By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: अल्लू अर्जुन से करीब 4 घंटे तक पुलिस ने की पूछताछ, इमोशनल हुए ‘पुष्पा 2’ एक्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Entertainment > अल्लू अर्जुन से करीब 4 घंटे तक पुलिस ने की पूछताछ, इमोशनल हुए ‘पुष्पा 2’ एक्टर
Entertainment

अल्लू अर्जुन से करीब 4 घंटे तक पुलिस ने की पूछताछ, इमोशनल हुए ‘पुष्पा 2’ एक्टर

DB News
Last updated: 30/03/2026 10:11 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

संध्या थिएटर भगदड़ का नया वीडियो वायरल हुआ है, इसमें भीड़ नजर आ रही है, भगदड़ का वीडियो देखकर इमोशनल हो गए.

Source : DB News Update  

Contents
संध्या थिएटर भगदड़ का नया वीडियो वायरल हुआ है, इसमें भीड़ नजर आ रही है, भगदड़ का वीडियो देखकर इमोशनल हो गए.अर्जुन से ये 8 सवाल पूछे गए..अर्जुन की संलिप्तता की चल रही जांचराज्य सरकार और फिल्म जगत के बीच गतिरोध को समाप्त करने के लिए बैठक आयोजित14 दिन की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को समाप्तपुलिस ने करीब चार घंटे तक पूछताछ की.

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Sandhya Theatre Stampede Case: 4 दिसंबर को पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ केस में पुलिस ने एक्टर अल्लू अर्जुन से 4 घंटे से ज्यादा पूछताछ की. इस मामले में अल्लू अर्जुन समेत 18 लोगों पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगा है. घटना का एक और वीडियो सामने आया है. इसमें सीढ़ियों से भीड़ उतरती दिख रही है. कुछ लोग एक बदहवास शख्स को बाहर ले जाते नजर आ रहे हैं. इस दौरान भगदड़ का वीडियो देखकर एक्टर इमोशनल हो गए.

अर्जुन से ये 8 सवाल पूछे गए..

  • क्या आपको संध्या थिएटर के प्रीमियर शो में आने की अनुमति दी गई थी?
  • क्या मैनेजमेंट ने आपको पहले बताया था कि संध्या थिएटर नहीं आएं?
  • क्या आपको पता था कि पुलिस ने कार्यक्रम को मंजूरी नहीं दी थी?
  • आपने इसकी जानकारी नहीं ली? क्या आपने और आपकी पीआर टीम ने पुलिस से मंजूरी ली थी?
  • आपकी पीआर टीम ने आपको पहले ही संध्या थिएटर के आसपास की स्थिति के बारे में जानकारी दी थी या नहीं?
  • आपने वहां बाउंसर्स की कितनी व्यवस्था की थी?
  • घटनास्थल पर उस समय की स्थिति क्या थी?
  • क्या आप घटना के समय उपस्थित थे और यदि हां, तो आपने स्थिति को कैसे संभाला?

अर्जुन की संलिप्तता की चल रही जांच

मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि डीजीपी जानकारी देते हुए बताया है कि संध्या थिएटर भगदड़ में टॉलीवुड अभिनेता अल्लू अर्जुन की संलिप्तता की चल रही जांच में कानून अपना काम करेगा. रविवार को तेलंगाना पुलिस की वार्षिक रिपोर्ट 2024 के कार्यक्रम में बोलते हुए, उन्होंने इस मामले पर आगे टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और जोर दिया कि मामला विचाराधीन है और जांच के अधीन है. एक हफ्ते पहले, जितेंद्र ने कहा था कि अल्लू अर्जुन भले ही फिल्मी हीरो हों, लेकिन जन सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. 4 दिसंबर को फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ में रेवती नाम की एक महिला की मौत हो गई और उसका बेटा श्रीतेज घायल हो गया. यह घटना तब हुई जब अर्जुन बिना अनुमति के थिएटर पहुंचे थे, और पुलिस का आरोप है कि महिला की मौत की सूचना मिलने के बावजूद वे वहां से नहीं गए. एक अन्य घटनाक्रम में, ओयू संयुक्त कार्रवाई समिति के सदस्यों ने, जिन्होंने कथित तौर पर जुबली हिल्स स्थित अल्लू अर्जुन के आवास में घुसकर हंगामा किया था, अब उस्मानिया विश्वविद्यालय पुलिस से संपर्क किया है और दावा किया है कि उन्हें धमकी भरे फोन आ रहे हैं. तीन व्यक्तियों ने शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है.

राज्य सरकार और फिल्म जगत के बीच गतिरोध को समाप्त करने के लिए बैठक आयोजित

राज्य सरकार और फिल्म जगत के बीच कथित गतिरोध को समाप्त करने के लिए, तेलंगाना फिल्म विकास निगम ने गुरुवार को मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी सहित उद्योग जगत के दिग्गजों और सरकार के बीच एक बैठक का आयोजन किया था. बताया जा रहा है कि उक्त बैठक में अल्लू अर्जुन सहित ‘पुष्पा 2’ की टीम, जिसमें निर्माता और निर्देशक शामिल हैं, ने श्री तेज के परिवार को 2 करोड़ रुपये की पेशकश की है.

14 दिन की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को समाप्त

संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन की 14 दिन की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को समाप्त होने पर वे वर्चुअल माध्यम से नामपल्ली अदालत में पेश हुए। उनके वकील अशोक रेड्डी ने बताया, “अदालत ने अभिनेता को वर्चुअल रूप से पेश होने की अनुमति दी, क्योंकि उनकी शारीरिक उपस्थिति से सुरक्षा संबंधी संभावित चुनौतियां उत्पन्न हो सकती थीं.” फिलहाल अंतरिम जमानत पर चल रहे अभिनेता को उनके बाउंसरों, संध्या थिएटर के मालिकों और कर्मचारियों के साथ भगदड़ मामले में आरोपी बनाया गया है. 4 दिसंबर को ‘पुष्पा 2’ के चैरिटी शो के बाद मची अफरा-तफरी में 35 वर्षीय रेवती की मौत हो गई थी. उनके बेटे श्री तेज गंभीर रूप से घायल हो गए थे और कई दिनों तक वेंटिलेटर पर रहे थे.

पुलिस ने करीब चार घंटे तक पूछताछ की.

बता दें कि अभिनेता से मंगलवार को पुलिस ने करीब चार घंटे तक पूछताछ की. साथ ही पुलिस की ओर से कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर उन्‍हें पूछताछ के लिए भी दोबारा बुलाया जा सकता है. अल्‍लू अर्जुन सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन पहुंचे थे, जहां पर दोपहर 2.45 बजे तक उनसे पूछताछ की गई.

You Might Also Like

‘रामायण-पार्ट 1’ के ट्रेलर लॉन्च में ‘राम’ ने सीने से धनुष और आंखों में पहना काला चश्मा

धुरंधर पर भारी पड़ सकती है- भक्ति, भाव से सजी “राम”

रश्मिका-विजय एक दूजे के हुए, देखे शादी की अनसीन तस्वीरें

अलविदा… धर्मेंद्र! मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

धर्मेंद्र के हेल्थ को लेकर हेमा मालिनी ने कहा- ‘सब ऊपर वाले के हाथ में है…’

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article आज पैसों के मामले में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article खेल रत्न नॉमिनेशन में मुझसे गलती हुई- मनु भाकर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?