Kalindi Express News: कालिंदी एक्सप्रेस के जिस डिब्बे में पेट्रोल और बारूद मिला उसका कनेक्श कन्नौज के छिबरामऊ की दुकान का है.
By : DB News Update| Edited By : प्रिंस अवस्थी
Kanpur Kalindi Express: कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की साजिश रची गई थी. रेलवे ने सतर्कता दिखाते हुए पूरे मामले की जाचं के लिए एनआईए एजेंसी को जांच सौंप दी गई है। क्योंकि मौके पर गैस सिलेंडर, पेट्रोल और माचिस मिली है और यह टेरर अटैक की कोशिश लग रही है।
कई एजेंसियां एक साथ जांच में जुटीं
आईबी, एनआईए, यूपी एटीएस समेत कई एजेंसियों ने कानपुर में डेरा डाल दिया है और साजिश से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है. फिलहाल एजेंसियों को कोई अहम सुराग नहीं मिला है, लेकिन माना जा रहा है कि यह रेलवे पर लोन वुल्फ अटैक की कोशिश है.
लोन वुल्फ अटैक का शक
बीते दिनों में रेलवे को निशाना बनाने के कई मामले सामने आने के बाद इसमें आतंकी संगठनों की भूमिका को नकारा नहीं जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक आईएस और आईएसआई के इशारे पर ट्रेनों पर लोन वुल्फ अटैक किया जा रहा है. इसमें कट्टरपंथियों के साथ पैसा लेकर घटना को अंजाम देने वाले भी शामिल हो सकते हैं.
Source : PTI

