By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: खेल रत्न नॉमिनेशन में मुझसे गलती हुई- मनु भाकर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > खेल रत्न नॉमिनेशन में मुझसे गलती हुई- मनु भाकर
Sport

खेल रत्न नॉमिनेशन में मुझसे गलती हुई- मनु भाकर

DB News
Last updated: 11/04/2026 10:48 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

मनु भाकर भारत की इकलौती खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ही ओलंपिक में 2 मेडल जीते हैं. उन्होंने विवाद को लेकर कहा कि ‘नामांकन दाखिल करते समय शायद मेरी ओर से कोई चूक हुई है, जिसे ठीक किया जा रहा है. अवॉर्ड मेरा अंतिम लक्ष्य नहीं है.’

Source : DB News Update

Contents
मनु भाकर भारत की इकलौती खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ही ओलंपिक में 2 मेडल जीते हैं. उन्होंने विवाद को लेकर कहा कि ‘नामांकन दाखिल करते समय शायद मेरी ओर से कोई चूक हुई है, जिसे ठीक किया जा रहा है. अवॉर्ड मेरा अंतिम लक्ष्य नहीं है.’पेरिस ओलंपिक 2024 में कमाल का प्रदर्शनविवाद की असली वजह क्या हैकृपया इस मामले पर अटकलें न लगाएं- मनु भाकरमेरी भूमिका देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की है- मनुNRAI अध्यक्ष ने दी सफाईमेरा लक्ष्य देश के लिए और ओलंपिक पदक जीतना है – मनु

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Manu Bhaker Award Controversy: खेल रत्न अवॉर्ड लिस्ट में नाम न होने से जुड़े विवाद पर शूटर मनु भाकर ने पहली बार अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, ‘नामांकन दाखिल करते समय शायद मेरी ओर से कोई चूक हुई है, जिसे ठीक किया जा रहा है. अवॉर्ड मेरा अंतिम लक्ष्य नहीं है.’ हालांकि खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट अभी जारी नहीं हुई है.

पेरिस ओलंपिक 2024 में कमाल का प्रदर्शन

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने कमाल का प्रदर्शन किया था. इस बार मनु भाकर में ही भारत के लिए मेडल का खाता खोला था और फिर कुल 2 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए थे. बता दें, मनु भाकर भारत की इकलौती खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ही ओलंपिक में 2 मेडल जीते हैं. लेकिन इस साल दिए जाने वाले मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड की लिस्ट में मनु भाकर का नाम ना होने की वजह से विवाद खड़ा हो गया है. हालांकि अभी फाइनल लिस्ट आना बाकी है. इन सब के बीच मनु भाकर ने इस विवाद पर अपनी बात रखी है और अपने फैंस से एक अपील भी की है.

विवाद की असली वजह क्या है

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने भाकर का नाम खेल रत्न के लिए नहीं भेजा था, लेकिन इस पर विवाद के बाद एसोसिएशन नॉमिनेशन के लिए खुद खेल मंत्रालय के पास पहुंच.। हालांकि, खेल मंत्रालय भी अब मनु के नॉमिनेशन की तैयारी कर रहा है. मनु भाकर को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड मिल सकता है.

कृपया इस मामले पर अटकलें न लगाएं- मनु भाकर

भाकर ने इस मामले को यहीं खत्म करने की अपील भी की। उन्होंने देश के लिए पदक जीतने को अपना सबसे बड़ा लक्ष्य बताया।
उन्होंने आगे लिखा, ‘पुरस्कार चाहे जो भी हो, मैं अपने देश के लिए और अधिक पदक जीतने के लिए प्रेरित रहूंगी। सभी से अनुरोध है कि कृपया इस मामले पर अटकलें न लगाएं।’ अब ऐसी खबरें हैं कि विवाद के बाद अब खेल मंत्रालय भाकर के नामांकन की तैयारी कर रहा है।

मेरी भूमिका देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की है- मनु

भाकर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘खेल रत्न पुरस्कार के मेरे नामांकन के लिए चल रहे मुद्दे के संबंध में मैं यह बताना चाहूंगी कि एक खिलाड़ी के रूप में मेरी भूमिका अपने देश के लिए खेलना और प्रदर्शन करना है। पुरस्कार और मान्यता मुझे प्रेरित करती है, लेकिन मेरा लक्ष्य नहीं है। मेरा मानना ​​है कि नामांकन दाखिल करते समय शायद मेरी ओर से कोई चूक हुई है, जिसे ठीक किया जा रहा है।’

NRAI अध्यक्ष ने दी सफाई

एनआरएआई के अध्यक्ष कलीकेश नारायण सिंह ने इस विषय पर सफाई देते हुए कहा, “आवेदन करना एथलीट की जिम्मेदारी है. फिर भी जब हमने देखा कि उनका नाम लिस्ट में नहीं है तो हमने खेल मंत्रालय से संपर्क साधा और मांग करके कहा कि मनु भाकर का नाम खेल रत्न पुरस्कार सूची में होना चाहिए.”

बताते चलें कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और हाई-जम्प के पैरा एथलीट प्रवीण कुमार का नाम भी खेल रत्न के लिए अनुशंसित किया गया है. याद दिला दें कि मनु भाकर एक ही ओलंपिक्स में 2 अलग-अलग मेडल जीतने वाली भारत की पहली एथलीट बनी थीं. इसके अलावा वो ओलंपिक खेलों में शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट भी बनीं.

मेरा लक्ष्य देश के लिए और ओलंपिक पदक जीतना है – मनु

भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर ने इससे  पहले कहा था कि, ‘मेरा लक्ष्य भारत के लिए कई और ओलंपिक पदक जीतना है. मुझे लगता है कि हम सभी पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन अगर ऐसा होता है (ओलंपिक में 2 से अधिक व्यक्तिगत पदक जीतना) तो यह बहुत अच्छा होगा. मेरा लक्ष्य कड़ी मेहनत करना और भविष्य में इस प्रदर्शन को बेहतर बनाना है. मैंने अपने सभी इवेंट में कड़ी मेहनत की है. कड़ी मेहनत नतीजों में झलकती है. मुझे इसकी बहुत उम्मीद थी, मुझे उम्मीद है कि यह यहीं नहीं रुकेगा और भारतीय और पदक जीतते रहेंगे. ध्वजवाहक बनना मेरे लिए जीवन का सबसे बड़ा अवसर था, मैं आभारी हूं कि मुझे यह अवसर मिला और मैं इसे जीवन भर संजो कर रखूंगी’.

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsManu Bhaker Award Controversy
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article अल्लू अर्जुन से करीब 4 घंटे तक पुलिस ने की पूछताछ, इमोशनल हुए ‘पुष्पा 2’ एक्टर
Next Article 40 का लहसुन 400 में बिक रहा, जनता महंगाई से परेशान- राहुल गांधी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?