By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: जप-तप और दान का अगहन महीना कब से हो रहा प्रारंभ? जानें इस माह क्या करें?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > जप-तप और दान का अगहन महीना कब से हो रहा प्रारंभ? जानें इस माह क्या करें?
Religion

जप-तप और दान का अगहन महीना कब से हो रहा प्रारंभ? जानें इस माह क्या करें?

DB News
Last updated: 21/09/2026 10:21 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

25 नवंबर 2026 से मार्गशीर्ष मास की शुरुआत हुई है, जो 23 दिसंबर 2026 तक चलेगा. यह महीना भक्ति, दान और तप के लिए उत्तम.

Source : DB News Update  

Contents
25 नवंबर 2026 से मार्गशीर्ष मास की शुरुआत हुई है, जो 23 दिसंबर 2026 तक चलेगा. यह महीना भक्ति, दान और तप के लिए उत्तम.कब से कब तक है अगहन मासभगवान श्रीकृष्ण के लिए प्रिय मासकिन कामों के लिए उत्तम है माह?अगहन में कौन से काम न करें?

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Margashirsha Month 2026: हिंदू कैलेंडर का अगहन (मार्गशीर्ष) माह 25 नवंबर 2026, बुधवार से प्रारंभ हो रहा है, जो 23 दिसंबर 2026, बुधवार को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा. इस माह स्नान, दान, पूजा, व्रत, जप-तप के लिए उत्तम है. कार्तिक पूर्णिमा के बाद कार्तिक मास की समाप्ति हो जाती है और मार्गशीर्ष महीना शुरू हो जाता है. अगहन (Aghan) का महीना हिंदू कैलेंडर का नौंवा महीना है, जो भगवान श्रीकृष्ण और विष्णु जी की पूजा के लिए पवित्र माना गया है. इस मास में तुलसी पूजन करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. इस पूरे महीने में गीता के कम से कम एक अध्याय का पाठ रोज करना बेहद फलदायी माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार, इस महीने ब्रह्म मुहूर्त में किसी पवित्र नदी विशेषकर यमुना जी में स्नान करने से सभी पाप नष्ट होते हैं. यदि नदी स्नान संभव न हो, तो घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान करें. इससे आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होगी और जीवन में अमूलचूक परिवर्तन देखने को मिलेंगे. क्योंकि हिंदू धर्म शास्त्र वैज्ञानिकता को प्रमाणित करते हैं और वेदों में लिखा लेख चरितार्थ होता है.

कब से कब तक है अगहन मास

अगहन महीना 25 नवंबर 2026, बुधवार से प्रारंभ हो रहा है, 23 दिसंबर 2026, बुधवार को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा. मार्गशीर्ष पूर्णिमा के बाद पौष मास की शुरुआत हो जाएगी. अगहन महीने में प्रतिदिन सुबह और शाम भगवान श्रीकृष्ण या बाल गोपाल (लड्डू गोपाल) की पूजा करें. उन्हें माखन-मिश्री का भोग लगाएं और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें. इस महीने पड़ने वाले सभी गुरुवार (बृहस्पतिवार) को माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, जिसे अगहन गुरुवार व्रत कहा जाता है.

भगवान श्रीकृष्ण के लिए प्रिय मास

मान्यता है कि मार्गशीर्ष का महीना भगवान श्रीकृष्ण की आराधना के लिए सर्वोत्तम माना गया है.धार्मिक मान्यता है कि श्रीकृष्ण ने स्वयं गीता में कहा है- “मासानां मार्गशीर्षोऽहम्”, यानी महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं. यह पूरा महीना आध्यात्मिक उन्नति, सुख-समृद्धि और मानसिक शांति के लिए उत्तम माना गया है. इस महीने में शीत ऋतु (ठंड) का आगमन हो जाता है, इसलिए जरूरतमंदों को ऊनी कपड़े, कंबल, तिल, घी और अन्न का दान करना महादान माना जाता है.

किन कामों के लिए उत्तम है माह?

  • – श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप यानी लड्डू गोपाल की पूजा करने का विधान है.
  • – सुबह उठकर स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देकर तुलसी पर जल चढ़ाना चाहिए.
  • – श्रीकृष्ण, भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करें.
  • – “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करना इस मास में लाभदायक है.
  • – अन्न, कपड़ा, तेल, तिल और गुड़ का दान करने से पितरों और देवों की कृपा प्राप्त होती है.
  • – प्रत्येक गुरुवार को तुलसी या पीपल वृक्ष के नीचे जल चढ़ाकर दीप जलाएं.
  • – गुरु और माता-पिता की सेवा को विशेष पुण्यदायी माना गया है.
  • – एकादशी और पूर्णिमा का व्रत करने और गीता का पाठ करने से पुण्य मिलता है.
  • – पवित्र नदियों में स्नान का महत्व भी है. इस माह गंगा, यमुना, नर्मदा जैसी नदियों में किया स्नान अमृत स्नान के समान माना गया है.

अगहन में कौन से काम न करें?

  • यह माह भक्ति के लिए उपयुक्त है.
  • इस माह अहंकार और वाद-विवाद से बचना चाहिए.
  • वाणी में कटुता या विवाद करने से देवी लक्ष्मी का अनादर होता है.
  • मांस, मदिरा और तामसिक भोजन न करें. इस मास में शरीर और मन सात्त्विक रखना चाहिए.
  • मार्गशीर्ष में तुलसी पूजा का विशेष महत्व है. इसलिए शाम के समय तुलसी पत्र न तोड़ें.
  • इस माह के गुरुवार, एकादशी और पूर्णिमा पर झगड़ा न करें. ऐसा करने से लक्ष्मी कृपा नहीं मिलती.
  • इस मास घर, परिवार और अपने कार्यक्षेत्र में शांति, संयम और सेवा का भाव बनाए रखना चाहिए.
  • बासी या ठंडा भोजन नहीं करना चाहिए. मार्गशीर्ष में जीरा का प्रयोग भी भोजन में नहीं करना चहिए.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

शारदीय नवरात्रि 2026 में भूमि, भवन, वाहन क्रय करने के बन रहे योग, जानें कब है ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग

रात्रि में कतई न करें घट स्थापना, जानें… कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और तारीख

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMargashirsha Month 2025MP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article ‘H फाइल्स’  की मॉडल राहुल गांधी के खुलासे पर हैरान!
Next Article ज्योतिर्लिंगों के करना चाहते हैं दर्शन, …तो आइए हम दे रहे सबसे अच्छा टूर पैकेज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?