By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: राम मंदिर आंदोलन से जुड़े संत डॉ. रामविलास वेदांती का निधन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > राम मंदिर आंदोलन से जुड़े संत डॉ. रामविलास वेदांती का निधन
NationalReligion

राम मंदिर आंदोलन से जुड़े संत डॉ. रामविलास वेदांती का निधन

DB News
Last updated: 30/09/2026 12:37 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

पौष कृष्ण एकादशी पर ली अंतिम सांस, डॉ. राम विलास वेदांती राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार थे. 15 दिसंबर को मध्य प्रदेश के रीवा में चल रही रामकथा के दौरान तबियत बिगड़ी. इलाज के दौरान अंतिम सांस ली.

Source : DB News Update

Contents
पौष कृष्ण एकादशी पर ली अंतिम सांस, डॉ. राम विलास वेदांती राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार थे. 15 दिसंबर को मध्य प्रदेश के रीवा में चल रही रामकथा के दौरान तबियत बिगड़ी. इलाज के दौरान अंतिम सांस ली.यूपी के सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है- अयोध्या लाया जाएगा पार्थिव शरीरउनके संघर्षों ने उन्हें कर दिया अमरअर्जुन सिंह के गुरु थे वेदांती के पिता2 प्रमुख संकल्प हुए पूरे

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Ram Vilas Vedanti Passes Away: अयोध्या राम जन्मभूमि न्यास आंदोलन से जुड़े प्रमुख संत और अयोध्या से पूर्व सांसद डॉ. राम विलास दास वेदांती का आज 15 दिसंबर 2025 को गोलोक गमन हो गया है. वेदांती जी की मध्य प्रदेश के रीवा जिले में राम कथा चल रही थी. अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. एयर एंबुलेंस भी रीवा पहुंच चुकी थी. इससे पहले आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर राम विलास वेदांती का देहावसान हो गया.

मध्य प्रदेश के रीवा में उनका इजाल चल ही रहा था और इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई. रामविलास दास वेदांती के देहावसान की खबर से अयोध्या समेत पूरे संत समाज और राजनीतिक जगत में शोक की लहर है. अयोध्यावासी, रामभक्त और पूरे संत समाज के लिए रामविलास दास वेदांती का निधन अपूरणीय क्षति है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी X पर पोस्ट करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी. वहीं मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

यूपी के सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है- 

‘श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ, पूर्व सांसद एवं श्री अयोध्या धाम स्थित वशिष्ठ आश्रम के पूज्य संत डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज का गोलोकगमन आध्यात्मिक जगत और सनातन संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उनका जाना एक युग का अवसान है. धर्म, समाज व राष्ट्र की सेवा को समर्पित उनका त्यागमय जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है.

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.  

श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ, पूर्व सांसद एवं श्री अयोध्या धाम स्थित वशिष्ठ आश्रम के पूज्य संत डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज का गोलोकगमन आध्यात्मिक जगत और सनातन संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

उनका जाना एक युग का अवसान है। धर्म, समाज व…

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 15, 2025

अयोध्या लाया जाएगा पार्थिव शरीर

डॉ. रामविलास वेदांती रीवा में थे. इस दौरान उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान ही सोमवार को उनका निधन हो गया. उनके पार्थिव शरीर को अयोध्या लाने की तैयारी चल रही है. अयोध्या पहुंचने के बाद अंतिम दर्शन के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

उनके संघर्षों ने उन्हें कर दिया अमर

राम मंदिर आंदोलन के शुरुआती दौर से सक्रिय रूप से जुड़े रहे डॉ. रामविलास वेदांती का जन्म 7 अक्टूबर 1958 को हुआ था. वे राम मंदिर आंदोलन के सशक्त स्वर थे. साथ ही श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य भी रहे, उन्होंने अयोध्या राम मंदिर निर्माण को अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया.

रामविलास वेदांती ने राम जन्मभूमि आंदोलन को जन-जन पहुंचाने अहम भूमिका निभाई, जिस कारण उन्हें राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार कहा जाता है. 1991 में राम मंदिर आंदोलन के दौरान वे जेल भी गए थे. उन्होंने कहा था कि ‘मंदिर वहीं बनेगा, क्योंकि वहां राम का जन्म हुआ है’. उनका संघर्ष सफल और सपना साकार भी हुआ.

अर्जुन सिंह के गुरु थे वेदांती के पिता

रीवा जिले के गुधवा गांव के मूल निवासी डॉ. वेदांती ने दो वर्ष की आयु में अपनी माता का देहांत हो गया था. उनके पिता राम सुमन त्रिपाठी एक पुजारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह के गुरु थे. डॉ. वेदांती 12 वर्ष की आयु में अयोध्या पहुंचे और उन्होंने अपना जीवन धार्मिक और सामाजिक सेवा में समर्पित कर दिया. 6 दिसंबर 1992 को विवादित ढांचे को गिराने में उनकी भूमिका विवादों में घिरी रही, क्योंकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से विध्वंस का आदेश देने की बात स्वीकार की थी और बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में उन्हें आरोपी बनाया गया था. हालांकि, उनके इस बयान को वरिष्ठ भाजपा नेताओं को बचाने की कोशिश के रूप में देखा गया. 2020 में, सीबीआई की एक विशेष अदालत ने उन्हें बरी कर दिया और फैसला सुनाया कि विध्वंस के पीछे कोई साजिश नहीं थी.

2 प्रमुख संकल्प हुए पूरे

उनके शिष्यों के अनुसार, डॉ. वेदांती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर की अभिषेक प्रक्रिया को अपने जीवन के दो प्रमुख संकल्पों की पूर्ति माना. राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि उन्होंने प्रतापगढ़ जिले के राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण बदलाव किया और राम मंदिर आंदोलन के इर्द-गिर्द जनसमर्थन जुटाकर इस सीट से जीत हासिल करने वाले पहले भाजपा नेता बने.

Source : DB News Update  

You Might Also Like

SIR को लेकर देशभर में बवाल, चुनाव आयोग ने फिर सुना दिया नया SSR का फरमान

INDIA ब्लॉक का SIR पर संग्राम, FIR दर्ज!

शारदीय नवरात्रि 2026 में भूमि, भवन, वाहन क्रय करने के बन रहे योग, जानें कब है ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग

रात्रि में कतई न करें घट स्थापना, जानें… कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और तारीख

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSRam Vilas Vedanti Passes Away
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad1
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article माघी या मौनी अमावस्या 2026 में कब है, जानें… महत्व और तिथि
Next Article ‘राम वन गमन पथ’ का मेगा प्लान हुआ फ्लाप!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?