BJP Candidates List For Jammu-Kashmir Election: जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं

By : DB News Update| Edited By: सुप्रिया
Jammu Kashmir Assembly Election: जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने 44 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी की तरफ से पहले चरण के लिए 15, दूसरे चरण के लिए 10 और तीसरे चरण के लिए 19 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है. जम्मू-कश्मीर में सितंबर-अक्टूबर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसमें पहले चरण के लिए 18 सितंबर, दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर और फिर तीसरे चरण के लिए 1 अक्टूबर को वोटिंग करवाई जाएगी.
केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों ने लिया फैसला
बीजेपी की तरफ से उम्मीदवारों की पहली लिस्ट रविवार (25 अगस्त) को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के दौरान जारी की गई है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य भी शामिल रहे. बैठक में जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर फैसला किया गया और सोमवार (26 अगस्त) को प्रत्याशियों की सूची को जारी कर दी गई है.

