By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: T20 World Cup Final में न्यूजीलैंड से बदला ले सकता है भारत!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > T20 World Cup Final में न्यूजीलैंड से बदला ले सकता है भारत!
NationalSport

T20 World Cup Final में न्यूजीलैंड से बदला ले सकता है भारत!

DB News
Last updated: 07/03/2026 11:39 AM
DB News
Share
9 Min Read
वर्ल्ड चैंपियन बनने की संभावना ज्यादा
SHARE

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस स्टेडियम में आंकड़ों के मुताबिक किसकी जीत की उम्मीद अधिक है. जानें…

Source : DB News Update  

Contents
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस स्टेडियम में आंकड़ों के मुताबिक किसकी जीत की उम्मीद अधिक है. जानें…सुपर-8 स्टेज में भारत एक मैच हार चुका हैसेमीफाइनल में भारत ने 253 रन का दिया था टार्गेट8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा फाइनलहेड टू हेड में कौन आगे?भारत की स्ट्रेंथभारत की वीकनेसन्यूजीलैंड की स्ट्रेंथन्यूजीलैंड की वीकनेसभारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन बना दिए थेशिवम पहली गेंद पर जैकब को आउट कर जीत पक्की कर दी

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

IND vs NZ Head to Head: भारत और न्यूजीलैण्ड के बीच एक बार फिर खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच विश्व चैम्पियन बनाने वाला है. पिछले मुकाबले में न्यूजीलैण्ड की टीम ने भारत को मात दी थी. लेकिन भारतीय टीम को न्यूजीलैण्ड से बदला लेने का एक और मौका मिल गया है और यह मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. न्यूजीलैंड ने कोलकाता और भारत ने मुंबई में सेमीफाइनल जीता. टी-20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी को 20 टीमों के बीच शुरू हुआ था और 5 मार्च को 2 फाइनलिस्ट टीमें मिली हैं.

दोनों ही टीमें अहमदाबाद में 1-1 मैच साउथ अफ्रीका से हार चुकी हैं, अब इसी मैदान पर टाइटल की दावेदारी पेश करेंगी. भारत 2007 और 2024 में चैंपियन बन चुका है, वहीं कीवी टीम 2021 के बाद अब फाइनल में पहुंची है.

सुपर-8 स्टेज में भारत एक मैच हार चुका है

मेजबानी कर रहे भारत को सुपर-8 में एक हार मिल चुकी है. टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ मैच से की थी. पावर-प्ले में 4 विकेट गंवाने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 84 रन की कप्तानी पारी खेली थी और टीम को बड़े स्कोर तक ले गए थे. इसके बाद भारतीय टीम ने फिर नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ आसान मुकाबलों में जीत दर्ज की थी.

सुपर-8 स्टेज में होम टीम का पहला मैच साउथ अफ्रीका से अहमदाबाद में हुआ था. पावरप्ले में विकेट गिरने के बावजूद प्रोटियाज टीम ने 187 रन बना लिए थे. भारत 111 ही बना सका. इस हार के बाद भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 256 रन बनाकर कमबैक किया. टीम ने फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ 197 रन चेज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी.

सेमीफाइनल में भारत ने 253 रन का दिया था टार्गेट

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 253 रन बनाकर बड़ा स्कोर खड़ा किया था. यह मुकाबला काफी दिलचस्प उस दौरान हो गया था. जब इंग्लैंड के युवा बैटर जैकब बेथेल ने शतक जड़ दिया और इंग्लिस टीम को जीत के दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया. हालांकि, भारत ने 7 रन के करीबी अंतर से हाई-स्कोरिंग मैच जीत लिया और फाइनल में जगह पक्की कर ली.

8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा फाइनल

2026 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. इस मैच में भारत का पड़ला भारी लग रहा है. क्योंकि भारत गत चैंपियन है और लगातार 2 बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर विश्व रिकॉर्ड बनाने के भी चांस बन रहे हैं. वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड के भी पहली बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के चांस बन रहे हैं. न्यूजीलैण्ड भी वर्ल्डकप जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा. भारतीय टीम 2026 की टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम बन सकती है या नहीं, यह आंकड़ों से समझा जा सकता है.

हेड टू हेड में कौन आगे?

भारत की स्ट्रेंथ

  • अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में दोनों टीमों की कुल 30 बार टक्कर हुई है.
  • 18 बार भारत और 11 बार न्यूजीलैंड जीता है. एक मैच टाई पर समाप्त हुआ था.
  • 2022 से लेकर तब तक भारत और न्यूजीलैंड 10 बार टी20 मैचों में आमने-सामने आए हैं.
  • कीवी टीम सिर्फ 2 बार जीत दर्ज कर सकी है.
  • हेड टू हेड रिकॉर्ड को देखकर ऐसा लग रहा है कि भारत का पलड़ा भारी है.
  • नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 में सिर्फ एक बार टक्कर हुई है.
  • ऑस्ट्रेलिया नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को हराया था.  
  • 2023 में खेले गए इंडिया और न्यूजीलैंड के मुकाबले में भारत 168 रनों से जीता था.
  • नरेंद्र मोदी मैदान पर टीम इंडिया अपने विरोधियों पर भारी पड़ती है.
  • हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम की स्ट्रेंथ बढ़ा रहे हैं.

भारत की वीकनेस

  • वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह बहुत महंगे साबित हो रहे हैं.
  • भारतीय टीम को एक बॉलर की कमी महसूस हो रही है.
  • अभिषेक शर्मा और सूर्य कुमार एक फिफ्टी लगाने के अलावा परफॉर्म ही नहीं कर पा रहे हैं.
  • भारतीय टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट बहुत खराब है.

न्यूजीलैंड की स्ट्रेंथ

  • एलन और साइफर्ट की ओपनिंग जोड़ी ने न्यूजीलैंड के बाकी बैटर्स पर दबाव ही नहीं बनने दिया.
  • हेनरी नई गेंद से दबाव बनाते हैं.
  • फर्ग्यूसन मिडिल और डेथ ओवर्स में ज्यादा रन नहीं देते.
  • सैंटनर, नीशम और मैकॉन्ची बैटिंग में अच्छा फिनिश दे रहे हैं.
  • टी20 वर्ल्ड कप में आपसी भिड़ंत की बारी आती है तो न्यूजीलैंड हर बार टीम इंडिया पर हावी रहा है.
  • अब तक टी20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड 3 बार आमने-सामने हैं और तीनों बार कीवी टीम विजयी रही है.
  • न्यूजीलैंड की ये 3 जीत 2007, 2016 और 2021 वर्ल्ड कप में आई हैं.

न्यूजीलैंड की वीकनेस

  • मिडिल ऑर्डर कमजोर नजर आ रहा है.
  • एलन-साइफर्ट और फिलिप्स के बाद डेरिल मिचेल, मार्क चापमान और रचिन बैटिंग में स्कोरिंग रेट को मैंटेन नहीं कर पाए.
  • न्यूजीलैंड टीम ने टूर्नामेंट में एक भी 200 प्लस स्कोर नहीं बना पाया है.
  • यहां खेले गए 14 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 9 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम विजयी रही है.
  • कुल आंकड़ों के आधार पर देखा जाए तो फाइनल में भारत की जीत की संभावना अधिक नजर आ रही हैं, फिर चाहे आज तक भारत को टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड पर कोई जीत ना मिली हो.

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन बना दिए थे

2026 टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन बना दिए थे. इसके बावजूद टीम इंडिया की जीत पक्की नहीं थी क्योंकि इंग्लैंड के बल्लेबाज भी मजबूत इरादों के साथ मैदान में उतरे थे. जैकब बैथेल ने 105 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया था. लेकिन जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को एनर्जी से भर दिया और उन्होंने मैच का रुख मोड़ दिया.

शिवम पहली गेंद पर जैकब को आउट कर जीत पक्की कर दी

अंतिम ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 30 रन बनाने थे. 45 गेंद में शतक जड़ने वाले जैकब बैथेल अब भी क्रीज पर डटे थे, इसलिए एक ओवर में 30 रन बनना नामुमकिन नहीं था. आखिरी ओवर शिवम दुबे को सौंपा गया. जिनके कंधों पर पूरा मैच सौंपा गया था. अच्छी बात ये रही कि उन्होंने पहली ही गेंद पर जैकब बैथेल को आउट करके भारत की जीत पक्की कर दी. वह अलग विषय रहा कि जोफ्रा आर्चर ने शिवम दुबे के ओवर में 3 छक्के लगाए.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateIND VS NZIND vs NZ Final MatchIndia vs New Zealand Head to Head StatsT20 World Cup Final
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article मदन महल पहाड़ी पर जल्द सुनाई देगी बुल्डोजर की दहाड़!
Next Article घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़े, ईरान जंग से रसोई गैस की किल्लत की आशंका
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?