By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: CJP का नया प्लान, आज भी संसद तक जारी रहेगा मार्च? अभिजीत दीपके ने किया दावा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > CJP का नया प्लान, आज भी संसद तक जारी रहेगा मार्च? अभिजीत दीपके ने किया दावा
National

CJP का नया प्लान, आज भी संसद तक जारी रहेगा मार्च? अभिजीत दीपके ने किया दावा

DB News
Last updated: 21/07/2026 11:13 AM
DB News
Share
9 Min Read
सीजेपी का प्रदर्शन आज भी जारी रहेगा
SHARE

CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि आज मंगलवार को दूसरे दिन भी जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.

Source : MEDIA

Contents
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि आज मंगलवार को दूसरे दिन भी जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.6 जून से जंतर-मंतर पर डटे हैं प्रदर्शनकारीपुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ेदिल्ली पुलिस फिर से करेगी सुरक्षा के इंतजामजेपी नड्‌डा से प्रतिनिधि मंडल से हो चुकी है मुलाकातजेपी नड्डा को सीजेपी ने सौंपा ज्ञापनसोनम वांगचुक नहीं तोड़ेंगे अनशनअरविंद केजरीवाल अस्पताल जाएंगेकांग्रेस के मनीष तिवारी ने युवाओं को दिया समर्थन20 जुलाई काला दिवस -संजय राउतदीपके ने आंदोलनकारियों से मांगी माफी?छात्रों पर 20 जुलाई को हुई कार्रवाई के दृश्य

Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

CJP Protest News: कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP ने आज मंगलवार (21 जुलाई 2026) को फिर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है. संसद मार्च के बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार शाम 5 बजे जंतर-मंतर CJP द्वारा लगाए गए अस्थाई टेंट को उखाड़कर अलग कर दिया था, पूरा परिसर खाली हो गया था. प्रदर्शनकारी और अभिजीत दीपके 6 घंटे बाद फिर लौट आए और सोमवार रात 11 बजे तक जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

इंडिया टुडे से सीजेपी प्रमुख दीपके ने बातचीत की, जिसमें उन्होंने कहा कि मंगलवार को भी संसद मार्च करेंगे. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होने तक आंदोलन जारी रहेगा और जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे. प्रदर्शनकारी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत तीन मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे हैं. सोमवार को दीपके समेत CJP समर्थकों ने संसद तक मार्च किया था.

6 जून से जंतर-मंतर पर डटे हैं प्रदर्शनकारी

CJP के प्रदर्शनकारी 6 जून से जंतर-मंतर पर डटे हुए हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. शिक्षाविद और एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी वहां अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थे, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

सोमवार को सीजेपी के बैनर तले जितने युवा प्रदर्शन में शामिल हुए, उन्होंने सोमवार को संसद मार्च किया था, जिस पर दिल्ली पुलिस ने आंसू गैस  के गोले छोड़े और लाठी चार्ज भी किया, जिसके बादा संसद भवन के बाहर अफरातफरी का माहौल देखने को मिला था. इस दौरान पत्थरबाजी भी देखने को मिली. पुलिस की कार्रवाई में प्रदर्शनकारियों के घायल होने के वीडियो सामने आने लगे हैं. वहीं दिल्ली पुलिस ने घायल कर्मियों की संख्या 118 से ज्यादा बताई. बारिश के बावजूद जंतर-मंतर पर माहौल जोश से भरा रहा. मौके पर हजारों प्रदर्शनकारी और सैंकड़ों पुलिसकर्मी मौजूद थे.

दिल्ली पुलिस फिर से करेगी सुरक्षा के इंतजाम

मीडिया कर्मियों ने जब पुलिसकर्मियों से पूछा कि अगर दोबारा संसद तक मार्च निकलेगा तो वो क्या करेंगे, इस सवाल के जवाब में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने जवाब दिया कि, “सुरक्षा के इंतजाम वैसे ही रहेंगे और हम बैरियर फिर से लगा देंगे.” रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने कानूनी कार्रवाई, CCTV फुटेज और मोबाइल फोन वीडियो की जांच करने के अलावा यह पता लगाना शुरू कर दिया है कि क्या हिंसा किसी बड़ी साजिश का हिस्सा थी.

जेपी नड्‌डा से प्रतिनिधि मंडल से हो चुकी है मुलाकात

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से सोमवार 20 जुलाई को मुलाकात कर चुके हैं. सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच दो दौर की बातचीत हुई, लेकिन सरकार की ओर से प्रदर्शनकारियों की किसी भी मांग पर कोई आश्वासन नहीं मिला है. हालांकि, जेपी नड्डा ने प्रतिनिधियों से धरना समाप्त कर सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है. सूत्रों के मुताबिक, पहली मुलाकात सुबह करीब 11:50 बजे हुई. इस दौरान सीजेपी के प्रतिनिधियों ने शिक्षा व्यवस्था और परीक्षाओं से जुड़े अपने मुद्दे उठाए. बातचीत के दौरान जेपी नड्डा ने पूछा कि उनकी मांगें क्या हैं. इस पर प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों की सूची बताई. नड्डा ने उनसे कहा कि यदि वे अपनी मांगों पर सरकार से विचार चाहते हैं तो उन्हें लिखित रूप में ज्ञापन सौंपें.

जेपी नड्डा को सीजेपी ने सौंपा ज्ञापन

इसके बाद सीजेपी के प्रतिनिधियों ने शाम करीब 4 बजे केंद्रीय मंत्री को अपनी मांगों का लिखित ज्ञापन सौंपा. बैठक में सीजेपी की तीनों मांगों या उनमें से किसी भी मांग पर सरकार की ओर से कोई आश्वासन नहीं दिया गया. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को निर्देश दिए गए थे कि बल प्रयोग से बचा जाए और यदि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक हो तो न्यूनतम बल का ही इस्तेमाल किया जाए.

सोनम वांगचुक नहीं तोड़ेंगे अनशन

सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म नहीं करने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि जिस क्रूरता और बेरहमी से पुलिस ने छात्रों और युवाओं को मारा-पीटा है, इसको देखते हुए वह अपना अनशन नहीं तोड़ेंगे. वांगचुक ने कहा कि वो अपनी भूख हड़ताल तब तक खत्म नहीं करेंगे, जब तक कि उन्हें आश्वासन नहीं दिया जाता कि संसद में पेपर लीक पर चर्चा की जाएगी. यह आश्वासन या तो सरकार की ओर से मिले या फिर विपक्ष के सांसद अस्पताल पहुंचकर उन्हें आश्वस्त करें.

अरविंद केजरीवाल अस्पताल जाएंगे

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल संसद मार्च के दौरान घायल हुए छात्रों से मुलाकात करने राम मनोहर लोहिया अस्पताल जाएंगे. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘मोदी सरकार की ओर से कल छात्रों के दमन के खिलाफ आज 11 बजे प्रेस कांफ्रेंस करूंगा. उसके बाद घायल लोगों से मिलने RML अस्पताल जाऊंगा.’

कांग्रेस के मनीष तिवारी ने युवाओं को दिया समर्थन

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया में एक शे’र लिखा-

 संघर्षों के साए में, असली आज़ादी पलती है, इतिहास

उधर मुड़ जाता है, जिस ओर जवानी चलती है”

 -आंदोलित छात्र, मजबूत राष्ट्र

20 जुलाई काला दिवस -संजय राउत

शिवसेना यूबीटी के दबंग नेता संजय राउत ने दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज पर कहा कि दिल्ली में छात्रों पर हुए बर्बर हमले पर ध्यान देने के बजाय, सरकार ने दमन और सख्ती का रास्ता अपनाया है. यह कायरता सच और जवाबदेही के प्रति उनके डर को उजागर करती है. 20 जुलाई को भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘काले दिन’ के तौर पर याद किया जाएगा.

दीपके ने आंदोलनकारियों से मांगी माफी?

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके सुबह-सुबह जंतर मंतर पहुंच गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए अपने समर्थकों से माफी मांगी है. उन्होंने लिखा, ‘मैं अपने सभी समर्थकों से माफी मांगता हूं, खासकर उन लड़कियों से जिन्हें पुरुष पुलिस अधिकारियों ने बेरहमी से पीटा. हम और बेहतर कर सकते थे. दिल्ली पुलिस की अमानवीय हरकतों से आपको बचाने के लिए मैं और बेहतर कर सकता था.’

छात्रों पर 20 जुलाई को हुई कार्रवाई के दृश्य

  • सीजेपी ने जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकाला. सुबह 8 से शाम 5 बजे तक चले प्रदर्शन के दौरान कई बार प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई.
  • CJP प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्‌डा के सामने 3 मांगे रखीं. डेलीगेशन के बीच दो बार बातचीत हुई. नड्डा ने कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया.
  • धर्मेंद्र प्रधान और अमित शाह के बीच लंबी बैठक हुई, लेकिन बातचीत का विषय क्या था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई.
  • अभिजीत दीपके ने अनशन तोड़ा, उनके अलावा 22 दिन से भूख हड़ताल कर रहे 3 और स्टूडेंट्स ने अनशन खत्म कर दिया.
  • सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बर्बरतापूण कार्रवाई की है.
  • दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम की पत्नी गीतांजलि अंग्मो की याचिका पर सुनवाई की. वांगचुक की हेल्थ रिपोर्ट मांगी. आज फिर सुनवाई होगी.
  • नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा कि झड़पों में 90 से 100 पुलिसकर्मी और 50 से ज्यादा प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:Abhijeet DipkeAbhijeet Dipke CasteCJPCJP ProtestDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateParliamentParliament MarchSonam Wangchuk
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल
Next Article कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?