By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: गुरु पूर्णिमा कब है, जानिए तिथि व शुभ मुहूर्त
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > गुरु पूर्णिमा कब है, जानिए तिथि व शुभ मुहूर्त
Religion

गुरु पूर्णिमा कब है, जानिए तिथि व शुभ मुहूर्त

DB News
Last updated: 17/09/2026 9:57 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

गुरु पूर्णिमा आषाढ़ माह की पूर्णिमा को होती है. यह दिन गुरु-शिष्य के पवित्र संबंध और समर्पण को दर्शाता है. आइये जानते हैं इस साल 2025 में कब है गुरु पूर्णिमा.

Source : DB News Update

Contents
गुरु पूर्णिमा आषाढ़ माह की पूर्णिमा को होती है. यह दिन गुरु-शिष्य के पवित्र संबंध और समर्पण को दर्शाता है. आइये जानते हैं इस साल 2025 में कब है गुरु पूर्णिमा.गुरु पूर्णिमा 2025 कबगुरु पूर्णिमा 2025 शुभ मुहूर्तगुरु पूर्णिमा पूजा विधिगुरु पूर्णिमा का धार्मिक महत्वआवश्यक पूजा सामग्री (Puja Samagri)

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Guru Purnima Kab Hai 2025: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बहुत ही शुभ माना गया है. लेकिन आषाढ़ महीने की पूर्णिमा धार्मिक दृष्टिकोण से काफी महत्व रखती है. इसे गुरु पूर्णिमा कहा जाता है. इसके अलावा इसे व्यास पूर्णिमा, वेद पूर्णिमा जैसे नामों से भी जाना जाता है. गुरु पूजन करने से मनुष्य को ज्ञान की अनुभूति होती है.

गुरु पूर्णिमा का दिन गुरु-शिष्य पवित्र संबंध को दर्शाता है. इस दिन लोग अपने शिष्य या गुरु से मिले ज्ञान और मार्गदर्शन में उनके प्रति सम्मान प्रकट करते हैं और कृतज्ञता व्यक्त करते हैं. आइये जानते है इस साल 2025 में कब मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा और गुरु पूजन का महत्व क्या है?

गुरु पूर्णिमा 2025 कब

  • गुरु पूर्णिमा की तिथि – गुरुवार, 10 जुलाई 2025
  • पूर्णिमा तिथि का आरंभ- 10 जुलाई रात 01 बजकर 36 मिनट
  • पूर्णिमा तिथि का समापन- 11 जुलाई देर रात 02 बजकर 06 मिनट

गुरु पूर्णिमा 2025 शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:10 से 04:50
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:59 से 12:54
  • विजय मुहूर्त- दोपहर 12:45 से 03:40
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 07:21 से 07:41

गुरु पूर्णिमा पूजा विधि

  1. आषाढ़ पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले स्नान कर साफ कपड़े पहन लें. वैसे तो इस दिन नदी स्नान करना शुभ होता है. लेकिन संभव न हो तो गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं.
  2. पूजा की जरूरी सामग्री जैसे फल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य, जल आदि इकट्ठा कर लें. फिर पूजाघर में दीप जलाएं.
  3. आषाढ़ पूर्णिमा के दिन विशेषकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का महत्व होता है. आप अपने गुरु या ईष्ट देव की भी पूजा कर सकते हैं. साथ ही गुरु पूर्णिमा पर वेद व्यास की भी पूजा की जाती है.
  4. पूजा में सबसे पहले भगवान को चंदन का तिलक लगाएं और देवी लक्ष्मी को सिंदूर अर्पित करें. इसके बाद फल, फूल पूजा सामग्री, नैवैद्य आदि अर्पित करें.
  5. पूजा मे भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते जरूर चढ़ाएं. इसके बगैर भगवान विष्णु की पूजा अधूरी है. आखिर में लक्ष्मी-नारायण की आरती करें.
  6. रात्रि में चंद्रोदय होने के बाद चंद्रमा के दर्शन और पूजन करें. चंद्र को अर्घ्य देकर धूप-दीप जलाएं.

गुरु पूर्णिमा का धार्मिक महत्व

आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाए जाने का कारण वेद व्यास जी से जुड़ा है. पौराणिक कथा के अनुसार, इस तिथि पर ऋषि वेद व्यास का जन्म हुआ था. वेद व्यास को महाभारत और पुराणों का रचयिता कहा जाता है. इन्होंने वेदों को चार भागों में विभाजित और संपादित किया. वेद व्यास जिन्हें महागुरु माना जाता है का आशीर्वाद पाने के लिए यह दिन अत्यंत शुभ होता है. वेद व्यास जी के आशीर्वाद से अज्ञानता का अंधकार दूर होता है और जीवन में ज्ञान के प्रकाश का आमगम होता है.

आवश्यक पूजा सामग्री (Puja Samagri)

गुरुदेव या महर्षि व्यास की तस्वीर या मूर्ति यदि तस्वीर न हो, तो एक नारियल पर कलावा बांधकर उन्हें गुरु रूप में मान सकते हैं.

पीले रंग के फूल, माला, और पीले वस्त्र (गुरु पूजा में पीला रंग अत्यंत शुभ होता है)

चंदन, रोली (कुंकुम), अक्षत (साफ चावल), और कलावा (मौली)धूप, कपूर, और गाय के घी का दीपक

भोग के लिए पीली मिठाई (लड्डू या पेड़ा), पंचामृत, ऋतु फल, और जल का कलश

“गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।

गुरु साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमः।”

इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान करते हैं. इसके बाद जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करते हैं. साथ ही अपने गुरु की सेवा और सम्मान करते हैं. ऐसी मान्यता है कि गुरुओं की पूजा करने से जीवन में व्याप्त तम यानी अंधेरा छंट जाता है. साथ ही जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलता है. गुरु जीवन जीने की राह दिखाते हैं. इसके लिए गुरु को ब्रह्मा, विष्णु और महेश की उपाधि दी गई है.

 

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

शारदीय नवरात्रि 2026 में भूमि, भवन, वाहन क्रय करने के बन रहे योग, जानें कब है ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग

रात्रि में कतई न करें घट स्थापना, जानें… कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और तारीख

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateGuru Purnima Kab Hai 2025Jbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article सावन में हरियाली तीज कब है?, जानें मुहूर्त और महत्व
Next Article आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?