Aaj Ka Rashifal, 20 november 2024: आज 20 नवंबर 2024, बुधवार का दिन कैसा रहेगा, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
Source : DB News Update
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited by -Supriya
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 20 नवंबर 2024, बुधवार का भविष्यफल –
मेष (Aries)-
आज का दिन अच्छा रहेगा. आज जरूरी काम से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है. आर्थिक लाभ होगा. परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे. परिवार में नया मेहमान आ सकता है.
वृषभ (Taurus)-
आज का दिन सामान्य रहेगा. सोचे हुए काम पूरे होंगे. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे. शादी के प्रस्ताव मिलेंगे. व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. कोई भी फैसला सोच-समझकर लें.
मिथुन (Gemini )-
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा. कोई रुका हुआ काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा. व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा.
कर्क (Cancer)-
आज का दिन अच्छा रहेगा. धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. किसी खास इन्सान से मिलना होगा. इस मुलाकात से भविष्य में लाभ के योग बनेंगे. बिजनेस में नया काम शुरू कर सकते हैं. कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप मिल सकती है.
सिंह (Leo)-
आज का दिन अनुकूल रहेगा. नौकरी की तलाश खत्म होगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. व्यापार-व्यवसाय में भी बड़ा ऑफर मिल सकता है. किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा. परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा.
कन्या (Virgo)-
आज का दिन अच्छा रहेगा. सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे. स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा. किसी पुराने मित्र या सहयोगी से मिलना होगा. परिवार में कोई सुख समाचार प्राप्त होगा. रुका हुआ कार्य कार्य पूर्ण हो सकता है.
तुला (Libra)-
आज का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी का प्रयास करने वालों को सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा संभल कर रहें. लापरवाही भारी पड़ सकती है. सुखद समाचार प्राप्त होगा. पत्नी से मतभेद दूर होंगे.
वृश्चिक (Scorpio)-
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में आज आपको घाटा लग सकता है कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित मैं नहीं होगा परिवार में वाद विवाद की स्थिति से बचें पत्नी से संबंध मधुर रखें.
धनु (Sagittarius)-
आज सेहत पर ध्यान दें. लापरवाही बीमार कर सकती है. किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है. कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है.
मकर (Capricorn)-
आज नया वाहन खरीद सकते हैं. सेहत अच्छी रहेगी. बिजनेस में लाभ होगा. कोई बड़ा काम कार्य क्षेत्र में मिल सकता है. नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है. परिवार में माहौल शानदार रहेगा.
कुंभ (Aquarius)-
आज का दिन शुभ सूचक होगा. परिवार में पुत्र का जॉब लग सकता है. कोई सुखद समाचार मिलेगा. स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी. परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा. नया वाहन या भवन खरीद सकते हैं.
मीन (Pisces)-
आज ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद प्राप्त कर सकते हैं. पत्नी से मतभेद दूर होंगे. कोई खुशखबरी मिल सकती हैं. परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में कोई नई कार्य योजना बन सकती हैं. कोर्ट केस में जीत मिलेगी.
ग्रहों के गोचर की अवधि
चंद्रमा: एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए लगभग सवा से दो दिन का समय लगता है.
सूर्य: सामान्यतः एक महीने (30 दिन) के अंतराल में अपनी राशि बदलता है.
बुध: लगभग एक महीने (27 से 30 दिन) में राशि बदलता है.
शुक्र: लगभग डेढ़ से दो महीने में गोचर करता है.
मंगल: करीब डेढ़ से तीन महीने (57 दिन से 3 महीने) की अवधि में राशि बदलता है.
गुरु (बृहस्पति): एक साल (12 महीने) में अपनी राशि बदलता है.
शनि: एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने के लिए 30 माह यानी ढाई वर्ष (2.5 साल) का समय लेता है.
राहु व केतु: 18 महीने (डेढ़ वर्ष) में एक राशि से दूसरी राशि में गतिमान होते हैं.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
