By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: NEET छात्र ने मांगा था नागपुर सेंटर, अलॉट हुआ अबूधाबी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Science > Education > NEET छात्र ने मांगा था नागपुर सेंटर, अलॉट हुआ अबूधाबी
Education

NEET छात्र ने मांगा था नागपुर सेंटर, अलॉट हुआ अबूधाबी

DB News
Last updated: 20/06/2026 10:59 AM
DB News
Share
7 Min Read
नीट परीक्षा से पहले मचा बवाल
SHARE

NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की लापरवाही सामने आई. एजेंसी ने नागपुर के अब्दुल्लाह नाम के छात्र को 21 जून को होने वाली NEET पुनर्परीक्षा के लिए सीधे अबूधाबी (यूएई) में परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया है.

Source : MEDIA

Contents
NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की लापरवाही सामने आई. एजेंसी ने नागपुर के अब्दुल्लाह नाम के छात्र को 21 जून को होने वाली NEET पुनर्परीक्षा के लिए सीधे अबूधाबी (यूएई) में परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया है.अबूधाबी सेंटर मिलने पर क्या बोले छात्र के पिता?पेपर लीक के बाद पुन: परीक्षा कराने की तैयारीNTA के हेल्पलाइन से भी राहत मिलती नहीं दिख रहीNEET Re-exam से 2 दिन पहले एक और छात्रा ने किया सुसाइडछात्रा के गिरने की आवाज आने पर मचा हड़कंप

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

NEET Re-Exam 2026: NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है. एजेंसी ने नागपुर के अब्दुल्लाह नाम के छात्र को 21 जून को होने वाली NEET पुनर्परीक्षा के लिए सीधे अबूधाबी (यूएई) में परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया है. हालांकि, ऐसा नहीं हैं कि NTA विदेशों में परीक्षा केंद्र नहीं देता है लेकिन ये केवल NRI और अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए होते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि अभी तक नीट पेपर लीक में हुई गड़बड़ी पर सवाल उठ रहे थे लेकिन अब कल 21 जून को ही री-नीट का पेपर होना है. इससे पहले ही एक और नया विवाद खड़ा हो गया है. 

पेपर लीक की घटना के बाद नीट (NEET-2026) की दोबारा परीक्षा रविवार (21 जून) को आयोजित होने जा रही है. इस परीक्षा में देशभर के 22 लाख के करीब छात्र हिस्सा लेने वाले हैं. इसी बीच परीक्षा के एक दिन पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने एक बड़ी गलती दोहराई है. दरअसल परीक्षा से पहले छात्रों को नए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं. इसमें नागपुर के एक छात्र को दुबई के अबूधाबी में परीक्षा सेंटर मिला है. जिसको लेकर बवाल मच गया है. बताया जा रहा है कि मीडिया से जब छात्र अब्दुल्ला के पिता डॉ. मोहम्मद तालिब ने बातचीत शुरू कि तो उन्होंने सबसे पहले एजेंसी पर सवाल उठाया और कहा कि जिस छात्र ने NEET की 3 मई को हुई मूल परीक्षा नागपुर में दी थी, उसे रविवार (21 जून) को होने वाली पुनर्परीक्षा का केंद्र अबूधाबी कैसे दिया जा सकता है? पिता ने छात्र के साल बर्बाद होने का भी सवाल उठाया है.

अबूधाबी सेंटर मिलने पर क्या बोले छात्र के पिता?

नागपुर में मीडिया से चर्चा के दौररान डॉ. तालिब ने बताया कि 14 तारीख से लगातार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की कोशिश के बावजूद वह डाउनलोड नहीं हो रहा था, शुक्रवार (19 जून) को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद जब उन्होंने परीक्षा केंद्र अबूधाबी देखा, तो तुरंत NTA की हेल्पलाइन पर संपर्क किया. NTA अधिकारियों के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्र बदलने के लिए ई-मेल भी भेजा गया.

अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि शनिवार (20 जून) की शाम 4 बजे तक परीक्षा केंद्र बदलकर नागपुर कर दिया जाएगा. इसलिए डॉ. तालिब ने उम्मीद जताई है कि NTA अपने वादे को निभाएगा. चौंकाने वाली बात यह है कि अब्दुल्ला के पास फिलहाल पासपोर्ट भी नहीं है. ऐसे में यदि NTA ने उसका परीक्षा केंद्र नहीं बदला, तो वह परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएगा और उसका एक साल बर्बाद हो जाएगा.

पेपर लीक के बाद पुन: परीक्षा कराने की तैयारी

यहां बतादें कि पेपर लीक के आरोप लगने के बाद मेडिकल पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए NEET की पुनर्परीक्षा रविवार 21 जून को आयोजित होने जा रही है. इसके लिए NTA द्वारा सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. नागपुर के छात्र अब्दुल्ला ने परीक्षा केंद्र के लिए नागपुर, वर्धा या भंडारा का विकल्प चुना था, लेकिन उसके एडमिट कार्ड में UAE के अबूधाबी का परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया गया.

NTA के हेल्पलाइन से भी राहत मिलती नहीं दिख रही

बताया जा रहा है कि नागपुर के छात्र और उसके अभिभावकों ने इस संबंध में NTA हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर दी है और परीक्षा केंद्र बदलने की मांग की है. यदि परीक्षा केंद्र नहीं बदला गया, तो अब्दुल्ला के पुनर्परीक्षा से वंचित रहने की आशंका है. फिलहाल इस मामले पर एनटीए की तरफ से सेंटर बदलने का आश्वासन दिया गया है. अब देखना यह है कि एक दिन में छात्र को राहत मिलती है या फिर उसका एक साल बर्बाद होता है.

NEET Re-exam से 2 दिन पहले एक और छात्रा ने किया सुसाइड

एमपी इंदौर जिले की रहने वाली एक छात्रा ने नीट की तैयारी कर रही थी. इसी बीच खबर यह आ रही है कि वह छात्रा एक इमारत की तीसरी मंजिल से गिर गई और उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार (18 जून) की रात में हुई है. छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मृतक छात्रा के चचेरे भाई धनसिंह ने मीडिया और पुलिस को जानकारी देते हुए बताया है कि छात्रा ने खुद ऊंचाई से छलांग लगाकर आत्महत्या की है.

बताया यह भ्भी जा रहा है कि घटना से पहले वह मोबाइल पर बात कर रही थी. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

छात्रा के गिरने की आवाज आने पर मचा हड़कंप

इंदौर के न्यू बर्ग कॉलोनी इलाके में रहने वाली नीट अभ्यर्थी अवंतिका मौर्य की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई. घटना देर रात करीब 11.30 बजे की बताई जा रही है. परिजनों के अनुसार, छात्रा अपने घर की बालकनी में मोबाइल पर बात कर रही थी और इसके बाद वह इमारत के ऊपरी हिस्से की ओर चली गई. कुछ देर बाद उसके गिरने की आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.

You Might Also Like

संस्कृत के छात्र बनेंगे आयुर्वेदिक डॉक्टर, 10वीं के बाद सीधे BAMS में प्रवेश

YouTube के क्रिएटर्स हो जाएं सावधान! ऐसे वीडियो के लिए कड़े हो रहे नियम

पैर छूने से भी पाप लगता है, गलती से भी न छुएं, जानें…

ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम्र उम्र के लिए सोशल मीडिया बैन

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी, कब-कैसे होगा एग्जाम? देखें.

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMaharashtra NewsMP NEWSNAGPUR NEWSNEET 2026NEET Candidate SuicideNEET Re-Exam
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला गर्माया, SIT की जद में चंपत राय!
Next Article राष्‍ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की अगवानी करेंगे राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्री भी रहेंगे उपस्थित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

वेस्टइंडीज कप्तान ने भारत से छीन ली जीत, 351 रन का टार्गेट किया चेज
Sport 04/10/2026
7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 17/09/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 17/09/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 17/09/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?