By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: धर्मेंद्र के हेल्थ को लेकर हेमा मालिनी ने कहा- ‘सब ऊपर वाले के हाथ में है…’
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Entertainment > धर्मेंद्र के हेल्थ को लेकर हेमा मालिनी ने कहा- ‘सब ऊपर वाले के हाथ में है…’
Entertainment

धर्मेंद्र के हेल्थ को लेकर हेमा मालिनी ने कहा- ‘सब ऊपर वाले के हाथ में है…’

DB News
Last updated: 13/11/2025 9:57 AM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र अस्पताल से हुए डिस्चार्ज. अब एक्टर का घर पर ही इलाज होगा. परिवार ने भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया.

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी 

Contents
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र अस्पताल से हुए डिस्चार्ज. अब एक्टर का घर पर ही इलाज होगा. परिवार ने भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया. 10 नवंबर को तबीयत बिगड़ी थीप्रेम चौपड़ा भी अस्पताल में धर्मेंद्र के हेल्थ को लेकर चिंता जताईगोविंदा ने जल्दी  ठीक  होने की कामना की

Dharmendra Health News Update: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को लेकर चल रही अफवाह पर विराम लग गया है.  ब्रीच कैंडी अस्पताल से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है. उनके  हेल्थ को लेकर पत्नी हेमा मालिनी ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है कि “यह मेरे लिए आसान वक्त नहीं रहा है, धर्मजी की हेल्थ हमारे लिए बहुत चिंता का विषय है. उनके बच्चों की नींद उड़ी हुई है. मैं बहुत सारी  रिस्पॉन्सिबिलिटीज  के साथ कमज़ोर नहीं पड़ सकती. लेकिन हां, मुझे खुशी है कि वह घर वापस आ गए हैं. हमें राहत है कि वह अस्पताल से बाहर आ गए हैं, उन्हें अपनों के बीच रहने की ज़रूरत है. बाकी तो सब ऊपर वाले के हाथ में है. प्लीज हमारे लिए प्रार्थना करें.”

 10 नवंबर को तबीयत बिगड़ी थी

यहां हम बता दें कि एक्टर धर्मेन्द्र को ब्रीच कैंडी अस्पताल में 10 नवंबर को एडमिट कराया गया था. वो आईसीयू में थे. धर्मेंद्र की तबीयत ज्यादा बिगड़ने से उनके निधन की अफवाह फैल गई थी. इस अफवाह पर उनकी वाइफ हेमा मालिनी के द्वारा झूठी खबरें फैलाने वालों पर भड़क गईं थीं. वहीं उनकी बेटी ईशा देओल ने भी कड़ी आपत्ती दर्ज कराई थी और कहा था कि धर्मेंद्र अब ठीक हैं.

प्रेम चौपड़ा भी अस्पताल में धर्मेंद्र के हेल्थ को लेकर चिंता जताई

बॉलीवुड में अपनी आइकॉनिक विलेन की भूमिका निभाने वाले मशहूर 90 साल के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है. उनके दामाद के अनुसार, डॉक्टरों द्वारा उन्हें जल्द ही छुट्टी मिलने की उम्मीद है. हालाँकि, अपनी चिंता करने के बजाय, प्रेम चोपड़ा धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर काफी परेशान बताए जा रहे हैं. प्रेम के दामाद विकास भल्ला ने एक बयान जारी कर कहा, “ये सब बेवजह की अटकलें हैं. वह बिल्कुल ठीक हैं और कुछ रेग्यूलर टेस्ट करवा रहे हैं. कल तक उन्हें घर वापस आ जाना चाहिए. वह बिल्कुल ठीक हैं, उन्हें केवल उम्र से रिलेटेड कुछ प्रॉब्लम और एक मामूली इंफेक्शन के कारण रेग्यूलर चेकअप के लिए भर्ती कराया गया था. सभी टेस्ट पूरे हो चुके हैं, और सब कुछ नॉर्मल निकला. आज सुबह जब मैं उनसे मिलने गया, तो वह बिल्कुल ठीक थे, लेकिन वह धर्मेंद्र जी की हेल्थ को लेकर परेशान थे.”

गोविंदा ने जल्दी  ठीक  होने की कामना की

एक्टर गोविंदा भी कल रात बेहोश हो गए थे जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. हालांकि वो हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं. इसके बाद उन्होंने पैपराजी से बात की और अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया. इस दौरान गोविंदा ने धर्मेंद्र के जल्द ठीक होने की भी कामना की. उन्होंने कहा- ‘मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं और ईश्वर से उनके लिए प्रार्थना करता हूं. ईश्वर ने हमें और पूरे देश को ऐसे व्यक्तित्व और चरित्र से नवाजा है. हम सभी पंजाबी हैं और दुनिया में कहीं भी हों, हमें उन पर गर्व है. वो बहुत अच्छे इंसान हैं, बहुत ही अद्भुत इंसान हैं.’

You Might Also Like

‘रामायण-पार्ट 1’ के ट्रेलर लॉन्च में ‘राम’ ने सीने से धनुष और आंखों में पहना काला चश्मा

धुरंधर पर भारी पड़ सकती है- भक्ति, भाव से सजी “राम”

रश्मिका-विजय एक दूजे के हुए, देखे शादी की अनसीन तस्वीरें

अलविदा… धर्मेंद्र! मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

Govinda सिरदर्द के बाद हुए बेहोश, हॉस्पिटल में भर्ती

TAGGED:DB News UpdateDBNewsupdateDelhi NewsDharmendra Healthdivya bhumi updateMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article काल भैरव जयंती आज, ये उपाय करने से दूर होते भय, रोग, दोष और नकारात्मकता
Next Article DNA जांच से तय हो गया कि आतंकी डॉ. उमर ही कार में था, मां का सैंपल 100% मैच
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?