राजस्थान के अलवर में RSS प्रमुख मोहन भागवत का महत्वपूर्ण बयान
By : DB News Update | Edited By : Prince
राजस्थान.
राजस्थान के अलवर में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हिंदू समाज की खासियत उसकी उदारता है और यह समाज सबकी भलाई चाहता है। भागवत ने हिंदू समाज को दुनिया का सबसे उदार व्यक्ति करार दिया है और यह भी कहा कि हिंदू समाज देश का कर्ता-धर्ता है।
उनके अनुसार, हिंदू सभी को खुले दिल से गले लगाता है और यह उसकी मुख्य विशेषता है। भागवत के इस बयान ने समाज में एकता और शांति के महत्व पर जोर दिया और हिंदू समाज की व्यापक और समाज वेशी प्रकृति को उजागर किया।

