By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: कुंभ के लिए दिन सामान्य, वृषभ, सिंह और मकर के लिए कष्टकारी रहेगा दिन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > कुंभ के लिए दिन सामान्य, वृषभ, सिंह और मकर के लिए कष्टकारी रहेगा दिन
Religion

कुंभ के लिए दिन सामान्य, वृषभ, सिंह और मकर के लिए कष्टकारी रहेगा दिन

DB News
Last updated: 17/09/2025 11:21 AM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

Horoscope Today 08 August 2024: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर होता है. आज गुरुवार, 08 अगस्त 2024 का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited By-सुप्रिया
Horoscope Today 08 August 2024: पंचांग के अनुसार आज गुरुवार, 08 अगस्त 2024 के दिन सावन (Sawan 2024) शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी. आज उत्तर फाल्गुनी और हस्त नक्षत्र रहेगा. साथ ही शिव और सिद्ध योग भी रहेगा.

Contents
Horoscope Today 08 August 2024: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर होता है. आज गुरुवार, 08 अगस्त 2024 का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें –

आज राहुकाल (Rahu Kaal) दोपहर 02 बजकर 09 मिनट से 03 बजकर 46 मिनट तक है. चंद्रमा का संचार कन्या राशि पर होगा. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, आज मिथुन के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. धनु वाले बुद्धि-विवेक से फैसला लें और कुंभ के लिए दिन सामान्य रहेगा.

आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें –

मेष राशि (Aries)
आपके लिए दिन सामान्य रहने वाला है. मित्रों का सहयोग मिलेगा और आप उनके साथ किसी पार्टी को करने की भी योजना बना सकते हैं. आपका मन अपने कामों को छोड़कर इधर-उधर के कामों में लगेगा, जिससे आपके काफी काम लटक सकते हैं और यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है.

वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहेगा और आप व्यस्त रहने के कारण परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकते हैं. परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे. व्यवसाय में कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है. संतान की तरक्की में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह आज दूर होगी. आपके मन की किसी इच्छा के पूर्ति होने के कारण आप परिवार में किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं.

मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव लेकर आएगा. बिजनेस में किसी डील को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे तो वह आज पूरी हो सकती है. स्वास्थ्य में आप अपनी दिनचर्या में योग व्यायाम को अपनाकर अपने शारीरिक कष्टों को काफी हद तक दूर करेंगे. व्यापार में आप कोई निर्णय जल्दबाजी में न लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा.

कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है. यदि आप किसी काम के लिए प्रयास कर रहे थे, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी. राजनीति में हाथ आजमा रहे लोग कोशिश कर सकते हैं. आपको किसी पारिवारिक मतभेद से दूर रहना होगा. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा.

सिंह राशि (Leo)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से झगड़े और झंझटों में फंसे रहने के कारण परेशान रहेंगे, जिसके कारण आप कोई निर्णय लेने में भी असमर्थ रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आप झगड़े से बच सकते हैं, लेकिन आप अपनी बात अपने सीनियर्स के सामने अवश्य रखें. आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा. नौकरी में कार्यरत लोग अपने काम मिलने के कारण परेशान रहेंगे.

कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य में आज गिरावट रहने के कारण आप परेशान रहेंगे. आप किसी बात के कारण परेशान रहेंगे. विद्यार्थियों को परीक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर्स का पूरा साथ मिलेगा. किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको चुप रहना होगा और घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है.

तुला राशि (Libra)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेषकर दिखाने के लिए रहेगा. कोई नया काम यदि आप पार्टनरशिप में करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. यदि आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाएं, तो उसमें माता-पिता को अवश्य लेकर जाएं. किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से आपका मन दुखी रहेगी. संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी. आपको किसी पुरानी गलती के लिए आज पछतावा हो सकता है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है. माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलेगा, जो उनकी तरक्की में चार चांद लगाएगी और आपको किसी संपत्ति का सौदा करने का मौका मिल सकता है.

धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है. आपके कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा और पारिवारिक समस्याओं के कारण आपका मन थोड़ा परेशान तो रहेगा, लेकिन वरिष्ठ सदस्यों की मदद से वह सब काफी हद तक दूर होती देख रही है.संतान पक्ष ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा.

मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहने वाला है.आपको व्यापार में अपनी मनमानी के कारण कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है, जिस कारण आप परेशान रहेंगे और तनाव आपके ऊपर हावी रहेगा. जीवनसाथी से भी आप किसी बात को लेकर बहसबाजी में पड़ सकते हैं. घर परिवार में कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है.

कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. मित्र और संबंधियों से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे आपकी काफी सारी समस्याएं हल होगी. आपकी सोच समझ से काम पूरे होंगे और जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.

मीन राशि (Pisces)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपको उसमें अनुभवी व्यक्तियों से सलाह मशवरा अवश्य लेना होगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है. यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी और आपको किसी संपत्ति की प्राप्ति होती दिख रही है.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article बरगी नहर में गिर गई कार, 2 युवक लापता
Next Article राहुल गांधी को पाकिस्तान ने ‘गिफ्ट’ में भेजे आम, भारत में बवाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?