, भात, दाल, चटनी, कढ़ी, साग-कढ़ी, मठरी, बड़ा, कोणिका, पूरी, खजरा, अवलेह, वाटी, सिखरिणी, मुरब्बा, मधुर, कषाय, तिक्त, कदुवा पदार्थ, खट्टे, शक्करपारा, घेवर, चिला, मालपुआ, जलेबी, मेसूब, पापड़, सीरा, मोहनथाल, लौंगपूरी, खुरमा, गेहूं दलिया, पारिखा, सौंफ़लघा, लड़्ड़ू, दुधीरुप, खीर, घी, मक्खन, मलाई, शाक, शहद, मोहनभोग, अचार, सूबत, मंड़का, फल, लस्सी, मठ्ठा, पान, सुपारी, इलायची.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

शारदीय नवरात्रि 2026 में भूमि, भवन, वाहन क्रय करने के बन रहे योग, जानें कब है ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग

रात्रि में कतई न करें घट स्थापना, जानें… कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और तारीख

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

TAGGED:Chhappan BhogDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article ‘हां मैं 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहता हूं… ‘ रोहित
Next Article 2025 बिहार चुनाव: 121 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण में 1250 से अधिक नामांकन दाखिल!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?