By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: माघी या मौनी अमावस्या 2026 में कब है, जानें… महत्व और तिथि
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > माघी या मौनी अमावस्या 2026 में कब है, जानें… महत्व और तिथि
Religion

माघी या मौनी अमावस्या 2026 में कब है, जानें… महत्व और तिथि

DB News
Last updated: 11/09/2026 9:30 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

New Yaer 2026 की पहली अमावस्या मौनी या माघी अमावस्या पड़ रही है. इसे हिंदू धर्म की सबसे पुण्यदायी और पवित्र दिन के रूप में लोग जानते हैं. नए साल में जानें मौनी अमावस्या की तिथि, महत्व और विशेषताएं.

Source : DB News Update  

Contents
New Yaer 2026 की पहली अमावस्या मौनी या माघी अमावस्या पड़ रही है. इसे हिंदू धर्म की सबसे पुण्यदायी और पवित्र दिन के रूप में लोग जानते हैं. नए साल में जानें मौनी अमावस्या की तिथि, महत्व और विशेषताएं.मौनी अमावस्या 2026 की तिथि (Maghi Amavasya 2026 Kab Hai)मौनी अमावस्या पर क्या है विशेष (Mauni Amavasya Significance)मौन रहकर की जाने वाली साधना शीघ्र ही सफल होती हैदोषों से मुक्ति पाने के लिए स्नान-ध्यान करने के बाद पीपल पर दूध-जल अर्पित करें

 By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा  | Edited By: सुप्रिया

Mauni Amavasya 2026: मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त करने का शुभ दिन आने वाला है. इस दिन मौन रहकर आत्मशांति और संयम का पालन करने की जरूरत है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करने से पापों का छय होता है. इस दिन गंगा, यमुनाख् नर्मदा सहित पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व है. अधिकांश श्रद्धालु प्रयागराज के संगम में इस दिन स्नान करते हैं. यह दिन सूर्यदेव और पितरों की पूजा के लिए भी उत्तम माना गया है. 

नववर्ष 2026 (New Yaer 2026) की शुरुआत होने में अब महज 15 दिन शेष हैं. साल 2026 में वैसे तो कुल 12 अमावस्या (Amavasya 2026) पड़ेगी, जिसमें मौनी अमावस्या भी एक है.

मौनी अमावस्या को माघी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. यह सालभर में पड़ने वाली सभी अमावस्या में सबसे महत्वपूर्ण, पवित्र और पुण्यदायी मानी जाती है.

मौनी अमावस्या 2026 की तिथि (Maghi Amavasya 2026 Kab Hai)

माघी अमावस्या को ही मौनी अमावस्या कहते हैं, जोकि रविवार, 18 जनवरी 2026 को है. माघ मास के अमावस्या तिथि की शुरुआत 18 जनवरी 2026 को रात 12 बजकर 03 मिनट पर होगी और 19 जनवरी 2026 को देर रात 01 बजकर 21 तक रहेगी. हिंदू पंचांग के अनुसार, उदयातिथि को देखते हुए 18 जनवरी 2026 को ही मौनी अमावस्या मान्य रहेगी.

मौनी अमावस्या पर क्या है विशेष (Mauni Amavasya Significance)

मौनी अमावस्या को स्नान पर्व के रूप में भी मनाया जाता है. इस पावन दिन पर गंगा, यमुना, नर्मदा जैसी पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व है. धार्मिक मान्यता है कि, माघ महीने की अमावस्या पर गंगा नदी का जल अमृत के समान हो जाता है और इसमें स्नान करने (Ganga Snan) से अमृत समान जैसा पुण्य मिलता है और जाने-अनजाने किए पाप कर्म नष्ट होते हैं.

मौनी अमावस्या का दिन मौन व्रत के रूप में भी विशेष तिथि मानी जाती है. मौनी अमावस्या पर साधु-संत, साधक और कई भक्त ‘मौन व्रत’ (Maun Vrat) का पालन करते हैं. मान्यता है कि इस दिन रखे मौन व्रत से मानसिक शांति प्राप्त होती है. 

इसके साथ ही मौनी अमावस्या पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध और तर्पण भी किए जाते है. इस तिथि पर किए गए दान-पुण्य का महत्व भी बढ़ जाता है.

मौन रहकर की जाने वाली साधना शीघ्र ही सफल होती है

हिंदू मान्यता के अनुसार मौनी अमावस्या पर्व पर मौन रहकर की जाने वाली साधना शीघ्र ही सफल होती है. यह पर्व पितरों से लेकर देवताओं की कृपा बरसाने वाला माना गया है. हिंदू मान्यता है कि कुंभ मेले के दौरान इस पर्व पर प्रयागराज संगम पर गंगा का पावन जल अमृत के समान हो जाता है. जिसमें डुबकी लगाते ही व्यक्ति का तन और मन दोनों पाप से मुक्त होकर पवित्र हो जाता है. यही कारण है कि इस कुंभ मेले में इस पर्व पर सबसे ज्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं. मौनी अमावस्या पर स्नान-ध्यान करने के साथ पितरों का श्राद्ध और पिंडदान करने का भी बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर पितृ पूजा करने से कुंडली का पितृदोष दूर होता है.

दोषों से मुक्ति पाने के लिए स्नान-ध्यान करने के बाद पीपल पर दूध-जल अर्पित करें

हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को बहुत ज्यादा पवित्र और पूजनीय माना गया है. इसमें न सिर्फ ब्रह्मा, विष्णु और महेश बल्कि शनि और पितरों का भी वास माना गया है. ऐसे में मौनी अमावस्या पर पुण्य की प्राप्ति और तमाम तरह के दोषों से मुक्ति पाने के लिए स्नान-ध्यान करने के बाद पीपल पर दूध मिला जल अर्पित करने के बाद दीपदान करें. पूजा के अंत में पीपल देवता की कम से कम 11 बार परिक्रमा करें.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMauni Amavasya 2026MP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article सफला एकादशी आज, जानें पूजा विधि और मुहूर्त
Next Article राम मंदिर आंदोलन से जुड़े संत डॉ. रामविलास वेदांती का निधन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?