By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: “अन्याय करने वाले दबंगों पर सख्त कार्रवाई हो और पीड़ितों का पुनर्वास’ नेताओं ने एक सुर में आवाज उठाई
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Bihar > “अन्याय करने वाले दबंगों पर सख्त कार्रवाई हो और पीड़ितों का पुनर्वास’ नेताओं ने एक सुर में आवाज उठाई
Bihar

“अन्याय करने वाले दबंगों पर सख्त कार्रवाई हो और पीड़ितों का पुनर्वास’ नेताओं ने एक सुर में आवाज उठाई

DB News
Last updated: 28/11/2025 11:14 AM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

Bihar Nawada 80 Houses Burnt: नवादा की घटना पर मल्लिकार्जुन खरगे का NDA पर हमला, प्रियंका गांधी ने राज्य सरकार से की ये मांग

By : डीबी न्यूज अपडेट| Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
Bihar Nawada 80 Houses Burnt: नवादा की घटना पर मल्लिकार्जुन खरगे का NDA पर हमला, प्रियंका गांधी ने राज्य सरकार से की ये मांगएनडीए की सहयोगी पार्टियों के मुंह में दही जम गया: खरगेप्रियंका गांधी ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवालइन नेताओं ने भी आवाज उठाई

Nawada News: बिहार के नवादा में कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के महादलित टोले में करीब 80 घरों में आग लगाने की बात सामने आई है, जिसके बाद तमाम विपक्षी दल ने एनडीए और नीतीश सरकार पर हमला करना शुरू कर दिया है. कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, बीएसपी की मायावती समेत कई नेताओं ने एक सुर में आवाज उठाई है. प्रियंका गांधी ने राज्य सरकार से मांग की है कि ऐसा अन्याय करने वाले दबंगों पर सख्त कार्रवाई हो और सभी पीड़ितों का समुचित पुनर्वास किया जाए.

एनडीए की सहयोगी पार्टियों के मुंह में दही जम गया: खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर लिखा, “बिहार के नवादा में महादलित टोला पर दबंगों का आतंक एनडीए की डबल इंजन सरकार के जंगलराज का एक और प्रमाण है. बेहद निंदनीय है कि करीब 100 दलित घरों में आग लगाई गई, गोलीबारी की गई और रात के अंधेरे में गरीब परिवारों का सब कुछ छीन लिया गया. भाजपा और उसके सहयोगी दलों की दलितों-वंचितों के प्रति घोर उदासीनता, आपराधिक उपेक्षा व असामाजिक तत्वों को बढ़ावा अब चरम पर है. प्रधानमंत्री मोदी जी हमेशा की तरह मौन हैं, नीतीश जी सत्ता के लोभ में बेफिक्र हैं और एनडीए की सहयोगी पार्टियों के मुंह में दही जम गया है.’

प्रियंका गांधी ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

उधर प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर लिखा, “नवादा, बिहार में महादलितों के 80 से ज्यादा घरों को जला देने की घटना बेहद खौफनाक और निंदनीय है. दर्जनों राउंड फायरिंग करते हुए इतने बड़े पैमाने पर आतंक मचाकर लोगों को बेघर कर देना यह दिखाता है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. आम ग्रामीण-गरीब असुरक्षा और खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं. मेरी राज्य सरकार से मांग है कि ऐसा अन्याय करने वाले दबंगों पर सख्त कार्रवाई हो और सभी पीड़ितों का समुचित पुनर्वास किया जाए.

इन नेताओं ने भी आवाज उठाई

बीएसपी चीफ मायावती ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “बिहार के नवादा में दबंगों द्वारा गरीब दलितों के काफी घरों को जलाकर राख करके उनका जीवन उजाड़ देने की घटना अति-दुखद व गंभीर. सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही पीड़ितों को पुनः बसाने की व्यवस्था के लिए पूरी आर्थिक मदद भी करे.
इस पूरी घटना पर आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार में दलितों का घर जलाया जा रहा है और सरकार चैन की नींद सो रही है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ठीक कहा है कि बिहार में महाजंगलराज से बड़ा महाराक्षस राज आ गया है. दलित भाइयों पर अत्याचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा. दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. बिहार जिस तरह जल रहा है उस पर प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए को बोलना चाहिए.

Source : PTI

You Might Also Like

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव ने भी ली शपथ

33 फीट लंबे और 2 लाख किलो वजनी शिवलिंग बिहार मोतिहारी में विराजमान

नीतीश कुमार ने 26 मंत्रियों के साथ 10वीं बार ली CM की शपथ

बिहार के नए CM के साथ 20 मंत्री ले सकते हैं शपथ, महिला भी बन सकती है डिप्टी CM

नीतीश कुमार ही रहेंगे CM और BJP को मिलेंगे दो डिप्टी सीएम!

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateNawada News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry1
Previous Article आप मेहमान बनकर आओगे तो क्या घर पर कब्जा करोगे? शिक्षा मंत्री के बयान से बवाल
Next Article भोपाल के वन विहार में अब पर्यटकों को नहीं होंगे सफेद बाघिन रिद्धी के दीदार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?