कैबिनेट ने सभी वर्गों के लोगों को आयुष्मान भारत स्कीम में शामिल करने का फैसला किया
By : DB News Update| Edited By : Prince
नई दिल्ली.
सीनियर सिटिजन्स के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को और सुलभ बनाने का फैसला कैबिनेट ने लिया है। अब 70 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोग आयुष्मान भारत स्कीम का फायदा उठा सकेंगे. इसके तहत उन्हें 5 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा। केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना में बड़ा बदलाव किया है. इससे पहले यह योजना सभी वर्ग के बुजुर्गों को शामिल नहीं किया गया था. अब 70 साल से ज़्यादा उम्र के सभी लोग इस योजना का लाभ उठा पाएंगे. इस योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त करवा सकते हैं.

