By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: लव लाइफ वालों के लिए दिन सुखद रहेगा, पढ़ें आज का भविष्यफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > लव लाइफ वालों के लिए दिन सुखद रहेगा, पढ़ें आज का भविष्यफल
Religion

लव लाइफ वालों के लिए दिन सुखद रहेगा, पढ़ें आज का भविष्यफल

DB News
Last updated: 02/10/2025 5:04 PM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

Horoscope Today, 23 october 2024: आज 23 अक्टूबर 2024, बुधवार का दिन कैसा रहेगा, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by -Supriya

Contents
Horoscope Today, 23 october 2024: आज 23 अक्टूबर 2024, बुधवार का दिन कैसा रहेगा, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Horoscope Today : आज का राशिफल यानि 23 अक्टूबर 2024, बुधवार का भविष्यफल

Horoscope Today : आज का राशिफल यानि 23 अक्टूबर 2024, बुधवार का भविष्यफल

मेष (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा. कार्यों को लेकर मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे. सामाजिक कार्यों से आपके सम्मान और यश में वृद्धि होगी. किसी काम की सराहना या प्रोत्साहन के लिए आपको पुरस्कृत किया जा सकता है. कड़ी मेहनत से किए गए काम में बेहतरीन नतीजे मिलेंगे. आपकी योजनाओं से व्यापार भी सफल रहेगा और आपको धन की प्राप्ति होगी. खर्चों में थोड़ी वृद्धि हो सकती है, इसलिए सावधान रहें.

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा. आज आप खुद पर काफी ध्यान देंगे, जिससे आप कुछ नए कपड़े खरीद सकते हैं या मनोरंजन के साधनों का भरपूर उपयोग करेंगे. पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा. लव लाइफ वालों के लिए दिन सुखद रहेगा. थोड़ी बहुत मानसिक चिंताएं जरूर रहेंगी, जिन पर ध्यान देने की जरूरत होगी. भाग्य प्रबल रहेगा लेकिन परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है.

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि वालों का दिन आज अनुकूल रहेगा. आय में वृद्धि होगी. समाज के प्रतिष्ठित लोगों से आपके संबंध बनेंगे, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा, इसलिए सावधानी बरतें. पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा. लव लाइफ पॉजिटिव रहेगी और प्रिय से पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी. शादीशुदा जातकों को अपने वैवाहिक जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है.

कर्क (Gemini)

कर्क राशि वालों का दिन आज आपको शक्ति और चुनौतियों से लड़ने का साहस भी देगा. कार्यक्षेत्र में आपको विरोधियों से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं. वैवाहिक जीवन के मामले में पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होगा. लव लाइफ में प्यार बढ़ेगा और रोमांस के मौके मिलेंगे. काम के सिलसिले में दिन बहुत ही अच्छा रहेगा.

सिंह (Leo)

सिंह राशि वालों का दिन आज मध्यम फलदायी रहेगा. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि बीमारी से परेशान हो सकते हैं. साथ ही अपने खान-पान और दिनचर्या का ध्यान रखें. काम के बीच में आराम करने से मानसिक तनाव कम होगा. संतान के कार्यों पर ध्यान देंगे. लव लाइफ के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा. वैवाहिक जीवन अन्य दिनों की तुलना में कुछ सुधार के साथ आगे बढ़ेगा. भाग्य प्रबल रहेगा, जिससे आप काम के सिलसिले में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे.

कन्या (Virgo)

कन्या राशि वालों का दिन आज सामान्य रहेगा. पारिवारिक जिम्मेदारियों पर काफी ध्यान देंगे और घरेलू खर्चे भी बढ़ेंगे लेकिन आपको सुख की प्राप्ति होगी. शादीशुदा जातकों का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन जीवनसाथी से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं. लव लाइफ वाले अपने पार्टनर से शब्दों को लेकर संभलकर रहें. काम में दक्षता के कारण आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी. व्यापारियों का आज का दिन सफल रहेगा.

तुला (Libra)

तुला राशि वालों का दिन भावनाओं से भरा रहेगा. थोड़ा सा ध्यान अपने निजी जीवन पर भी देना होगा. कार्यक्षेत्र में कुछ जिम्मेदारियां इंतजार कर रही हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास करें. किसी का बिगड़ता स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है. परिवार के छोटे सदस्यों से मित्रवत व्यवहार करें और उनके साथ अच्छे संबंध बनाएं. जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर खाने जा सकते हैं. लव लाइफ के मामले में दिन सामान्य रहेगा.

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों का दिन आज लाभदायक रहेगा. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों को बहुत अच्छे से निभाएंगे लेकिन किसी बात को लेकर चिंतित भी रहेंगे, जिसके मूल में परिवार की स्थिति होगी. नौकरी में आपको सराहना मिलेगी और अधिकारी आपका साथ भी देंगे. व्यापार में विरोधियों पर आप भारी रहेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे विभिन्न प्रकार के कार्यों में सफलता मिलेगी.

धनु (Sagittarius)

धनु राशि वालों का दिन मध्यम फलदायी रहेगा. सामाजिक कार्यों में एक साथ कई बातें दिल में आएंगी और थोड़ा भावुक भी होंगे, जिससे मदद के लिए लोग आगे आएंगे. बातूनी रवैये से परिवार में झगड़े हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें. दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा. लव लाइफ में कुछ परेशानी आ सकती हैं. आपका पार्टनर किसी बात को कुछ ज्यादा ही तवज्जो देंगे, जिससे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं.

मकर (Capricorn)

मकर राशि वालों का दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा. काफी दिनों बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा. खर्चे कम होने लगेंगे, जिससे कुछ राहत मिलेगी. परिवार का सम्मान बढ़ेगा. आप किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं, इससे बचने की कोशिश करें क्योंकि यह आपको बीमार कर सकता है. लव लाइफ में भरपूर प्यार रहेगा. शादीशुदा जातकों के घरेलू जीवन में आज खुशनुमा पल आएंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि वालों का दिन आज मध्यम फलदायी रहेगा. आय में वृद्धि होगी लेकिन खर्च अधिक होंगे. स्वास्थ्य कमजोर रहने से तनाव तो रहेगा, लेकिन परिजनों का सहयोग आपको मजबूत करेगा. लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है. कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनाएंगे, जिसमें अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. शादीशुदा जातकों के जीवन में खुशियां बढ़ेगी. जीवनसाथी की वजह से कोई बड़ा फायदा हो सकता है, जिससे आप उनको कोई बड़ी ट्रीट देंगे.

मीन (Pisces)

मीन राशि वालों का दिन आज अच्छा रहेगा और आपकी सेहत में सुधार आएगा. काम के सिलसिले में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी. पारिवारिक वातावरण तनाव दे सकता है. दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी से किसी अच्छे काम की सलाह मिल सकती है, जो लाभदायक रहेगी. भाइयों के साथ मिलकर नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article दीपावली पर हर साल क्यों खरीदी जाती है लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति?, जाने वजह
Next Article जबलपुर एसपी सहित 3 जिलों के SP बदले, इंदौर कमिश्नर का भी ट्रांसफर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?