Aaj Ka Rashifal, 22 December 2024: आज 22 दिसंबर 2024, रविवार का दिन कैसा रहेगा, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 22 दिसंबर 2024, रविवार का भविष्यफल-
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है. परिवार में किसी की तरक्की से उत्सव का माहौल बनेगा, बच्चो को उपहार देंगे. बच्चों में काफी खुशी का माहौल दिखेगा. आज पिछले कुछ समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी. घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी. राजनीतिक और सामाजिक दायरे को विस्तृत करना फायदेमंद रहेगा. आज बुजुर्गों के साथ समय बिताये, उन्हें काफी अच्छा लगेगा.
वृष | Taurus 9 (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है. आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी. घर में सुख सुविधाओं से संबंधित कुछ नया सामान खरीदने का भी योग बन रहा है. आज व्यवसायिक गतिविधियां धीमी ही रहेंगी, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में धैर्य बनाकर ही रखना उचित है. आज नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है. आज आपकी नई जॉब के योग बन रहे हैं. किसी बात को लेकर चल रही उलझन आज खत्म होंगी. आज अपनी आर्थिक गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देंगे. खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली न रखें और न ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करेंगे. हालांकि आपके द्वारा दिए गए सुझाव से काफी हद तक रिश्ते में सुधार होगा.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है. आज दिनचर्या व्यवस्थित रखने से आपके कार्य समय पर हो जाएंगे. आज अध्यात्म, धर्म-कर्म में रुचि होने से पॉजिटिव बनेगी. आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. स्वस्थ रहने के लिए अपने भोजन का उचित ध्यान रखने की आवश्यकता है. आज काम पर ध्यान देना भविष्य के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. किसी को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे. काम के सिलसिले में दोस्त का घर आना हो सकता है. आज वरिष्ठ लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा. राजनीतिक रिश्ते मजबूत होंगे और लाभदायक भी रहेंगे. किसी पारिवारिक सदस्य के करियर से संबंधित शुभ सूचना मिलने से खुशी मिलेगी. आज दिन भर व्यस्तता का माहौल रहेगा.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है. ऑफिस के दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं. आज काम को लेकर काफी बिजी रहेंगे. आज संदेह करने का स्वभाव आपके और परिवार के लिए समस्याएं बढ़ा सकता है. आज वक्त के अनुसार खुद में बदलाव करना जरूरी है. आज विद्यार्थियों को अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में बहन का सहयोग मिलेगा.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है. आपका दिन तरक्की देने वाला रहेगा. अपने आस पास की सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे. अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है तो आज उसे पाने का अनुकूल समय है. प्रॉपर्टी या घर की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी पर ज्यादातर समय व्यतीत होगा. आज बच्चों को आपके मार्गदर्शन में कोई विशेष सफलता मिल सकती है.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है. आज आपका काम समय पर पूरा होगा, आपका समय सुखद रहेगा. आज पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान अवश्य दें. आज अपने परिवार पर धन खर्च करेंगे. दूसरों की नजर में आपकी छवि सुधरेगी और आपसी रिश्तों में भी मजबूती आएगी. आज मेहमानों की अधिक आवाजाही से आपको अपने व्यक्तिगत काम व्यवस्थित करने में थोड़ी देरी हो सकती है.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है. जीवनसाथी को डिनर के लिए किसी अच्छे रेस्टोरेंट में ले जायेंगे, जिससे आपसी प्रेम बढ़ेगा. आज पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या से राहत मिलने पर आपको शांति और ऊर्जा महसूस होगी. किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा. आपकी सफलता का कोई द्वार खुलने वाला है, इससे आपकी सारी उलझनें दूर होंगी.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है. आज किसी काम में परिवार के लोगों का साथ मिलेगा. आज आप अपने सकारात्मक दृष्टिकोण और संतुलित सोच के साथ कामो को व्यवस्थित करते जाएंगे. धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में होती जाएंगी. अगर आप प्रॉपर्टी डीलर है तो आपको आज अधिक फायदा होगा.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है. आज विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा. अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से खर्चें करें. आज अतिरिक्त जिम्मेदारियां आपके ऊपर आ सकती हैं, लेकिन सभी काम सरलता से पूरा होने से प्रसन्नता होगी. आज समाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा और पहचान भी मिलेगी. फैशन डिजाइनर को किसी कस्टमर से अच्छा लाभ होगा.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है. आज कार्यस्थल पर कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाए रखेंगे. आज मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर भी ध्यान देंगे. बिजनेस को सुचारू रूप से चलाने के लिए आपको किसी एक्सपर्ट की सलाह लेनी पड़ेगी. आज आपका स्वास्थ्य फिट एंड फाइन रहेगा. लवमेट के लिये आज का दिन शानदार रहने वाला है.

