Govardhan 2024 Date: गोवर्धन का पर्व भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है. इस दिन कृष्ण जी की आराधना की जाती है और भोग लगाया जाता है. जानते हैं साल 2024 में कब है गोवर्धन पूजा.
By : DB News update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Govardhan 2024 Date: हिंदू धर्म में हर पूजा-पाठ, त्योहार का अपना महत्व है. दिवाली (Diwali) के अगले दिन मनाया जाता है गोवर्धन का पर्व. इस खास दिन पर भगवान कृष्ण (Lord Krishna) ने इन्द्र देवता (Indra Dev) को पराजित किया था. इसीलिए इस दिन को गोवर्धन पूजा के नाम से जाना जाता है.
गोवर्धन (Govardhan) का पर्व दिवाली के पांच दिवसीय उत्सव में मनाया जाता है. पांच दिवसीय उत्सव में धनतेरस, छोटी दिवाली, दिवाली, गोवर्धन, भाई दूज पर्व आते हैं.
गोवर्धन 2024 तिथि
प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 01 नवंबर 2024, शाम को 6.16 मिनट पर होगी.
प्रतिपदा तिथि समाप्त 02 नवंबर 2024, रात 8.21 मिनट पर होगी.
उदयातिथि होने के कारण साल 2024 में गोवर्धन का पर्व 2 नंवबर, 2024 शनिवार के दिन मनाया जाएगा.
गोवर्धन 2024 मुहूर्त
गोवर्धन पूजा का प्रातःकाल मुहूर्त है सुबह 6:31 से 7.44 मिनट तक
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन का पर्व मानाया जाता है. गोवर्धन पूजा रो अन्नकूट पूजा भी जाता है. इस दिन गेहूं, चावल जैसे अनाज, बेसन से बनी कढ़ी और पत्ते वाली सब्जियों से बने भोजन को पकाया जाता है और भगवान कृष्ण को अर्पित किया जाता है.
गोवर्धन पूजा का महत्व
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, एक बार भगवान इंद्र ब्रिजवासियों से क्रोधित हो गए और भारी बारिश कर दी. भगवान इंद्र के प्रकोप से ब्रजवासियों को बचाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली से उठा लिया था. तभी से हर साल गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है. इस दिन को प्रकृति की सेवा और पूजा के रुप में मानाया जाता है.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि dbnewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

