एक्टर धर्मेन्द्र का निधन,, बेटे सनी देओल ने किया धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार, अमिताभ बच्चन और आमिर खान सहित कई हस्तियां अंतिम यात्रा में शामिल
By : DB News Update | Edited By : सुप्रिया
Dharmendra Passed Away: धर्मेन्द्र की मशहूर फिल्म शोले में बोला गया डायलॉग “गांव वालों मरना कैंसिल” यह डायलॉग हमेशा याद रखा जाएगा. क्योंकि धर्मेन्द्र हर आदमी के दिल में राज करते रहेंगे. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र का आज 89 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनका अंतिम संस्कार बेटे सनी देओल ने किया है. उनकी अंतिम यात्रा व संस्कार में बॉलीवुड से जुड़ी नामचीन हस्तियां शामिल हुईं, जिसमें अमिताभ बच्चन, आमिर खान, सलीम खान सहित कई लोग शामिल हुए.
उनके निधन का समाचार सुनते ही उनके लाखों फैंस शोक में डूब गए हैं. मीडिया में चल रही खबरों से पता चला है कि दिग्गज अभिनेता के पार्थिव शरीर को उनके आवास से एम्बुलेंस में निकलते देखा गया था.
किस बीमारी से पीड़ित थे धर्मेंद्र?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धर्मेंद्र शुरुआत में सिर्फ एक सामान्य चेकअप के लिए अस्पताल गए थे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें भर्ती करना बेहतर समझा. ब्रीच कैंडी अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि धर्मेंद्र सांस लेने में दिक्कत महसूस कर रहे थे, इसलिए उन्हें आईसीयू में रखा गया था. जब उनकी हालत के बारे में पूछा गया तो अस्पताल की ओर से बताया गया था कि किसी तरह की गंभीर चिंता की बात नहीं है. डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर उन्हें कुछ दिनों तक निगरानी में रखने की सलाह दी थी.
10 नवंबर को भी आई थी निधन की खबर
धर्मेन्द्र को कुछ दिन पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 10 नवंबर को धर्मेंद्र की तबीयत काफी खराब हो गई थी और उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किए जाने की खबरें आई थीं. इसके बाद सलमान खान से लेकर शाहरुख खान और गोविंदा को दिग्गज अभिनेता का हाल चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. इसी बीच धर्मेंद्र के निधन के रूमर्स भी फैल गए थे.
बेटी और पत्नी ने किया था खण्डन
एक्टर की पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने पोस्ट कर उनके निधन की खबरों का खण्डन किया था. वहीं सनी देओल ने भी पोस्ट कर बताया था कि दिग्गज अभिनेता पर इलाज का असर हो रहा है और वे बेहतर हैं. हालांकि आज एक्टर ने अंतिम सांस ली.
90 वर्ष के हो जाते एक्टर
बता दें कि धर्मेंद्र का 8 दिसंबर को 90वां बर्थडे था. वहीं घर पर इलाज के दौरान खबरें आ रही थीं कि परिवार एक्टर के बर्थडे सेलिब्रेशन की भी तैयारी कर रहा है. लेकिन अपने जन्मदिन से ठीक 14 दिन पहले दिग्गज अभिनेता ने इस दुनिया को हमेशा कि लिए छोड़ दिया.
सोशल मीडिया में भवभीनी श्रद्धांजलि
सोशल मीडिया पर दिग्गज अभिनेता को अब फैंस और सेलेब्स भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इसी बीच देश के प्रधानमंत्री ने भी दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ‘धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है. वे एक प्रतिष्ठित फिल्मी हस्ती, एक अद्भुत अभिनेता थे जिन्होंने अपनी हर भूमिका में आकर्षण और गहराई भर दी.
जिस तरह से उन्होंने विविध भूमिकाएं निभाईं, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ. धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और गर्मजोशी के लिए भी समान रूप से प्रशंसित थे. इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं. ॐ शांति.’
Source : SOCIAL MEDIA

