Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज का पर्व 7 अगस्त पड़ रहा है. सावन में पड़ने वाली हरियाली तीज का बहुत महत्व है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु के व्रत करती हैं.
By : पंडित संजय तिवारी | Edited By- Supriya
साल 2024 में हरियाली तीज का महापर्व 7 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा. इस दिन पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं व्रत करती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार तीज पर अपने घर की साफ-सफाई अच्छे से करें, क्योंकि तीज के बहुत ही शुभ पर्व माना जाता है.
इस पर्व पर पत्नी अपने पति की लंबी आयु की कामना करती है. अगर पति और पत्नी के संबंध में मधुरता में कमी आ रही है तो तीज पर अपने घर से उन सामान को बाहर कर दें, जो घर में नाकारात्मक ऊर्जा फैला रहे हों.
वास्तु दोष के कारण होते हैं झगड़े
वास्तु दोष के कारण भी पति-पत्नी के संबंध सही नहीं रहते, बात-बात पर लड़ाई झगड़ों का सामना करना पड़ता और रिश्तों में दरारें और मुश्किलें आने लगती हैं.
सूखे पौधे तुरंत हटा दें
तीज से पहले इस बात पर विशेष ध्यान दें, अगर आपके घर में सूखे पौधे हैं तो उन्हें तुरंत हटा दें या घर से निकाल दें, सूखें पौधे वास्तु दोष का कारण बनते हैं.
खिड़की के सामने नहीं होना चाहिए बेड
तीज से पहले चेक कर लें अगर आपका बेड खिड़की की बिलकुल सामने हैं तो इसें तुरंत बदल दें. वास्तु के अनुसार पति-पत्नी जहां सोते हैं उसके सामने खिड़की नहीं होनी चाहिए, इससे रिश्तों में दरार आती है.
दान का है विशेष महत्व
हरियाली तीज के दिन भोलेनाथ के साथ-साथ माता-पार्वती की आराधना जरुर करें, इससे आपकी शादीशुदा जिंदगी में मधुरता आती है. इस दौरान सुहाग के सामानों का दान, चावल का दान, दीप दान, खीरे का दान करना बेहद शुभ माना जाता है.

