By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: CEC को हटाने को लेकर रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन ने भरी हुंकार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > CEC को हटाने को लेकर रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन ने भरी हुंकार
National

CEC को हटाने को लेकर रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन ने भरी हुंकार

DB News
Last updated: 01/11/2026 9:41 PM
DB News
Share
7 Min Read
सीईसी को हटाने को लेकर दिल्ली में एकत्रित हुए इंडिया गठबंधन के नेता
SHARE

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का आयोजन, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, ममता बैनर्जी सहित कई नेताओं ने ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा.

Source : MEDIA

Contents
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का आयोजन, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, ममता बैनर्जी सहित कई नेताओं ने ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा.हिन्दुस्तान के हर नागरिक की चोरी : राहुल गांधीचंदा चोरी करने वाले बचेंगे नहीं- अखिलेश यादवममता बनर्जी और खरगे ने भी हमला बोलामहाराष्ट्र, बिहार, यूपी की सरकार ये सब वोट चोरी की सरकारएम. ए. बेबी और फारूख अब्दुल्ला ने क्या कहा?किसी चुनाव को अवैध घोषित नहीं कर सकते: संबित पात्रा

Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Ramlila Maidan Rally News: कांग्रेस के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट मचाओ, देश बचाओ महारैली निकाली गई. इस महारैली में इंडिया ब्लॉक के कई नेता शामिल हुए. चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन एकजुट दिखाई दिया और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला. रैली को कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव, RJD की तरफ से तेजस्वी यादव, TMC की तरफ से महुआ मोइत्रा, फारुख अब्बदुला शामिल हुए. इस दौरान कई नेताओं ने मंच से सभा को संबोधित किया.

इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को अवैध करार दिया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, ‘यह एक राजनीतिक पार्टी की आवाज नहीं बल्कि भारत के युवाओं की आवाज है. यह आवाज कह रही है कि हम लोकतंत्र को भारत में खत्म नहीं होने देंगे. हम संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे.

हिन्दुस्तान के हर नागरिक की चोरी : राहुल गांधी

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आगे कहा कि ज्ञानेश कुमार सीईसी पद से हटेगा, ज्ञानेश कुमार हिन्दुस्तान में जेल जाएगा. ये आम चोरी नहीं है. किसी ने दुकान से छोटी सी चोरी कर ली, ये नॉर्मल चोरी नहीं है.  ये हिन्दुस्तान के हर नागरिक की चोरी है. इसको लीगल पार्लियामेंट में ट्रेजन कहते है. RSS ने देश के सारी संस्थाओं को कैप्चर कर लिया है. सारी संस्था को इन लोगों ने कैप्चर कर के रखा है. नतीजा, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है. पूरा का पूरा धन एक दो हाथों में चला गया है.

उन्होंने कहा कि, ‘इस देश में सालों से वोट चोरी हो रही है… 2024 के चुनाव के बाद 7 में से 1 वोटर को निकाला गया है. 2024 में NDA और हमारे बीच केवल 3% का फर्क था. उसके बाद 15% वोटर मतदाता सूची से निकाल दिए गए. इसका मतलब 2024 का चुनाव अवैध चुनाव था.’

चंदा चोरी करने वाले बचेंगे नहीं- अखिलेश यादव

मंच से सपा नेता अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि चंदा चोरी करने वाले बचेंगे नहीं. परिवर्तन कभी भी आ सकता है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि बीजेपी वोट चोरी करने में सबसे आगे. हमने इनकी चोरी पकड़ ली है. जनता जागी तो ये कार्रवाई कर रहे हैं. यूपी वाले स्वागत से बेहतर विदाई करते हैं. एक-एक लाठी का जवाब देश का युवा देगा.

वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को जेल जाना होगा. ज्ञानेश कुमार पर देश द्रोह का मुकदमा चलना चाहिए. हम लोकतंत्र को मिट्टी में मिलने नहीं देंगे. आज के शकुनी कौन है और पासा कौन है.

ममता बनर्जी और खरगे ने भी हमला बोला

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि ज्ञानेश कुमार ने SIR का मतलब BJP के लिए स्पेशल इंटेनसिव रिलीफ बना दिया है. इन लोगों ने ‘वोट चोरी’ के जरिए देश के लोकतंत्र और संविधान को लूटा है, उसके ऊपर हमला किया है. BJP ने युवाओं की नौकरी चोरी की, महिलाओं का सम्मान चोरी किया, चंदा चोरी किया. हमें इन्हें सत्ता से हटाना होगा.

महाराष्ट्र, बिहार, यूपी की सरकार ये सब वोट चोरी की सरकार

इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज देश में नरेंद्र मोदी तय कर रहे हैं कि वोट कौन डालेगा.  हालात ये हैं कि जनता उन्हें नहीं चुन रही, वो वोटर को चुनकर प्रधानमंत्री बने बैठे हैं. केंद्र की सरकार हो या फिर महाराष्ट्र, बिहार, यूपी की सरकार हो, ये सब चोरी से बनाई गई हैं. हमें इन चोरों को सत्ता से बाहर करना है. मोदी को हटाएंगे तभी लोकतंत्र बचा पाएंगे.

एम. ए. बेबी और फारूख अब्दुल्ला ने क्या कहा?

INDIA गठबंधन की महारैली में CPI (M) के राष्ट्रीय महासचिव एम. ए. बेबी  ने कहा कि नरेंद्र मोदी असत्य के महाराजा हैं. वो महिलाओं, किसानों सबसे झूठ बोलते हैं. इस देश में उनका फासीवाद नहीं चलेगा. ‘वोट चोरी’ खत्म करने के लिए, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने के लिए हमें एकजुट होकर लड़ना होगा. फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ‘मुसलमानों को हर वक्त ये लोग उंगली उठाते है और कहते है की ये पाकिस्तानी हैं. मैं BJP और RSS के लोगो से कहता हूं कि हम इसी वतन में रहेंगे. हमने पहले भी इस वतन के लिए खून दिया है और आगे भी इसी वतन के लिए खून देते रहेंगे.’ केंद्र पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘इनसे मत डरिए, ये जाएंगे.’

किसी चुनाव को अवैध घोषित नहीं कर सकते: संबित पात्रा

कांग्रेस की रैली को लेकर भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार किया है और उन्होंने कहा कि, ‘राहुल गांधी ने कहा कि 2024 का चुनाव अवैध था. 2024 के चुनाव के समय तो ज्ञानेश कुमार वहां थे ही नहीं. वे 2025 में चुनाव आयुक्त बने. अगर 2024 का चुनाव अवैध था, तो राहुल गांधी भी अवैध नेता प्रतिपक्ष हैं और उनके सभी सांसद भी अवैध हैं. अगर कोई चुनाव अवैध है तो उसे कोर्ट में चुनौती दें. राहुल गांधी, कांग्रेस या INDIA गठबंधन की किसी भी पार्टी द्वारा 2024 के चुनाव को चुनौती देने वाली कोई एक भी याचिका मुझे दिखाएं. आप ढाई साल बाद रामलीला मैदान में खड़े होकर किसी चुनाव को अवैध घोषित नहीं कर सकते.’

You Might Also Like

SIR को लेकर देशभर में बवाल, चुनाव आयोग ने फिर सुना दिया नया SSR का फरमान

INDIA ब्लॉक का SIR पर संग्राम, FIR दर्ज!

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

TAGGED:CongressDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateGyanesh KumarINDIAMP NEWSRahul GandhiRamlila MaidanRamlila Maidan RallyVote Bachao Desh Bachao
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article धनतेरस कब है? जानें… प्रदोष काल और स्थिर लग्न में सोना-चांदी और नए बर्तन खरीदने का फल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

धनतेरस कब है? जानें… प्रदोष काल और स्थिर लग्न में सोना-चांदी और नए बर्तन खरीदने का फल
Religion 31/10/2026
पटाखा संग्रहण एवं विक्रय स्थल पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही
Madhya Pradesh 31/10/2026
जबलपुर शहपुरा ब्रिज की बाधा दूर करने भोपाल-दिल्ली के अधिकारियों से संपर्क करो
Madhya Pradesh 30/10/2026
तुलसी विवाह के साथ शुरु होंगे मांगलिक कार्य, जानें… कब योग निद्रा से जागेंगे श्रीहरि
Religion 30/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?