Aaj Ka Rashifal, 04 January 2025: आज 04 जनवरी 2025, शनिवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 04 जनवरी 2025, शनिवार का भविष्यफल-
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा. काफी दिनों से रुका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो जायेगा, आपके अंदर उत्साह होगा आप काम करने का नया टारगेट बनायेंगे. इस राशि के जो लोग राजनीति के क्षेत्र में हैं, वो लोग आज किसी सभा में जायेंगे, जहां अपने संबोधन से जनमानस में नयी उमंग भर देंगे.
वृष | Taurus 9 (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आज आपका दिन आपके लिए नयी उमंग लेकर आया है. आपको कोई ऐसी चीज मिलेगी जिसकी चाह आपको काफी दिनों से थी. आप काम को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे. जिस भी काम की शुरुआत करेंगे वह समय से पूरा होगा. समाज में आपके द्वारा किए गए मानवहित में काम आपको सम्मान दिलाएगा.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
आज आपका दिन आपके अनुकूल बना रहेगा. इस राशि की जो महिलाएं वर्क फ्रॉम होम करती हैं, उनके लिए आज दिन व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन शाम का समय आपको सुकून देगा आप अपनी फैमिली के साथ अच्छा समय बितायेंगी.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा. आपका कोई ऐसा करीबी मित्र जो आपसे रूठ गया था वो आज सब भूल कर आपसे दोस्ती का हांथ बढ़ाएगा. आप भी सबकुछ भूल कर उसे क्षमा कर देंगे. काफी वर्षों की गई मेहनत का फल आपको मिलेगा, आपको ख़ुशी व काम करने का नया हौसला मिलेगा.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए अच्छा बदलाव लाया है. यह बदलाव आपके काम को लेकर या करियर को लेकर हो सकता है. छात्र आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित रहेंगे कोई नया कोर्स जॉइन करने का मन बनायेंगे. काम के प्रेशर को कम करने के लिए आप अपने सहयोगियो से सलाह मशवरा भी ले सकते हैं.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा. किसी अनजान व्यक्ति से आप जीवन की कुछ महत्वपूर्ण बातें सीखेंगे जिसका आपके जीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा. काफी दिनों से चल रहा कोई वर्क कम्पलीट हो जायेगा, आपकी टेंशन कम होगी.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
आज का दिन आपका सामान्य रहेगा. आपको संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है इस ख़ुशी में आप कहीं घूमने की प्लानिंग अपने परिवार के साथ करेंगे. इस राशि के जो लोग व्यापार के क्षेत्र से जुड़े हैं उनको काम के सिलसिले में लम्बी यात्रा के योग है साथ ही इस यात्रा से जल्द ही आपको शुभ फल भी मिलेगा.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल है. जो भी काम आप कई दिनों से टाल रहे थें, आज निपटा लेंगे. कुछ खास लोग मददगार भी साबित होंगे. आप किसी काम के बारे में नये सिरे से सोच सकते हैं. मार्किट में किसी तरह का निवेश करने जा रहे हैं,तो पूरी तरह से रिसर्च के बाद ही निवेश करें.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा. जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश आज पूरी होने के संकेत हैं. जो छात्र सरकारी नौकरी के लिए कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उनको भी आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
आज आप का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा. शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम अधूरा रह जाएगा, लेकिन शाम होते-होते काम पूरा हो जायेगा. कोई भी जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरुर ले लें.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा. किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है. आने वाले समय में वह आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा. जो लोग टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस से जुडे हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है. टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है. आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे. जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए दिन बहुत-सी तरक्की दिलाने वाला रहेगा. आपकी पार्टी आपको कोई बड़ा पद भी दे सकती है.

