By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: 141 रनों पर भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > 141 रनों पर भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन
Sport

141 रनों पर भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन

DB News
Last updated: 11/04/2026 10:21 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज का पांचवां मैच सिडनी में खेला जा रहा है. टीम इंडिया की पहली पारी 185 रनों पर ऑलआउट हो गई थी.

Source : DB News Update

Contents
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज का पांचवां मैच सिडनी में खेला जा रहा है. टीम इंडिया की पहली पारी 185 रनों पर ऑलआउट हो गई थी.सिडनी में तीसरे सेशन का खेल जारीटॉप ऑर्डर बैटिंग ने फिर किया निराश

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

IND vs AUS 5th Test Day 2 : ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के 5वें टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया 181 रनों पर सिमट गई है. भारत ने 4 रनों की बढ़त हासिल की है. कंगारू टीम ने शनिवार को मुकाबले के दूसरे दिन 9/1 के स्कोर से खेलना शुरू किया और 172 रन बनाने में आखिरी 9 विकेट गंवा दिए. इस तरह भारत को पहली पारी में 4 रन की बढ़त मिली है. ऑस्ट्रेलिया के लिए ब्यू वेबस्टर ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए. भारत के लिए मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 3-3 विकेट चटकाए. जसप्रीत बुमराह और नितीश कुमार रेड्डी को दो-दो विकेट मिले.

सिडनी में तीसरे सेशन का खेल जारी

सिडनी में तीसरे सेशन का खेल जारी है. भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 137 रन बना लिए हैं. टीम की कुल बढ़त 141 रन हो गई है. रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं.
नीतीश रेड्डी 4 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें स्कॉट बोलैंड ने पैट कमिंस के हाथों कैच कराया. उन्होंने विराट कोहली (6 रन), यशस्वी जायसवाल (22 रन) और केएल राहुल (13 रन) को पवेलियन भेजा. ऋषभ पंत (61) को पैट कमिंस और शुभमन गिल (13 रन) ब्यू वेबस्टर का शिकार बने.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का आखिरी टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. यह मैच 3 जनवरी से शुरू हुआ था और दूसरे दिन का खेल भी भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे शुरू होगा. पहले दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 3 ओवर के खेल में 9 रन बनाकर एक विकेट गंवा दिया था. वहीं पहले दिन भारत की पहली पारी 185 रनों पर सिमट गई थी.

टॉप ऑर्डर बैटिंग ने फिर किया निराश

टीम इंडिया के लिए सिडनी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में एक बार फिर से टॉप ऑर्डर की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। पारी की शुरुआत करने वाले यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रिज पर नहीं टिक सके। केएल राहुल 20 गेंद का सामना कर 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल 35 गेंद में 22 रनों का योगदान दिया। वहीं तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे शुभमन गिल भी कमाल नहीं दिखा सके और रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा विराट कोहली दूसरी पारी में भी रन नहीं बना सके। विराट कोहली 12 गेंद में सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की बात करें तो भारत ने यहां 13 टेस्ट मैच खेले हैं. भारत ने इनमें से सिर्फ एक मैच ही जीता है. इस लिहाज से भारत का रिकॉर्ड यहां खराब माना जाएगा. लेकिन 13 मैचों में 7 ड्रॉ खेलकर भारत ने यह भी साबित किया है कि उसे सिडनी में हराना आसान नहीं है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम की कोशिश होगी कि ड्रॉ के सिलसिले को जीत में तब्दील कर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास रखे.
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सिडनी के मैदान पर आखिरी बार 6 जनवरी 2012 को हराया था. इसके बाद दोनों टीमें यहां 2015, 2019 और 2021 में टकरा चुकी हैं, लेकिन जीत किसी को नहीं मिली. यह आंकड़ा भारत से ज्यादा ऑस्ट्रेलिया को परेशान कर रहा होगा, जिसने सिडनी में 112 में से 61 टेस्ट मैच जीते हैं. भारतीय टीम यहां 13 में से 5 मैच हारी है. यानी टीम इंडिया यहां अपने 38.46 फीसदी मुकाबले हारी है, जो ऑस्ट्रेलिया (25.00%) के बाद सबसे कम है.
मौजूदा टीम इंडिया में शामिल बैटर्स की बात करें तो यहां सबसे बेहतरीन प्रदर्शन ऋषभ पंत का रहा है. वे यहां दो टेस्ट मैच में 292 रन बना चुके हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है. विराट कोहली ने यहां 3 मैच में एक शतक की मदद से 248 रन बनाए हैं. ओवरऑल बात करें तो सिडनी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय सचिन तेंदुलकर (785) हैं.

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article वर्क कम्पलीट हो जायेगा, आपकी टेंशन कम होगी, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article पीथमपुर में अभी नहीं जलेगा यूनियन कार्बाइड का कचरा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?