By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत की जगह पक्की
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत की जगह पक्की
NationalSport

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत की जगह पक्की

DB News
Last updated: 01/03/2026 11:43 PM
DB News
Share
6 Min Read
टीम इंडिया सुपर 8 में जीत दर्ज की
SHARE

सुपर-8 के अंतिम मैच में वेस्टइंडीज को संजू सैमसन ने धूल चटाई, भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया. टीम इंडिया कुल छठी बार टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सेमीफाइनल में पहुंची है.

Source : DB News Update  

Contents
सुपर-8 के अंतिम मैच में वेस्टइंडीज को संजू सैमसन ने धूल चटाई, भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया. टीम इंडिया कुल छठी बार टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सेमीफाइनल में पहुंची है.सूर्या-अभिषेक-ईशान फ्लॉपभारत सबसे बड़े चेज का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया5 विकेट से जीत दर्ज कर टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाईऐसे गिरे भारतीय टीम के  विकेटवेस्टइंडीज 4 विकेट पर 195 रन बनाएगेंदबाजी में बुमरा और अर्शदीप ने दिखाया दमखम

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

T20 World Cup India Qualified For Semi Final: टी-20 वर्ड कप में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया है. टीम इंडिया कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर टी20 में सबसे बड़े सफल रन चेज का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए थे, जवाब में भारतीय टीम 199 रन 4 गेंद शेष रहते बना लिए, जो लक्ष्य से ज्यादा हैं. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में छठी बार है जब भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है. दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड के बाद भारत सेमीफाइनल में जगह बनाने वाला चौथा देश बन गया है.

सूर्या-अभिषेक-ईशान फ्लॉप

इस मैच में इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन फ्लॉप साबित हुए, वहीं संजू सैमसन ने इस मैच में कमाल दिखाते हुए शानदार 97 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. ओपनर बल्लेबाजी करने उतरे संजू अंतिम समय तक टिके रहे और आखिरी कील ठोकर बाहर आए. शुरुआत में टीम इंडिया की पारी लड़खड़ा गई थी, लेकिन संजू एक छोर पर जमे रहे और आखिरी दम तक चौके-छक्के की बरसात करते रहे.

भारत सबसे बड़े चेज का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

ईडन गार्डन्स में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रनों का लक्ष्य हासिल करके सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड बना लिया है. इससे पहले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टी20 में सबसे बड़ा रन चेज 158 रनों का था. यह कीर्तिमान भी भारतीय टीम के नाम रहा और वेस्टइंडीज को हराकर यह खिलाफ स्थापित किया था.

5 विकेट से जीत दर्ज कर टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई

इंडिया टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. अब भारत 5 मार्च को इंग्लैंड से सेमीफाइनल मैच खेलेगा. सुपर-8 के अंतिम मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से धूल चटाई है. पहले बल्लेबाजी करते हए वेस्टइंडीज ने 195 रन बनाए थे. भारत के लिए सबसे अहम पारी संजू सैमसन की रही जिन्होंने 50 गेंद में नाबाद 97 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. उनके बल्ले से 12 चौके और 4 छक्के निकले.

ऐसे गिरे भारतीय टीम के  विकेट

  • तीसरे ओवर की लास्ट गेंद पर 29 के कुल स्कोर पर भारत का पहला विकेट  अभिषेक शर्मा के रूप में गिरा, इन्होंने 11 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हो गए. अभिषेक को अकील हुसैन ने पवेलियन भेजा.
  • पांचवें ओवर में 41 के कुल स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट ईशान किशन के रूप में गिरा, इन्होंने छह गेंद में 10 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें जेसन होल्डर ने कैच आउट कराया.
  • 11वें ओवर में 99 के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा, सूर्यकुमार यादव 16 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हो गए. शमार जोसेफ ने सूर्या को पवेलियन भेजा.
  • 15वें ओवर में 141 रनों पर भारत का चौथा विकेट गिरा. तिलक वर्मा 15 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए. तिलक को जेसन होल्डर ने आउट किया.
  • 19वें ओवर में हार्दिक पांड्या आउट हुए. हार्दिक 14 गेंद में 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

वेस्टइंडीज 4 विकेट पर 195 रन बनाए

सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए उतरी टीम वेस्टइंडीज 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए. वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज ने 25 गेंद में 40, शिमरन हेटमायर ने 12 गेंद में 27, रोवमैन पॉवेल ने 19 गेंद में नाबाद 34 और जेसन होल्डर ने 22 गेंद में नाबाद 37 रनों की पारी खेलते हुए 195 रन बनाए थे. जवाबी पारी खेलते हुए टीम इंडिया 4 गेंद शेष रहते अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया. यह मैच करो या मरो का था, आज के मैच में जो टीम जीत दर्ज करती, उसकी सेमीफाइनल की टिकट पक्की थी. लिहाजा भारतीय टीम ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया और सेवमी फाइलन में जगह बना ली.

गेंदबाजी में बुमरा और अर्शदीप ने दिखाया दमखम

भारतीय टीम के बॉलरों ने भी दमखम दिखाते हुए 200 के पार जा रहे स्कोर को बीच में ही रोक दिया. वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वेस्टइंडीज का स्कोर 200 से 250 तक जा सकता था. लेकिन टीम इंडिया के गेंदबाजों ने भी दमखम दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateIND vs WI HighlightsIND vs WI Super-8India Qualified For Semi FinalIndia vs West Indies Super 8Jbp NewsMP NEWST20 World CupT20 World Cup 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article होलिका दहन में उपलों एवं गौकाष्ठ का उपयोग करने वाली संस्थाएं होंगी सम्मानित
Next Article मदन महल पहाड़ी पर जल्द सुनाई देगी बुल्डोजर की दहाड़!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?