दूरदराज इलाकों में बिना किसी रुकावट और नेटवर्क के कनेक्टिविटी लाएगी, जिससे इमरजेंसी कॉल्स, SOS मैसेज और UPI पेमेंट्स जैसी सेवाएं मिलेंगी.
Source : MEDIA
By : DB News Update | Edited By: Prince Awasthy
BSNL News: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपनी डायरेक्ट टू डिवाइस सेवा लॉन्च कर दी है. BSNL D2D का डेमो हाल ही में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में देखने को मिली थी और अब इसे दूरसंचार विभाग ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. BSNL D2D को भारत का पहल सैटेलाइट टू डिवाइस सर्विस कहा गया है. BSNL D2D ने इस टेक्नोलॉजी के लिए कैलिफोर्निया की कंपनी Viasat के साथ साझेदारी की है. BSNL D2D का मकसद उन इलाकों में भी लोगों को कनेक्टिविटी प्रदान करना है जहां नेटवर्क नहीं होते हैं.
यहां बता दें कि Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) ने भारत में पहली “Satellite-to-Device” सर्विस शुरू की है, जो देश के सबसे दूरदराज इलाकों में भी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी. बुधवार को दूरसंचार विभाग (DoT) ने इसकी घोषणा की और बताया कि यह सर्विस अमेरिकी कंपनी Viasat के कॉलेबरेशन से शुरू की गई है. इस नई टेक्नोलॉजी का उद्देश्य ऐसे क्षेत्रों में कनेक्टिविटी प्रदान करना है, जहां सामान्य मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंचता.
बीएसएनएल ने किया कमाल
आपको बता दें कि भारत में ऐसे कई इलाके हैं, जहां लोग टेलीकॉम कनेक्शन का फायदा नहीं उठा पाते. ऐसा खासतौर पर पहाड़ी और जंगली इलाकों में ज्यादा होता है. लोगों की इस परेशानी को दूर करने के लिए बीएसएनएल ने भारत में पहली बार सैटेलाइट-टू-डिवाइस सर्विस की शुरुआत की है, जिसके जरिए लोग बिना फोन नेटवर्क के भी टेलीकॉम कनेक्टिविटी का इस्तेमाल कर पाएंगे.
इस सर्विस को सबसे पहले इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2024) में पेश किया गया था. इसे भारत में डिजिटल विभाजन को कम करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. BSNL के अनुसार, “Satellite-to-Device” सर्विस का परीक्षण पूरा हो चुका है, और यह विभिन्न प्रकार के चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भी स्टेबल कनेक्शन देने में सक्षम है.
आम नागरिक भी दूर-दराज इलाकों में जुड़ सकते हैं
DoT ने X (पहले ट्विटर) पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि, “BSNL का यह नया कदम भारत में सैटेलाइट कम्युनिकेशन को आम जनता के लिए आसान और सुलभ बनाएगा.” हाल ही में कुछ मोबाइल ब्रांड्स ने इमरजेंसी स्थिति में सैटेलाइट कनेक्टिविटी देने वाले फीचर्स लॉन्च किए थे, लेकिन वे सिर्फ आपातकालीन सर्विसओं (Emergency Services) के लिए सीमित हैं. BSNL की इस सर्विस से अब आम नागरिक भी दूर-दराज इलाकों में जुड़ सकते हैं.
UPI पेमेंट भी कर पाएंगे लोग
BSNL का यह सैटेलाइट नेटवर्क यूजर्स को इमरजेंसी कॉल्स, SOS मैसेज और यहां तक कि UPI पेमेंट्स में भी मदद करेगा. हालांकि, कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि क्या यह सुविधा सामान्य कॉल्स और SMS के लिए उपलब्ध होगी.
क्या है सैटेलाइट डायरेक्ट-टू-डिवाइस सर्विस
एक्स के जरिए सर्विस की घोषणा करते हुए DoT ने कहा कि BSNL ने भारत की पहली सैटेलाइट-टू-डिवाइस सर्विस शुरू की है, जो बिना किसी रुकावट के भारत के दूरदराज इलाकों में पहुंचती है. इस सर्विस के लिए BSNL ने Viasat के साथ साझेदारी की है. यह अमेरिकी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है.
बता दें, इस साल हुए इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) में Viasat और BSNL ने इसके लिए बनाए गए कस्टम Android डिवाइस का इस्तेमाल करके दो-तरफा मैसेजिंग और SoS मैसेजिंग का सफलतापूर्वक प्रदर्शन भी किया था.
सैटेलाइट डायरेक्ट-टू-डिवाइस सर्विस से मिलेंगे ढेरों बेनिफिट
सैटेलाइट डायरेक्ट-टू-डिवाइस सर्विस मिलने के बाद यूजर्स को टावर नेटवर्क पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. उन्हें सर्विस सैटेलाइट के जरिये मिलेगी. अगर आप किसी ऐसे इलाके में होंगे, जहां नेटवर्क नहीं पहुंचते हैं तो इस स्थिति में सर्विस की मदद से आप कॉल, मैसेज और यहां तक कि यूपीआई का इस्तेमाल भी कर पाएंगे. सैटेलाइट के जरिये दूरदराज इलाकों में मोबाइल टावर नेटवर्क पर निर्भर रहने की जरूरत खत्म हो जाएगी.
आम आदमी को कब मिलेगी सर्विस?
फिलहाल, सर्विस की उपलब्धता और कीमतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कहा जा रहा है कि एक सामान्य व्यक्ति के लिए पूरी सेटअप प्रक्रिया महंगी और मुश्किल हो सकती है. साथ ही इसमें खराब मौसम होने की स्थिति में सिग्नल बाधित भी हो सकते हैं. अपने फेसबुक पेज पर बीएसएनएल ने कहा कि, यह सर्विस इमरजेंसी में किसी से संपर्क करने या यूपीआई से पेमेंट करने के लिए अलग-थलग क्षेत्रों में उपयोगी हो सकती है.
एलन मस्क की क्या है तैयारी
एलन मस्क भी भारत में अपनी सैटेलाइट सर्विस लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। हालिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मस्क की स्टारलिंक ने भारत की सिक्योरिटी और प्राइवेसी से जुड़ी शर्तों को स्वीकार कर लिया है. जिसके बाद स्टारलिंक का भारत में आने का रास्ता पहले से साफ हो गया है. साथ में अमेजन की कुइपर के लॉन्च होने की भी खबरें हैं. हालांकि दोनों ही कंपनियां कब तक सर्विस लॉन्च करेंगी. इस बार में अभी कुछ भी कहना मुश्किल हैं.
BSNL के ‘सेटेलाइट-टू-डिवाइस’ लॉन्च होने से टेंशन में Jio-Airtel कंपनियां!
BSNL Satellite-to-Device Service Launch: भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने भारत में पहली ‘सेटेलाइट-टू-डिवाइस’ सेवा उपभोक्ताओं के लिए शुरू कर दी है. बीएसएनएल ने इसके लिए कैलिफोर्निया की कंपनी वियासैट के साथ पार्टनरशिप की है. यह डायरेक्ट-टू-डिवाइस (डी2डी) सेवा सैटेलाइट से स्मार्टफोन जैसे डिवाइसेज़ को सीधे जोड़ती है और इससे उपभोक्ता बिना सिम के ऑडियो व वीडियो कॉल कर सकते हैं.
