By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: वर्ल्ड चैंपियन भारत को आयरलैंड ने पहली बार हराया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > वर्ल्ड चैंपियन भारत को आयरलैंड ने पहली बार हराया
Sport

वर्ल्ड चैंपियन भारत को आयरलैंड ने पहली बार हराया

DB News
Last updated: 26/06/2026 11:22 PM
DB News
Share
7 Min Read
आयरलैंड के हाथों भारत को मिली हार
SHARE

टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार आयरलैंड ने टीम इंडिया को हराया है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में शर्मनाक शुरुआत, 17 साल का दबदबा खत्म

Source : MEDIA

Contents
टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार आयरलैंड ने टीम इंडिया को हराया है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में शर्मनाक शुरुआत, 17 साल का दबदबा खत्मशर्मनाक रही भारतीय टीम की हारबतौर कप्तान श्रेयस अय्यर की शर्मनाक शुरुआत17 साल में पहली जीतआयरलैंड ने दिया था 182 रन का लक्ष्यअभिषेक शर्मा ने ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’ बनायाअभिषेक ने 20 से कम गेंदों पर लगाई फिफ्टीहार के प्रमुख 3 कारणओवर में 46 रन लुटाएखराब फील्डिंग, 3 कैच छोड़ेटॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहाप्लेइंग-11 की दोनों टीमों

Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

India vs Ireland T20: वर्ल्ड चैंपियन भारत को टी-20 के पहले मुकाबले में आयरलैंड ने 34 रन से हरा दिया है. यह हार टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार आयरलैंड के हाथों हुई है. फुट टाइम कप्तान बनें श्रेयस अय्यर की शुरुआत बहुत खराब रही, क्योंकि वो पहली बार टी20 में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे थे. आयरलैंड द्वारा मिले 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 148 रनों पर सिमट गई. पिछले 17 साल में आयरलैंड ने पहली बार भारत को टी20 मैच में हराया है.

शर्मनाक रही भारतीय टीम की हार

भारतीय टीम टी-20 के निर्धारित 20 ओवर भी नहीं खेल पाई. इस कारण यह हार सबसे शर्मनाक है. क्योंकि भारतीय टीम पूरे 20 ओवर की बल्लेबाजी भी नहीं कर पाई. भारतीय टीम 7 गेंद पहले ही ऑलआउट हो गई. टीम इंडिया के लिए केवल अभिषेक शर्मा ही बड़ी पारी खेल पाए, जिन्होंने 20 गेंद में 50 रनों की तूफानी पारी खेली. अभिषेक ने इस पारी में 7 चौके और 2 छक्के जड़े.

बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर की शर्मनाक शुरुआत

टी20 फॉर्मेट में अब तक एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के फुल-टाइम कप्तान रहे हैं. श्रेयस अय्यर टी20 टीम के पांचवें फुल-टाइम कप्तान बने हैं, लेकिन उनके कप्तानी करियर की शुरुआत बहुत खराब रही. पहले ही मैच में उस भारतीय टीम को हार मिली, जो कुछ महीने पहले ही टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर आ रही है. अय्यर व्यक्तिगत रूप से भी कुछ कमाल नहीं कर पाए. उन्होंने 7 गेंद में सिर्फ 3 रन बनाए.

17 साल में पहली जीत

टी20 क्रिकेट के इतिहास में भारत और आयरलैंड का सबसे पहला मैच 2009 में हुआ था. उसके बाद पिछले 17 साल में दोनों टीम 8 बार भिड़ चुकी थीं, लेकिन हर बार टीम इंडिया एकतरफा अंदाज में जीतती आ रही थी. मगर 26 जून 2025 की तारीख आयरलैंड टीम हमेशा याद रखेगी, क्योंकि इसी दिन टी20 में उसका भारत के खिलाफ हार का सूखा समाप्त हुआ.

आयरलैंड ने दिया था 182 रन का लक्ष्य

टी-20 मुकाबले में पहले बैटिंग करने के बाद आयरलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बनाए. चेज करते हुए श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया 18.5 ओवर में 148 रन पर ऑलआउट हो गई. यह पहला मौका है कि जब आयरलैंड ने किसी भी फॉर्मेट में टीम इंडिया हराया. यह क्रिकेट के इतिहास के सबसे बड़े उलटफेर में से एक रहा.

अभिषेक शर्मा ने ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’ बनाया

अभिषेक शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. उन्होंने 19 गेंद में पचास रन पूरे किए. अभिषेक दुनिया में ऐसे पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में पांच बार 20 या उससे कम गेंद में अर्धशतक पूरा किया है. पहले टी20 मुकाबले में अभिषेक 50 रन बनाकर आउट हो गए. यह उनके टी20 करियर का 11वां अर्धशतक है.

अभिषेक शर्मा दुनिया के ऐसे पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पांच बार 20 या उससे कम गेंद में अर्धशतक लगाया है. अभिषेक शर्मा के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 4 बार भी ऐसा नहीं कर पाया है. यानी आयरलैंड के खिलाफ 19 गेंद में पचासा ठोक अभिषेक ने अपने ही रिकॉर्ड को और बेहतर कर लिया है. किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा आयरलैंड के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भी अभिषेक शर्मा ने अपने नाम कर लिया है.

अभिषेक ने 20 से कम गेंदों पर लगाई फिफ्टी

14 गेंद – अभिषेक शर्मा (बनाम न्यूजीलैंड)

17 गेंद – अभिषेक शर्मा (बनाम इंग्लैंड)

18 गेंद – अभिषेक शर्मा (बनाम न्यूजीलैंड)

19 गेंद – अभिषेक शर्मा (बनाम आयरलैंड)

20 गेंद – अभिषेक शर्मा (बनाम इंग्लैंड)

हार के प्रमुख 3 कारण

ओवर में 46 रन लुटाए

भारत ने 16वें ओवर में कप्तान श्रेयस अय्यर ने वॉशिंगटन सुंदर को गेंद थमाई. उन्होंने अपने इकलौते ओवर में 19 रन दे दिए. इसके बाद 17वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने 27 रन खर्च कर दिए. डेलानी ने उनके ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़ दिए. इन दोनों ओवरों में भारत ने 46 रन दिए, जिससे आयरलैंड का स्कोर 118/5 से 164/5 पहुंच गया.

खराब फील्डिंग, 3 कैच छोड़े

भारतीय फील्डरों ने तीन अहम कैच टपकाए. शिवम दुबे ने टिम टेक्टर का कैच छोड़ा, अभिषेक शर्मा ने गैरेथ डेलानी का आसान कैच गंवाया, जबकि वॉशिंगटन सुंदर लॉरकन टकर का कैच नहीं लपक सके. इन्हीं जीवनदान की मदद से टकर ने 50 और डेलानी ने 49 रन बनाए.

टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा

183 रन का पीछा करते हुए भारत ने 60 रन तक संजू सैमसन (5), ईशान किशन (1) और कप्तान श्रेयस अय्यर (3) के विकेट गंवा दिए. अभिषेक शर्मा ने 20 गेंद में 50 रन की तेज पारी खेली, लेकिन उनके आउट होते ही टीम बिखर गई। 7 बल्लेबाज डबल डिजिट तक नहीं पहुंच सके और भारत 148 रन पर ऑलआउट हो गया.

प्लेइंग-11 की दोनों टीमों

आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लॉरकन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंदरा और मैथ्यू हॉलार्ड.

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा.

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:Abhishek SharmaDB News UpdateIND vs IREIND vs IRE 1st T20IIndia vs Ireland 1st T20IWorld Record Against Ireland
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article राम मंदिर चढ़ावा चोरी के सभी 8 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ शुरू
Next Article पारद, स्फटिक या नर्मदेश्वर में कौन से शिवलिंग हैं श्रेष्ठ? जानें महत्व और पूजन विधि…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?