By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: वृषभ, सिंह और कुंभ राशि वालों को मिल रहा वेशी योग का लाभ, देखें आज के सितारे…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > वृषभ, सिंह और कुंभ राशि वालों को मिल रहा वेशी योग का लाभ, देखें आज के सितारे…
Religion

वृषभ, सिंह और कुंभ राशि वालों को मिल रहा वेशी योग का लाभ, देखें आज के सितारे…

DB News
Last updated: 17/09/2025 11:51 AM
DB News
Share
11 Min Read
SHARE

Horoscope Today: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है. आज रविवार 8 सितंबर का दिन मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited By- Supriya

Contents
Horoscope Today: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है. आज रविवार 8 सितंबर का दिन मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा –

Horoscope Today: पंचांग के अनुसार आज 6 सितंबर को ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज रविवार को सूर्य सिंह राशि में रहने वाले हैं और उनसे अगली राशि यानी कन्या राशि में शुभ ग्रह शुक्र विराजमान हैं, जिससे वेशी योग का निर्माण हो रहा है। वेशी योग के साथ आज ऐन्द्र योग, रवि योग और स्वाति नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है। ग्रहों-नक्षत्रों के प्रभाव से वृषभ राशि वालों का पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा और सिंह राशि वालों की धन और सेहत से संबंधित चिंताएं दूर होंगी। वहीं धनु राशि वालों का परिवार में विवाद से मन परेशान हो सकता है.
ऐसे में आज मेष, धनु समेत कई राशि वालों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जानें आज का ग्रह नक्षत्रों के प्रभाव से आपका दिन कैसा बीतेगा!

आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा –

मेष (Aries):
मेष राशि वाले आज सुख-शांति की तलाश में रहेंगे, लेकिन इसका उल्टा मिलेगा, जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं. आज आपको व्यवसाय से कुछ नए लोगों से मिलना पड़ सकता है, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद रहेगा. वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा और जीवनसाथी के साथ बच्चों के भविष्य को लेकर चर्चा भी कर सकते हैं. घर पर किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे. शाम का समय दोस्तों के साथ घूमने फिरने में बिताएंगे, जिसमें आपको कोई जानकारी मिल सकती है.
वृषभ (Taurus):
वृषभ राशि वालों को रविवार के दिन विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा. विद्यार्थियों को आज बौद्धिक और मानसिक बोझ से मुक्ति मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपको समान अनुकूलता नहीं मिलेगी फिर भी छोटे-छोटे कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आज आपकी सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें, अगर कोई दिक्कत हो तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें। शाम के समय माता पिता के साथ घरेलू कार्यों को लेकर चर्चा कर सकते हैं.
​मिथुन (Gemini):
मिथुन राशि वालों को रविवार के दिन ससुराल पक्ष से सम्मान मिलता नजर आ रहा है. आज आपको लक्ष्य को प्राप्त कर आगे बढ़ना होगा और रुके हुए कार्यों को पूरा करना होगा. रविवार की छुट्टी की वजह से पूरे परिवार में बच्चों का शोर शराबा रहेगा और जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा. पूरे परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग करेंगे. शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करना पसंद करेंगे.
​कर्क (Cancer):
कर्क राशि वालों को रविवार के दिन किसी दोस्त की मदद करने से मानसिक शांति मिलेगी. कार्य एवं व्यापार में धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन आज सुख-सुविधाओं को बढ़ाने के लिए आवश्यकता से अधिक धन खर्च करेंगे, जिससे आप धन संचय नहीं कर पाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति खराब होगी. भाइयों की मदद से आप आपके कई कार्य पूरे होंगे और उनकी मदद से अटके धन की प्राप्ति भी होगी. विद्यार्थी अगर किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा. सायंकाल के समय किसी विद्वान से मुलाकात का अवसर प्राप्त हो सकता है.
​सिंह (Leo):
सिंह राशि वालों के परिवार का वातावरण रविवार के दिन शांतिपूर्ण रहेगा. संतान से जुड़ी कोई जानकारी आज आपको मिल सकती है, इससे आपको प्रसन्नता होगी. समय समय पर आपको भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा. आज आपके हर कार्य पूरे होते चले जाएंगे और धन प्राप्त करने के मार्ग मिलेंगे. धन और सेहत से संबंधित चिताएं आज आपकी दूर होंगी और माता पिता के सहयोग से आज आपके कई कार्य पूरे होंगे. व्यापार में अगर आपका कोई लंबित सौदा था, तो वह आज फाइनल हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शाम को पुराने मित्रों से मुलाकात से नई उम्मीदों का संचार होगा.
​कन्या (Virgo):
कन्या राशि वालों का रविवार के दिन अच्छा रहने वाला है. आज आपकी कई इच्छाएं पूरी होंगी और छात्रों की पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याएं भी दूर होंगी. संतान पक्ष से आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा, सेहत में आज कुछ गिरावट आ सकती है. घर का माहौल कुछ तनावपूर्ण रह सकता है लेकिन भाई-बहनों के सहयोग से हर समस्या आसानी से सुलझ जाएगी. अगर आप बिजनस शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा. शाम के समय माता पिता के साथ जरूरी चर्चा करेंगे और किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा.
​तुला (Libra):
तुला राशि वाले रविवार के दिन पूरी तरह रिलैक्स मूड में रहेंगे और आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी. व्यापारी वर्ग दैनिक कार्यों के साथ-साथ किसी नए कार्य में भाग्य आजमाएंगे, जिसमें उन्हें सफलता भी मिलेगी. वैवाहिक जीवन में अगर कोई तनाव चल रहा था तो वह आज समाप्त होगा. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कई दिनों से अटके हुए कार्य पूरे होने की दिशा में आगे बढ़ेंगे. किसी गलतफहमी के कारण पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रहेगा, लेकिन परिवार के बड़े-बुजुर्गों के सहयोग से कुछ समय बाद सामान्य हो जाएगा. शाम के समय किसी धार्मिक स्थल के दर्शन के लिए भी जा सकते हैं, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी.
वृश्चिक (Scorpio):
वृश्चिक राशि वालों के लिए रविवार का दिन सामाजिक क्षेत्र में तरक्की के नए द्वार खोलेगा, जिससे आपके कुछ नए मित्र भी बनेंगे. मित्रों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और राजनीतिक लोगों से निकटता व मित्रता बनेगी. जरूरतें समय समय पर पूरी होने से घर में शांति बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में आज आप सीनियर्स से समय निकालने में सफल रहेंगे. पिता की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधान रहें. अगर ऐसा है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. शाम का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेल-कूद में बिताएंगे.
धनु (Sagittarius):
धनु राशि वालों के लिए रविवार का दिन सामान्य रहने वाला है. राजनीतिक क्षेत्र में आज के दिन मन के अनुसार काम होगा. परिवार में कोई विवाद उत्पन्न होता है तो वह कुछ समय बाद सामान्य हो जाएगा. परिजनों को घुमाने ले जाते हैं तो उनके मन में चल रही कड़वाहट आज समाप्त हो जाएगी. रविवार की छुट्टी का फायदा व्यापार करने वालों को मिलेगा और कई कार्य आपके पूरे होते चले जाएंगे. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है. शाम के समय जीवनसाथी के साथ बच्चों के भविष्य को लेकर जरूरी बातचीत कर सकते हैं.
मकर (Capricorn):
मकर राशि वालों के लिए रविवार का दिन अच्छा रहने वाला है. लव लाइफ में कोई उपहार और सम्मान मिल सकता है, इससे आपके जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा. व्यापार में आज आपको किसी की सलाह की जरूरत पड़ेगी, अगर कोई सलाह लेनी हो तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ही लें. रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को आज रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे. दांपत्य जीवन में आज कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है. घर में अगर प्रॉपर्टी का कोई मामला चल रहा है तो वह आज आपके पक्ष में रहेगा. शाम का समय दिन की तुलना में शांति से बीतेगा, लेकिन सेहत में बदलाव को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं.
कुंभ (Aquarius):
कुंभ राशि वाले रविवार के दिन मित्रों की मदद से अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे. संतान की ओर से समाचार मिलने से मन में प्रसन्नता होगी और बड़ी धनराशि मिलने से धन भंडार में वृद्धि होगी. विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. जीवनसाथी के साथ संबंधों में अगर कोई मनमुटाव चल रहा है तो वह आज खत्म होगा और रिश्तों में मजबूती आएगी. आज आप महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दूसरों का सहयोग लेने में सफल रहेंगे. शाम के समय प्रियजनों के साथ निकट और दूर की यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन यात्रा करते समय सावधानी बरतें.
​मीन (Pisces):
मीन राशि वालों का रविवार के दिन धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. व्यापार में भी अगर आज कोई डील फाइनल करते हैं तो उसका पूरा लाभ आपको भविष्य में मिलेगा. दिनभर जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलता रहेगा. माताजी के साथ आपके कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, इसलिए उनकी बात सुनें और समझें, क्रोध पर भी नियंत्रण रखें. किसी से धन का लेन देन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा धन का नुकसान हो सकता है. शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateHoroscope TodayJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love2
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article 2024 का आखिरी है चंद्र ग्रहण, जानें कितना है खतरनाक?
Next Article Research : डेंगू के मरीजों को हार्ट की बीमारी का खतरा!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?