By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: वैभव सूर्यवंशी ने आलोचना करने वालों को जमकर धोया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > वैभव सूर्यवंशी ने आलोचना करने वालों को जमकर धोया
Sport

वैभव सूर्यवंशी ने आलोचना करने वालों को जमकर धोया

DB News
Last updated: 22/06/2026 11:08 AM
DB News
Share
6 Min Read
आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नजर आए वैभव.
SHARE

श्रीलंका ए को हराने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए वैभव सूर्यवंशी, इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले 10 ओवरों का फायदा उठाने का प्लान बना लिया था. तोड़ डाले कई रिकार्ड, निंदा करने वालों को भी स्पष्ट जवाब दिया.

Source : MEDIA

Contents
श्रीलंका ए को हराने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए वैभव सूर्यवंशी, इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले 10 ओवरों का फायदा उठाने का प्लान बना लिया था. तोड़ डाले कई रिकार्ड, निंदा करने वालों को भी स्पष्ट जवाब दिया.50 ओवर फॉर्मेट की काबिलियत पर शक करने वालों को जवाब50 ओवर के बहुत सारे मैच खेले हैं-वैभववैभव ने फाइनल में 29 गेंदों पर 94 रन ठोकेसूर्यवंशी ने अपना स्वाभाविक खेल दिखायाभारत और श्रीलंकाई कप्तान ने तरीफ की

Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

IND A vs SL A Final: श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई- सीरीज के फाइनल मैच में उदीयमान विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला ऐसा चला कि श्रीलंकाई गेंदबाज लाइन और लेंथ भूल गए. उन्हें पता ही नहीं चल रहा था कि गेंद किस दिशा में डाली जाए. जिससे वैभव चंगुल में फंस जाएं. गेंदबाजों की गेंद का असर उनकी बल्लेबाजी में देखने को नहीं मिला. उन्होंने 94 रनों की पारी खेली और मात्र 29 गेंदों का सामना किया. महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इस फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने चर्चा के दौरान कहा कि उन्होंने पहले ही 10 ओवरों का फायदा उठाने का प्लान बना लिया था, जो पूरी तरह सफल रहा. इसके बाद उन्होंने निंदा करने वालों को भी स्पष्ट जवाब दिया.

50 ओवर फॉर्मेट की काबिलियत पर शक करने वालों को जवाब

वैभव अपने शरारती अंदाज में नजर आए और आलोचकों को हंसते हुए जवाब दिया और जो लोग उनकी 50 ओवर फॉर्मेट की काबिलियत पर शक कर रहे थे. उन्हें भी 11 गेंदों पर 50 रन बनाने के बाद जवाब मिल गया. मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान जब वैभव से पूछा गया कि क्या सीनियर टीम के आयरलैंड के दौरे पर चयन के बाद उन पर प्रदर्शन का अतिरिक्त दबाव था, तब उन्होंने इस प्रश्न का जवाब देते हुए कहा, ‘मुझ पर कोई दबाव नहीं था. मैं बस उन योजनाओं को मैदान पर लागू करने की कोशिश कर रहा था, जो पिछले कुछ मैचों में काम नहीं कर रही थीं. मैंने इसके लिए अपने कोच से बात की थी और नेट प्रैक्टिस में इस पर काफी काम किया था. आज मैदान पर वो रणनीति पूरी तरह सफल रही और परिणाम सबके सामने आ गया.’

बातचीत के दौरान आगे वैभव ने अपनी पारी की शुरुआत को लेकर कहा कि, ‘ मैंने बहुत ज्यादा नहीं सोचा था. मैं बस शुरुआत के पहले 10 ओवरों का पूरा फायदा उठाना चाहता था और जो सोचकर आया था, उसे डिलीवर करना था.’

50 ओवर के बहुत सारे मैच खेले हैं-वैभव

वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी हमेंशा चर्चा में रहती है. उन्हें लोग टी20 फॉर्मेट का खिलाड़ी मानते हैं. इस बात को लेकर  जब सूर्यवंशी से पूछा गया कि वनडे में खेलकर उन्हें कैसा महसूस हो रहा है? तब उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया और कहा कि ‘इस सीरीज से मैंने बहुत कुछ सीखा है. लेकिन एक बात कहना चाहूंगा कि मैंने 50 ओवर के बहुत सारे मैच खेले हैं, शायद लोगों को इस बात का पता नहीं है. अलग-अलग देशों की परिस्थितियां और पिचें अलग होती हैं, वहां खेलना थोड़ा अलग होता है, लेकिन इस

वैभव ने फाइनल में 29 गेंदों पर 94 रन ठोके

विस्फोटक 15 वर्षीय बल्लेबाज की बल्लेबाजी आक्रामक रही और उन्होंने शुरुआत में ही भारत के पक्ष में मैच को मोड़ दिया. उनकी रिकॉर्डतोड़ पारी की बदौलत भारत ए ने 66 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया. युवा बल्लेबाज ने सिर्फ 29 गेंदों पर 94 रन बनाए और इस दौरान 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर लिस्ट ए क्रिकेट का नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

सूर्यवंशी ने अपना स्वाभाविक खेल दिखाया

इस टूर्नामेंट में पिछले मैच इतने आक्रामक नहीं रहे. फाइनल मैच में वैभव ने किसी तरह का दबाव महसूस नहीं किया और उन्होंने अपनी योजना के अनुसार स्वाभाविक खेल दिखाया. वैभव की आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ए ने केवल 9 ओवर में 132 रन जोड़ लिए. बाद में टीम ने 9 विकेट पर 377 रन का विशाल स्कोर बनाया. जवाब में श्रीलंका ए की टीम 47.1 ओवर में 311 रन पर सिमट गई.

भारत और श्रीलंकाई कप्तान ने तरीफ की

भारत ए के कप्तान तिलक वर्मा ने टीम की जमकर तारीफ की. वहीं श्रीलंका ए के कप्तान सहान अराच्चिगे ने माना कि वैभव की पारी ने उनकी टीम को शुरुआत से ही दबाव में ला दिया था. इस प्रदर्शन के साथ वैभव सूर्यवंशी ने न सिर्फ आलोचकों को जवाब दिया, बल्कि यह भी दिखाया कि बड़े मैचों में वह टीम के लिए कितना बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं.

You Might Also Like

वेस्टइंडीज कप्तान ने भारत से छीन ली जीत, 351 रन का टार्गेट किया चेज

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

TAGGED:DambullaIND VS SLIndia A Vs Sri Lanka AIrelandSRI LANKA
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article चेन्नई में छाए रोहित-यशस्वी और प्रसिद्ध, अफगानिस्तान 9 विकेट से हारा
Next Article शिक्षण संस्थान केवल डिग्री देने के केंद्र नहीं- राष्ट्रपति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 17/09/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 17/09/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 17/09/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 17/09/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?