ऐसा करने वाला पहला देश, एज लिमिट कैसे लागू होगी? ये तय करने के लिए प्लेटफॉर्म्स को एक साल का समय दिया गया है.अब इंडोनेशिया भी 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया बैन
Source : DB News Update
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Social Media Ban: ऑस्ट्रेलियाई संसद ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने वाला बिल पास किया है. अब बच्चे फेसबुक-इंस्टाग्राम, टिकटॉक और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म्स पर अकाउंट नहीं बना पाएंगे. अगर बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पाए गए तो कंपनियों पर करीब 278 करोड़ रुपए तक जुर्माना लग सकता है. ऑस्ट्रेलिया ऐसा कानून बनाने वाला पहला देश है.
मेटा ने विरोध किया
फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा ने कहा कि यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया है. यह बिल 27 नवंबर को संसद के निचले सदन और 28 नवंबर को ऊपरी सदन से पास हुआ. यह जल्द ही कानून बन जाएगा. एज लिमिट कैसे लागू होगी, ये तय करने के लिए प्लेटफॉर्म्स को एक साल का समय दिया गया है.
ऑस्ट्रेलिया के बाद अब इंडोनेशिया भी 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया बैन
ऑस्ट्रेलिया के बाद अब इंडोनेशिया भी 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया बैन करने जा रहा है. इंडोनेशियाई सरकार में डिजिटल मामलों की मंत्री मेउत्या हफीद ने कहा कि उन्होंने आज एक सरकारी नियम पर साइन किए हैं, जिसका मतलब है कि 16 साल से कम उम्र के लोग अब यूट्यूब, टिकटॉक, फेसबुक, इंस्टाग्राम, थ्रेड्स, एक्स, बीगो लाइव और रॉब्लॉक्स जैसे हाई-रिस्क डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अकाउंट नहीं बना पाएंगे. उन्होंने कहा कि इस नियम को 28 मार्च से धीरे-धीरे लागू किया जाएगा.
ऐसा क्यों किया जा रहा है?
मंत्री मेउत्या हफीद ने इस फैसले की वजह के बारे में बताते हुए कहा, ‘इसका आधार साफ है. हमारे बच्चों को लगातार असली खतरों का सामना करना पड़ रहा है. पोर्नोग्राफी, साइबरबुलिंग, ऑनलाइन फ्रॉड और नशे की लत पड़ रही है.’
उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों के भविष्य पर अपना हक वापस पाने के लिए डिजिटल इमरजेंसी के बीच अच्छी कोशिश के तौर पर यह कदम उठा रही है.
उन्होंने कहा, ‘हमें पता है कि इस नियम को लागू करने से शुरू में कुछ परेशानी हो सकती है. बच्चे शिकायत कर सकते हैं और माता-पिता कन्फ्यूज हो सकते हैं कि अपने बच्चों की शिकायतों का जवाब कैसे दें.’
साउथ-ईस्ट एशिया का पहला देश होगा इंडोनेशिया
इंडोनेशिया की सरकार ने जो नियम बनाए हैं, उसके तहत 16 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया पर अकाउंट नहीं बना पाएंगे. इसके साथ ही बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने वाला इंडोनेशिया साउथ-ईस्ट एशिया का पहला देश होगा.
दुनिया के कई देशों में हो रहा है ऐसा
दुनिया के कई देश नाबालिगों के लिए सोशल मीडिया बैन करने की तैयारी कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया पहला देश है जिसने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल दिसंबर में ही इस कानून को लागू कर दिया था. इसके बाद 47 लाख अकाउंट्स को डिलीट किया गया है.
यूरोपियन यूनियन के एक एक्सपर्ट ग्रुप ने इस हफ्ते बच्चों के लिए ऐसे ही सोशल मीडिया बैन पर काम शुरू किया है. ब्रसेल्स भी ऐसा करने की तैयारी कर रहा है. हालांकि, उसकी नजरें अभी ऑस्ट्रेलियाई बैन पर है, क्योंकि उसके खिलाफ पहले ही कई कानूनी चुनौतियां दायर की जा चुकी हैं.
फ्रांस, डेनमार्क, ग्रीस और स्पेन में भी कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन की वकालत की जा रही है. भारत में भी नाबालिगों के लिए सोशल मीडिया बैन करने की मांग लंबे समय से हो रही है.
बड़ी कंपनियों के लिए कड़े नियम, भारी जुर्माने की चेतावनी
नए कानून के मुताबिक 10 बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को आधी रात के बाद (1300 GMT मंगलवार) से बच्चों की पहुंच पूरी तरह बंद करनी थी. ऐसा न करने पर कंपनियों पर 49.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 33 मिलियन अमेरिकी डॉलर) तक का भारी जुर्माना लगाया जा सकता है. जहां टेक कंपनियों और फ्री-स्पीच समूहों ने इस फैसले पर आपत्ति जताई, वहीं माता-पिता और बच्चों के अधिकारों की वकालत करने वाले संगठनों ने इसका स्वागत किया.

