By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ज्येष्ठ महीने में नोट कर लें बुढ़वा मंगल की तिथि
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > ज्येष्ठ महीने में नोट कर लें बुढ़वा मंगल की तिथि
Religion

ज्येष्ठ महीने में नोट कर लें बुढ़वा मंगल की तिथि

DB News
Last updated: 21/09/2026 12:52 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

ज्येष्ठ माह के मंगलवार का खास धार्मिक महत्व है. इसे बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहते हैं, जोकि हनुमानजी की पूजा के लिए समर्पित है. जानें इस साल ज्येष्ठ में कितने मंगलवार होंगे.

Source : DB News Update

Contents
ज्येष्ठ माह के मंगलवार का खास धार्मिक महत्व है. इसे बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहते हैं, जोकि हनुमानजी की पूजा के लिए समर्पित है. जानें इस साल ज्येष्ठ में कितने मंगलवार होंगे.पांच बड़ा मंगल पड़ रहेआइए जानते हैं 5 बड़ा मंगल की तारीखहनुमान चालीसा का पाठ करेंबड़े मंगल को मुख्य परंपराएं और कार्यक्यों खास है ज्येष्ठ का महीना?बड़े मंगल को इस तरह करें सूर्य देव की पूजालगाएं इन चीजों का भोग

By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Jyeshtha Bada Mangal 2025: बड़ा मंगल से जुड़ी धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को ही भगवान श्रीराम और हनुमान पहली बार मिले थे, जिसे धर्म और भक्ति के मिलन की शुरुआत मानी जाती है. बजरंगबली के भक्तों के लिए ज्येष्ठ का महीना एक विशेष अवसर की तरह होता है. क्योंकि इस महीने पड़ने वाले मंगलवार के दिन भक्त अपने आराध्य देव (हनुमान जी) के वृद्ध रूप की पूजा कर पुण्यफल प्राप्त करते हैं.

पांच बड़ा मंगल पड़ रहे

हनुमान भक्तों के लिए इस साल ज्येष्ठ का महीना खास रहने वाला है. क्योंकि इस बार ज्येष्ठ में कुल पांच मंगलवार यानी पांच बड़ा मंगल पड़ रहे हैं.

आइए जानते हैं 5 बड़ा मंगल की तारीख

  • पहला बड़ा मंगल 13 मई 2025 को था.
  • दूसरा बड़ा मंगल 20 मई 2025,
  • तीसरा बड़ा मंगल 27 मई 2025,
  • चौथा बड़ा मंगल 3 जून 2025,
  • पांचवा बड़ा मंगल 10 जून 2025 को पड़ेगा.
    बता दें कि इस साल ज्येष्ठ महीने की शुरुआत 13 मई से हुई है जो 11 जून 2025 को समाप्त होगी. ज्येष्ठ माह का शुभारंभ भी पहला बड़ा मंगल के साथ हुआ.

हनुमान चालीसा का पाठ करें

हनुमान जी की कृपा पाने के लिए भक्त ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार के दिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करें, व्रत रखें और हनुमान चालीसा का पाठ करें. साथ ही बड़ा मंगल के दिन दान करना और भंडारा कराना भी बहुत पुण्यदायी माना जाता है.

बड़े मंगल को मुख्य परंपराएं और कार्य

इन दिनों भक्त हनुमान जी के वृद्ध या ‘बुढ़वा’ रूप की पूजा कर संकटों से मुक्ति और बल की कामना करते हैं. मंदिरों में सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ होता है तथा जगह-जगह विशाल भंडारे (अन्नदान) आयोजित किए जाते हैं. इस दिन सिंदूर का चोला, लाल वस्त्र, चमेली का तेल, और बूंदी के लड्डू अर्पित किए जाने की परंपरा है.

क्यों खास है ज्येष्ठ का महीना?

राम-हनुमान मिलन: पौराणिक कथाओं के अनुसार, ज्येष्ठ मास के मंगलवार को ही भगवान श्रीराम और हनुमान जी की पहली बार मुलाकात हुई थी. मान्यता है कि इसी महीने में हनुमान जी को अमरता का वरदान प्राप्त हुआ था. महाभारत काल में इसी दिन हनुमान जी ने महाबली भीम का अभिमान तोड़ा था.

बड़े मंगल को इस तरह करें सूर्य देव की पूजा

ज्येष्ठ माह में आने वाले बड़े मंगल पर सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व है, क्योंकि हनुमान जी ने सूर्य देव को अपना गुरु मानकर विद्या सीखी थी। ऐसे में घर-परिवार में खुशियां बनाए रखने के लिए आप बड़े मंगल पर इस तरह सूर्य देव की उपासना कर सकते हैं –

  • प्रातःकाल स्नान आदि के बाद तांबे के एक लोटे में शुद्ध जल लें और उसमें लाल कनेर का फूल या साबुत चावल (अक्षत) डालें.
  • इस जल से सूर्यदेव को अर्घ्य दें और हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम करें.
  • मंगलवार के दिन सूर्यदेव को इस विधि से जल चढ़ाने से घर-परिवार में सुख-शांति आती है और खुशहाली बनी रहती है.
  • हनुमान जी की कृपा पाने के लिए पहले बड़े मंगल (बुढ़वा मंगल) पर हनुमान जी को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर अर्पित करें.
  • यह उपाय हनुमान जी की कृपा पाने, सभी संकटों से रक्षा और मनोकामना पूर्ति के लिए बहुत प्रभावशाली माना गया है.
  • इसके साथ ही हनुमान जी की पूजा में चोला अर्पित करना भी अत्यंत शुभ होता है, जिससे साधक को बजरंगबली की विशेष कृपा मिलती है.

लगाएं इन चीजों का भोग

बड़े मंगल की पूजा में हनुमान जी को भोग के रूप में बूंदी, गुड़-चना, बूंदी के लड्डू और मीठा पान आदि जरूर अर्पित करना चाहिए. इन चीजों का श्रद्धापूर्वक भोग लगाने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं, और अपने भक्तों के सभी कष्टों को हर लेते हैं. साथ ही इससे मनोकामनाओं की भी पूर्ति होती है.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

शारदीय नवरात्रि 2026 में भूमि, भवन, वाहन क्रय करने के बन रहे योग, जानें कब है ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग

रात्रि में कतई न करें घट स्थापना, जानें… कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और तारीख

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsJyeshtha Bada MangalMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article विराट कोहली वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मिले, फैंस ने कहा- ‘आपने गलत किया है अब मैं…’
Next Article सावन कब से शुरु हो रहा है?, पहले सोमवार की नोट कर लें तारीख
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?