IAS Puja Khedkar: यूपीएससी ने CSE-2022 की उम्मीदवारी को भी रद्द किया, प्रेस रिलीज में आयोग ने दी जानकारी
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: सुप्रिया
आईएएस पूजा खेडकर पर यूपीएससी ने बड़ा एक्शन लिया है. अब वह आईएएस नहीं रहेंगी. यूपीएससी ने पूजा खेडकर के भविष्य में किसी भी परीक्षा या चयन में शामिल होने पर रोक लगा दी गई है.
Contents
साथ ही CSE-2022 की उनकी उम्मीदवारी को भी आयोग ने रद्द कर दिया है. एक बयान जारी कर आयोग ने इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी.
पूजा खेडकर ने नियमों का उल्लंघन किया- यूपीएससी
यूपीएससी ने कहा कि सभी रिकॉर्ड की जांच के बाद ये सामने आया कि पूजा खेडकर ने CSE-2022 नियमों का उल्लंघन किया है. आयोग ने सीएसई के पिछले 15 सालों के डाटा को रिव्यू किया जिसमें 15 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स शामिल थे.

