By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

DB News
Last updated: 17/09/2026 9:25 PM
DB News
Share
10 Min Read
मां शारदा लोक निर्माण के लिए सीएम ने पहले फेज का किया भूमि पूजन
SHARE

मैहर में हुआ राज्यस्तरीय लाड़ली बहना सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 2148.30 करोड़ रुपए

Source : DB News Update

Contents
मैहर में हुआ राज्यस्तरीय लाड़ली बहना सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 2148.30 करोड़ रुपएलाड़ली बहनों को नैहर का नेग मिलालाड़ली बहनों के खातों में पहुंची 39वीं किश्तमैहर जिले में 25 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजनमैहर में 9 करोड़ रुपए से होगा मां शारदा लोक का निर्माणमुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएंइन कार्यों का हुआ लोकार्पणइन कार्यों का हुआ भूमि-पूजनक्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी दिए उद्बोधनइनकी रही उपस्थिति

Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Maa Sharda Lok News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में स्थित विश्वप्रसिद्ध मां शारदा माता के दरबार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे. मंदिर पहुंचकर उन्होंने विधि-विधान से मां शारदा का पूजन-अर्चन किया. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मां शारदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं कल्याण की कामना की. मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पूजन के बाद मंदिर प्रबंधन एवं जिला प्रशासन द्वारा मां शारदा का चित्र भेट कर सम्मान किया गया. मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया. उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, दर्शन व्यवस्था एवं मंदिर परिसर में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मां शारदा की पावन नगरी मैहर देश-प्रदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. मां शारदा का आशीर्वाद प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे और मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति एवं विकास के पथ पर आगे बढ़े, यहीं प्रार्थना है. माँ शारदा लोक के निर्माण से मैहर में धार्मिक तीर्थाटन में वृद्धि होगी, जिससे जिले में स्थानीय लोगों के लिए रोजगारों का सृजन होगा और अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी.

लाड़ली बहनों को नैहर का नेग मिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बहन-बेटियां हमारे घर-आंगन की रौनक हैं. बहन-बेटियों का मान-सम्मान और इनका आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन तो साल में एक बार आता है, लेकिन हमारी सरकार हर महीने बहनों से उनकी रक्षा का वादा पूरा कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी लाड़ली बहनों को हर महीने सौगात मिल रही है. उन्होंने कहा कि शारदा मां के आशीर्वाद से मैहर अद्भुत स्थान है. बुंदेलखंड की वीरता के प्रतीक आल्हा-ऊदल मां शारदा के अनन्य भक्त हैं. हमारी भारतीय संस्कृति में उदारता और रिश्तों का सम्मान करने की परम्परा है. हम भारतीय परंपरा वसुधैव कुटुम्बकम अनुसार पूरे विश्व को अपना परिवार मानते हैं. हमने आज ही मैहर से प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को नैहर की नेग (राज्य सरकार का उपहार) दिया गया है.

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची 39वीं किश्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मैहर में हुए राज्यस्तरीय लाड़ली बहना सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मैहर में मां शारदा भवानी के दर्शन किए. इसके बाद इसी जिले की प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी सुश्री अनन्या अवधिया और सुश्री उन्नति पांडे के साथ प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 13 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किश्त और रक्षाबंधन के विशेष शगुन के 250 रुपए (कुल 1750 रुपए) के रूप में 2 हजार 148 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक से बैंक खातों में अंतरित किये. जून 2023 में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत से अगस्त 2026 तक 39 किश्तों में लाड़ली बहनों के खातों में 63 हज़ार 248 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की जा चुकी है. चालू वित्त वर्ष 2026-27 में योजना के लिए 23,882.81 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान रखा गया है.

मैहर जिले में 25 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मैहर जिले में लगभग 256 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 25 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मैहर में उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय लाड़ली बहना सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिले की विकास गतिविधियों और कार्यक्रमों तथा योजनाओं की उपलब्धि पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी बहनें विवाह के पूर्व माता-पिता के घर को संवारती हैं और विवाह के बाद पूरे ससुराल की जिम्मेदारी अपने ऊपर उठा लेती हैं. बहनों का यह त्याग वंदनीय है. भारतीय संस्कृति में मां-बेटियां परिवारों की धुरी हैं. माताएं अपनी चिंता नहीं कर पूरे परिवार का ख्याल रखती हैं. राज्य सरकार ने अगले 5 साल तक लाड़ली बहनों को लाड़ली बहना योजना की राशि देने का निर्णय कैबिनेट में लिया है. अगले 5 वर्ष में 1 लाख 14 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि बहनों को मिलेगी. लाड़ली बहना योजना की राशि परिवार की छोटी-मोटी जरूरतें पूरी हो जाती हैं. राज्य सरकार बहनों को सशक्त बनाने के लिए हर संभव कार्य कर रही है. हमारी बहनें स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं. रोजगार परक उद्योगों में काम करने पर बहनों को वेतन में पाँच हजार रुपए अलग से लाभ दिया जाएगा.

मैहर में 9 करोड़ रुपए से होगा मां शारदा लोक का निर्माण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने उज्जैन के महाकाल लोक के बाद प्रदेश में विभिन्न देवस्थानों के विकास का संकल्प लिया है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में श्रीराम वनगमन पथ, चित्रकूट में मंदाकिनी नदी की धारा को अविरल रखने और विकास कार्यों के लिए 3 हजार करोड़ के कार्य मंजूर किए गए हैं. मैहर में 9 करोड़ रुपए की लागत से मां शारदा लोक निर्माण के पहले चरण का भूमि-पूजन आज हुआ है.

मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं

  •  मैहर जिले के बदेरा पहाड़ में 132 केवीए का सब स्टेशन बनाया जायेगा.
  •  मैहर में 25 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक स्टेडियम बनाया जायेगा.
  •  लिलजी जलाशय का 50 करोड़ रुपए की लागत से नवीनीकरण किया जाएगा.
  •  मैहर में एक बड़ा सर्व सुविधायुक्त अस्पताल बनाया जाएगा.
  •  मैहर में 5000 गौवंश क्षमता की बड़ी गौशाला बनेगी.
  •  घुनवारा में आईटीआई संस्थान बनेगा, स्कूल का उन्नयन किया जाएगा.
  •  लाड़ली बहना सम्मेलन में आईं आल्हा गायकों की सभी समितियों को 25-25 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा.

इन कार्यों का हुआ लोकार्पण

  • मैहर में 48 करोड़ 24 लाख रुपए की लागत से सांदीपनि विद्यालय,
  • 7 करोड़ 58 लाख की लागत से ताला में शासकीय महाविद्यालय भवन,
  • 3 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से अमरपाटन में 30 सीटर बालक छात्रावास तथा आवास का लोकार्पण किया.
  • 21 करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से बठिया-चोरहटा, बंधी बैरागल, खमरिया-पनिहा-कुशमी-झुकेही और ग्राम पंचायत जमताल में सड़क निर्माण कार्य.
  • 19 करोड़ से अधिक की लागत से जनपद पंचायत मैहर, अमरपाटन और रामनगर में जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़े 1 हजार 69 विकास कार्यों का लोकार्पण.
  • 2 करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से पुलिस कंट्रोल रूम, 1 करोड़ 47 लाख की लागत से जूरा में नवीन शासकीय हाईस्कूल भवन.
  • 59 लाख रुपये की लागत से परशुराम धर्मशाला भवन का लोकार्पण भी किया.

इन कार्यों का हुआ भूमि-पूजन

  • 151 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से 12 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया.
  • 54 करोड़ रुपए की लागत से मैहर में धनवाही माइक्रो सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन.
  • 41 करोड़ की लागत से रामनगर में सांदीपनि विद्यालय.
  • 9 करोड़ रुपए की लागत से शारदा माता लोक के प्रथम चरण के विकास कार्यों का भूमि-पूजन भी किया.

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी दिए उद्बोधन

पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री तथा मैहर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन से पहले मैहर को बड़े विकास कार्यों की सौगात मिली है. मां शारदा लोक निर्माण के पहले चरण के कामों का भूमि-पूजन भी आज हो गया है. माई की कृपा से मैहर जिले का तेजी से विकास हो रहा है.

क्षेत्रीय सांसद गणेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत में पहली बार जनसमस्या निवारण के लिए हर शुक्रवार को जन विश्वास अभियान के अंतर्गत लोगों की समस्याओं को दूर करने की पहल की है.

मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने कहा कि मैहर नया जिला बना है. मैहर में 20 साल से विकास की गति रुकी हुई थी, लेकिन अब यह जिला तेजी से तरक्की कर रहा है.

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल, विधायक विक्रम सिंह, विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन सिंह कोल, विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विकास यादव, समाजसेवी श्रीमती नंदिता पाठक, जिलाध्यक्ष कमलेश सोहाने सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें उपस्थित थीं.

You Might Also Like

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

नर्मदा जयंती पर 18 जिलों में होंगे कार्यक्रम, नदी संरक्षण को लेकर हुआ मंथन

TAGGED:DB NewsDBNewsupdatedivya bhumi updateGovernment of M.P.Jbp NewsLadli Behna beneficiariesladli laxmi yojna mpMaa Sharda LokMP NEWSsharda lok maiharSharda Mata Worship Place
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
Next Article ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

वेस्टइंडीज कप्तान ने भारत से छीन ली जीत, 351 रन का टार्गेट किया चेज
Sport 04/10/2026
7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 17/09/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 17/09/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 17/09/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?