By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: चैत्र-शारदीय के साथ गुप्त नवरात्रि 2026 की तारीख कर लें नोट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > चैत्र-शारदीय के साथ गुप्त नवरात्रि 2026 की तारीख कर लें नोट
Religion

चैत्र-शारदीय के साथ गुप्त नवरात्रि 2026 की तारीख कर लें नोट

DB News
Last updated: 11/09/2026 10:53 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

भारतीय संस्कृति में नवरात्रि का पर्व देवी दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व. अगले साल 2026 में चैत्र, शारदीय और गुप्त नवरात्रि की तारीख, तिथि, घटस्थापना शुभ मुहूर्त सबकुछ जानें.

Source : DB News Update  

Contents
भारतीय संस्कृति में नवरात्रि का पर्व देवी दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व. अगले साल 2026 में चैत्र, शारदीय और गुप्त नवरात्रि की तारीख, तिथि, घटस्थापना शुभ मुहूर्त सबकुछ जानें.शारदीय नवरात्रि का पौराणिक महत्वभगवान श्रीराम द्वारा ‘अकाल बोधन’ (शक्ति पूजा)देश भर में दुर्गा उत्सव की धूमचैत्र नवरात्रि 2026चैत्र नवरात्रि 2026 तिथिशारदीय नवरात्रि 2026शादीय नवरात्रि 2026 तिथिमाघ गुप्त नवरात्रिआषाढ़ गुप्त नवरात्रि

 By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Navratri 2026 Date: हिंदू धर्म में मां दुर्गा आराधना का विशेष महत्व है. नवदुर्गा पर्व की प्रमुख तिथियां खासकर चैत्र और शारदीय नवरात्रि को लेकर भक्तों में उत्सुकता देखी जाती है. शारदीय नवरात्रि अश्विन माह में मनाने का विधान है. इसके अलावा 2 गुप्त नवरात्रि भी होती हैं जो माघ और आषाढ़ माह में मनाई जाती हैं. इसमें 10 महाविद्या की पूजा करने का महत्व बतलाया गया है.

देवी पुराण के अनुसार नवरात्रि के 9 दिन देवी दुर्गा पृथ्वी पर वास करती है, माता के भक्त इस अवधि में जप, तप, व्रत कर मां की साधना करते हैं, तो वहीं गुप्त नवरात्रि में गुप्त तरीके के महाविद्याओं की पूजा कर सिद्धियां प्राप्त की जाती है.

शारदीय नवरात्रि का पौराणिक महत्व

शारदीय नवरात्रि को लेकर भक्तों में सबसे ज्यादा उत्सुकता होती है. पूजा-पाठ और आराधना करने के साथ-साथ मां दुर्गा की महिमा जानने का अवसर भी होता है. पौराणिक मान्यता है कि एक बार महिषासुर नाम के शक्तिशाली राक्षस ने वरदान पाकर तीनों लोकों में आतंक मचा रखा था. तब ब्रह्मा, विष्णु और महेश के तेज से मां दुर्गा प्रकट हुईं. अश्विन मास में माता रानी और महिषासुर के बीच नौ दिनों तक भीषण युद्ध चला. दसवें दिन माता ने महिषासुर का वध कर देवताओं और मनुष्यों को उसके भय से मुक्त कराया. इसी वजह से मां दुर्गा को ‘महिषासुर मर्दिनी’ कहा जाता है और दसवें दिन को विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है.

भगवान श्रीराम द्वारा ‘अकाल बोधन’ (शक्ति पूजा)

श्री रामचनरित मानस के अनुसार, लंका युद्ध के दौरान रावण पर विजय प्राप्त करने के लिए भगवान श्रीराम ने अश्विन मास में माता दुर्गा की विशेष पूजा की थी. चूंकि यह देवी पूजा का सामान्य समय नहीं था, इसलिए इसे ‘अकाल बोधन’ कहा गया. श्रीराम ने नौ दिनों तक कड़े उपवास रखकर माता को 108 नीलकमल अर्पित किए थे. दशमी के दिन मां दुर्गा के आशीर्वाद से ही श्रीराम ने रावण का वध किया था.

देश भर में दुर्गा उत्सव की धूम

नवरात्रि के दौरान पूरे देश का माहौल भक्तिमय हो जाता है. गुजरात और मुंबई जैसे शहरों में इन नौ रातों में रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया का भव्य आयोजन होता है. वहीं बंगाल, ओडिशा और असम में विशाल और खूबसूरत पंडाल सजाए जाते हैं, जहां मां दुर्गा की विशाल मूर्तियां स्थापित कर महासप्तमी से दशमी तक भव्य उत्सव मनाया जाता है. भक्त बड़े ही भाव के साथ मां दुर्गा की आराधना करते हैं और उल्लास मनाते हैं.

चैत्र नवरात्रि 2026

तारीख – 19 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक

घटस्थापना मुहूर्त – सुबह 6.52 – सुबह 7.43

अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12.05 – दोपहर 12.53

चैत्र नवरात्रि 2026 तिथि

19 मार्च – प्रतिपदा तिथि, घटस्थापना, मां शैलपुत्री

20 मार्च – द्वितीया तिथि, मां ब्रह्मचारिणी

21 मार्च – तृतीया तिथि, मां चंद्रघंटा

22 मार्च – चतुर्थी तिथि, मां कुष्मांडा

23 मार्च – पंचमी तिथि, मां स्कंदमाता

24 मार्च – षष्ठी तिथि, मां कात्यायनी

25 मार्च – सप्तमी तिथि, मां कालरात्रि

26 मार्च – अष्टमी तिथि, मां महागौरी, राम नवमी

27 मार्च – नवमी तिथि, मां सिद्धिदात्री, व्रत पारण

शारदीय नवरात्रि 2026

तारीख – 11 अक्टूबर 2026 से 20 अक्टूबर 2026 तक

घटस्थापना मुहूर्त – सुबह 6.19 – सुबह 10.12

अभिजित मुहूर्त – सुबह 11.44 – दोपहर 12.31

शादीय नवरात्रि 2026 तिथि

11 अक्टूबर – प्रतिपदा तिथि, घटस्थापना, मां शैलपुत्री

12 अक्टूबर – द्वितीया तिथि, मां ब्रह्मचारिणी

13 अक्टूबर – तृतीया तिथि, मां चंद्रघंटा

14 अक्टूबर – चतुर्थी तिथि, मां कुष्मांडा

15 अक्टूबर – पंचमी तिथि, मां स्कंदमाता

16 अक्टूबर – षष्ठी तिथि, मां कात्यायनी

17 अक्टूबर – सप्तमी तिथि, मां कालरात्रि

18 अक्टूबर – सप्तमी तिथि

19 अक्टूबर – महाअष्टमी तिथि, मां महागौरी

20 अक्टूबर – महानवमी तिथि, मां सिद्धिदात्री, व्रत पारण, विजयादशमी

माघ गुप्त नवरात्रि

तारीख – 19 जनवरी 2026 से 27 जनवरी 2026 तक

घटस्थापना मुहूर्त – सुबह 07.14 – सुबह 10.46

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

तारीख – 15 जुलाई 2026 से 23 जुलाई 2026 तक

घटस्थापना मुहूर्त – सुबह 5.33 – सुबह 10.39

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSNavratri 2026Navratri 2026 Date
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article लाडली बहनों के खातों में 1857 करोड़ रुपए राशि अंतरित
Next Article कांग्रेस पर बरसे अमित शाह- ‘नेहरू के समय हुई पहली वोट चोरी, 2 वोट आए और बन गए प्रधानमंत्री’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?