Horoscope Today, 22 october 2024: आज 22 अक्टूबर 2024, मंगलवार का दिन कैसा रहेगा, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by -Supriya
Horoscope Today in Hindi: आज का राशिफल यानि 22 अक्टूबर 2024, मंगलवार का भविष्यफल
मेष (Aries)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा. कार्यों को लेकर मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे. सामाजिक कार्यों से आपके सम्मान और यश में वृद्धि होगी. किसी काम की सराहना या प्रोत्साहन के लिए आपको पुरस्कृत किया जा सकता है. कड़ी मेहनत से किए गए काम में बेहतरीन नतीजे मिलेंगे.
वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा. आज आप खुद पर काफी ध्यान देंगे, जिससे आप कुछ नए कपड़े खरीद सकते हैं या मनोरंजन के साधनों का भरपूर उपयोग करेंगे. पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा. लव लाइफ वालों के लिए दिन सुखद रहेगा. थोड़ी बहुत मानसिक चिंताएं जरूर रहेंगी, जिन पर ध्यान देने की जरूरत होगी.
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि वालों का दिन आज अनुकूल रहेगा. आय में वृद्धि होगी. समाज के प्रतिष्ठित लोगों से आपके संबंध बनेंगे, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा, इसलिए सावधानी बरतें. पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा. लव लाइफ पॉजिटिव रहेगी और प्रिय से पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी.
कर्क (Gemini)
कर्क राशि वालों का दिन आज आपको शक्ति और चुनौतियों से लड़ने का साहस भी देगा. कार्यक्षेत्र में आपको विरोधियों से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं. वैवाहिक जीवन के मामले में पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होगा. लव लाइफ में प्यार बढ़ेगा और रोमांस के मौके मिलेंगे. काम के सिलसिले में दिन बहुत ही अच्छा रहेगा.
सिंह (Leo)
सिंह राशि वालों का दिन आज मध्यम फलदायी रहेगा. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि बीमारी से परेशान हो सकते हैं. साथ ही अपने खान-पान और दिनचर्या का ध्यान रखें. काम के बीच में आराम करने से मानसिक तनाव कम होगा. संतान के कार्यों पर ध्यान देंगे. लव लाइफ के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा.
कन्या (Virgo)
कन्या राशि वालों का दिन आज सामान्य रहेगा. पारिवारिक जिम्मेदारियों पर काफी ध्यान देंगे और घरेलू खर्चे भी बढ़ेंगे लेकिन आपको सुख की प्राप्ति होगी. शादीशुदा जातकों का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन जीवनसाथी से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं. लव लाइफ वाले अपने पार्टनर से शब्दों को लेकर संभलकर रहें.
तुला (Libra)
तुला राशि वालों का दिन भावनाओं से भरा रहेगा. थोड़ा सा ध्यान अपने निजी जीवन पर भी देना होगा. कार्यक्षेत्र में कुछ जिम्मेदारियां इंतजार कर रही हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास करें. किसी का बिगड़ता स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है. परिवार के छोटे सदस्यों से मित्रवत व्यवहार करें और उनके साथ अच्छे संबंध बनाएं. जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर खाने जा सकते हैं.
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों का दिन आज लाभदायक रहेगा. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों को बहुत अच्छे से निभाएंगे लेकिन किसी बात को लेकर चिंतित भी रहेंगे, जिसके मूल में परिवार की स्थिति होगी. नौकरी में आपको सराहना मिलेगी और अधिकारी आपका साथ भी देंगे. व्यापार में विरोधियों पर आप भारी रहेंगे.
धनु (Sagittarius)
धनु राशि वालों का दिन मध्यम फलदायी रहेगा. सामाजिक कार्यों में एक साथ कई बातें दिल में आएंगी और थोड़ा भावुक भी होंगे, जिससे मदद के लिए लोग आगे आएंगे. बातूनी रवैये से परिवार में झगड़े हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें. दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा. लव लाइफ में कुछ परेशानी आ सकती हैं. आपका पार्टनर किसी बात को कुछ ज्यादा ही तवज्जो देंगे, जिससे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं.
मकर (Capricorn)
मकर राशि वालों का दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा. काफी दिनों बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा. खर्चे कम होने लगेंगे, जिससे कुछ राहत मिलेगी. परिवार का सम्मान बढ़ेगा. आप किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं, इससे बचने की कोशिश करें क्योंकि यह आपको बीमार कर सकता है.
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि वालों का दिन आज मध्यम फलदायी रहेगा. आय में वृद्धि होगी लेकिन खर्च अधिक होंगे. स्वास्थ्य कमजोर होने से तनाव तो रहेगा, लेकिन परिजनों का सहयोग आपको मजबूत करेगा. लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है. कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनाएंगे, जिसमें अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.
मीन (Pisces)
मीन राशि वालों का दिन आज अच्छा रहेगा और आपकी सेहत में सुधार आएगा. काम के सिलसिले में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी. पारिवारिक वातावरण तनाव दे सकता है. दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी से किसी अच्छे काम की सलाह मिल सकती है, जो लाभदायक रहेगी.

