By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: लाल रंग के जोड़े में ही क्यों मंडप में आती है दुलहन, जाने वजह!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > लाल रंग के जोड़े में ही क्यों मंडप में आती है दुलहन, जाने वजह!
Religion

लाल रंग के जोड़े में ही क्यों मंडप में आती है दुलहन, जाने वजह!

DB News
Last updated: 27/09/2026 11:44 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

हिंदू धर्म की शादियों में अक्सर दुल्हन लाल रंग के जोड़े में ही क्यों नजर आती हैं और सुहाग का रंग भी लाल क्यों माना गया है. आइए जानते है इसका रहस्य.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
हिंदू धर्म की शादियों में अक्सर दुल्हन लाल रंग के जोड़े में ही क्यों नजर आती हैं और सुहाग का रंग भी लाल क्यों माना गया है. आइए जानते है इसका रहस्य.सकारात्मकता का प्रतीक है लाल रंगलाल रंग की मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जा रहामनोवैज्ञानिक कारण भी हैलाल जोड़े का महत्वचमक और अट्रैक्शन बढ़ाने वाला कलरपरंपरा और पारिवारिक मान्यताज्योतिषीय और वैज्ञानिक पहलू

Source : DB News Update  

Hindu Wedding Rituals: हिंदू धर्म के 16 संस्कारों में शादी भी एक संस्कार है. इस दिन हर एक लड़की व लड़का के लिए यह दिन खास होता है. शादी के मौके पर दुल्हन आउटफिट्स से लेकर मेकअप तक, हर एक चीज का ध्यान रखती हैं. इसलिए हिंदू धर्म में शादी के दौरान की सारी रस्में कोई न कोई संदेश जरूर देती हैं. क्योंकि उनका कुछ ना कुछ मतलब तो होता ही हैं.

सकारात्मकता का प्रतीक है लाल रंग

हिंदू धर्म के पौराणिक शास्त्रों में वर्णित लाल रंग को सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है और यह रंग शुभ संकेत भी देता है. यह रंग शक्ति, प्रेम, शौर्य और ममता का प्रतीक भी माना गया है. आध्यात्मिक दृष्टि से लाल या भगवा रंग त्याग का भी प्रतीक माना गया है. हमारे हिंदू धर्म के साधु-संत जब अपने घर  का त्याग करते हैं तो वे लाल रंग का वस्त्र ही धारण करते हैं. इसी प्रकार जब कोई लड़की अपने माता-पिता के घर का त्याग कर नए घर आंगन के लिए प्रस्थान करती है तो अग्नि के स्वरूप लाल रंग का वस्त्र धारण करती है. इसी वजह से शादियों में दुल्हन लाल रंग का जोड़ा पहनती हैं.

लाल रंग की मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जा रहा

हिंदू धर्म में लाल रंग को मां लक्ष्मी से भी जोड़ा गया है. धन की देवी मां लक्ष्मी भी हमेशा लाल रंग के वस्त्र धारण करते हुए दिखाई पड़ती हैं, इसलिए दुल्हन को भी लाल रंग का जोड़ा पहनाया जाता है और शादी के बाद भी दुल्हन को लक्ष्मी का स्वरूप ही माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि लाल जोड़ा पहनने से दुल्हन सौभाग्य और समृद्धि लेकर अपने पति के घर में प्रवेश करती है.

मनोवैज्ञानिक कारण भी है

लाल रंग को सिर्फ़ धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से शुभ नहीं माना गया है, बल्कि इसका पीछे मनोवैज्ञानिक कारण भी है. बहुत से लोग लाल रंग को प्रेम, ऊर्जा और मंगल का प्रतीक मानते हैं. यही वजह है कि विवाह जैसे शुभ अवसर पर लाल परिधान पहनना एक अच्छी शुरुआत का संकेत माना गया है. साथ ही, दुल्हन को भीड़ में सबसे खास और आकर्षक दिखाने में यह रंग बड़ी भूमिका निभाता है.

लाल जोड़े का महत्व

लाल रंग को धन की देवी माँ लक्ष्मी और शक्ति की प्रतीक माँ दुर्गा से जोड़ा जाता है. यह रंग ऊर्जा और साहस का संचार बढ़ाता है. इसे सुहाग, प्रेम और नए जीवन की मंगलकारी शुरुआत माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अलावा, लाल रंग का एक मनोवैज्ञानिक महत्व भी है. इसे प्रेम, सकारात्मक ऊर्जा और शुभ शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. यही वजह है कि शादी जैसे पवित्र और महत्वपूर्ण अवसर पर लाल परिधान पहनना मंगलकारी समझा जाता है. साथ ही यह रंग दुल्हन को सबसे आकर्षक और खास दिखाने में भी अहम भूमिका निभाता है.

चमक और अट्रैक्शन बढ़ाने वाला कलर

लाल रंग देखने में बेहद चमकदार और अट्रैक्शन होता है. शादी के दिन दुल्हन सभी की नज़रों का केंद्र होती है और लाल जोड़ा उसकी सुंदरता को और निखार देता है. ये रंग चेहरे पर नेचुरल ग्लो और कॉन्फिडेंस भी बढ़ाता है.

परंपरा और पारिवारिक मान्यता

भारतीय समाज में पीढ़ी दर पीढ़ी यह परंपरा चली आ रही है कि दुल्हन को लाल जोड़े में ही विदा किया जाता है. यह न केवल एक रिवाज है बल्कि परिवार और समाज की मान्यता भी है. इसलिए अधिकतर घरों में आज भी दुल्हन के लिए लाल परिधान ही सबसे पहली पसंद होता है.

ज्योतिषीय और वैज्ञानिक पहलू

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लाल रंग मंगल ग्रह से जुड़ा हुआ है, जो वैवाहिक जीवन का फैक्टर माना जाता है. इस ग्रह की कृपा पाने के लिए लाल जोड़ा पहनना शुभ होता है. वहीं वैज्ञानिक नजरिए से लाल रंग ऊर्जा और पावर को दिखाता है, जो शादी जैसे बड़े मौकों के लिए सही है.

    Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

    You Might Also Like

    शारदीय नवरात्रि 2026 में भूमि, भवन, वाहन क्रय करने के बन रहे योग, जानें कब है ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग

    रात्रि में कतई न करें घट स्थापना, जानें… कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और तारीख

    जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

    गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

    कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateHindu Wedding RitualsHindu Wedding TraditionsIndian BrideJbp NewsMP NEWSWedding Culture
    Share This Article
    Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
    What do you think?
    Love0
    Sad0
    Happy0
    Surprise1
    Angry0
    Previous Article नीतीश कुमार ही रहेंगे CM और BJP को मिलेंगे दो डिप्टी सीएम!
    Next Article Street dogs पैदा हो रहे 30 हजार और नसबंदी हो रही सिर्फ 4000
    Leave a comment Leave a comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Stay Connected

    FacebookLike
    TwitterFollow
    InstagramFollow
    YoutubeSubscribe
    - Advertisement -
    Ad imageAd image

    Latest News

    सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
    Madhya Pradesh 24/10/2026
    जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
    Madhya Pradesh 23/10/2026
    टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
    Sport 23/10/2026
    सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
    Madhya Pradesh 22/10/2026
    //

    यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

    Quick Link

    • About Us
    • Contact
    • My Bookmarks
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Sitemap

    Top Categories

    • Fashion
    • Health
    • Religion
    • Science
    • Technology
    • Travel

    Contact Us

    //

    Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

    Editor – Miss. Supriya 8815353246.

    DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
    Follow US
    © 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
    • Advertise
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?