By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: मोक्षदा एकादशी कब है ? क्या वास्तव में इसका व्रत करने से मिलता है मोक्ष!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > मोक्षदा एकादशी कब है ? क्या वास्तव में इसका व्रत करने से मिलता है मोक्ष!
Religion

मोक्षदा एकादशी कब है ? क्या वास्तव में इसका व्रत करने से मिलता है मोक्ष!

DB News
Last updated: 14/09/2026 12:18 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

उत्पन्ना के बाद अब मोक्षदा एकादशी 20 दिसंबर 2026 को है. ये व्रत मोक्ष प्राप्ति की कामना से किया जाता है.

Source : DB News Update  

Contents
उत्पन्ना के बाद अब मोक्षदा एकादशी 20 दिसंबर 2026 को है. ये व्रत मोक्ष प्राप्ति की कामना से किया जाता है.मोक्षदा एकादशी 2026 मुहूर्तक्यों मनाई जाती है मोक्षदा एकादशी ?क्या वास्तव में इस व्रत से मिलता है मोक्ष?एकादशी पर कौन से शुभ काम करें ?मोक्षदा एकादशी क्या है? परंपरा को सही संदर्भ में समझेंमोक्षदा एकादशी की परंपराएंमोक्षदा एकादशी की पूजा सामग्री

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Mokshada Ekadashi 2026: हिंदू मान्यता के अनुसार कलियुग में मोक्ष प्राप्ति की कामनापूर्ति के लिए एकादशी व्रत करने का विधान बतलाया गया है. इसी कारण हिंदू धर्म को मानने वाले लोग एकादशी व्रत करते हुए बताए गए नियमों का पालन करते हैं. एकादशी व्रतधारी विशेष रूप से मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष पर पड़ने वाली एकादशी का विशेष ध्यान रखते हैं. क्योंकि इसे मोक्षदा एकादशी कहा गया है, इस साल मोक्षदा एकादशी 20 दिसंबर 2026 को पड़ रही है.

इस दिन गीता जयंती भी मनाई जाती है. इस एकादशी के नाम में ही मोक्ष है, पुराणों में वर्णित है कि मोक्षदा एकादशी के दिन जो जातक भगवान विष्णु का पूजन और व्रत करता है, उनके लिए बैकुंठ के द्वार खुले रहते हैं.

मोक्षदा एकादशी 2026 मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी 19 नवंबर को रात 04 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगी, 20 दिसंबर को दोपहर 02 बजकर 44 मिनट पर इसका समापन होगा.

एकादशी तिथि प्रारम्भ – दिसम्बर 19, 2026 को 04:39 पी एम बजे

व्रत की तिथि: 20 दिसंबर 2026, रविवार (मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी)

पारण (व्रत तोड़ने का) समय: 21 दिसंबर 2026, सोमवार (सूर्योदय के बाद)

क्यों मनाई जाती है मोक्षदा एकादशी ?

वैदिक पुराणों में वर्णित है कि मोक्ष उसी व्यक्ति को मिलता है जिसे कर्म अच्छे हों, धार्मिक आचरण अपनाने वालों को मृत्यु के बाद जन्म मरण के बंधन से मुक्ति मिलती है. ऐसे में मोक्षदा एकादशी वो व्रत है जिसके फलस्वरूप व्यक्ति अपने पाप कर्म से मुक्ति पाकर मोक्ष की ओर अग्रसर होता है. यही वजह है कि मोक्षदा एकादशी व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है.

क्या वास्तव में इस व्रत से मिलता है मोक्ष?

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, मोक्षदा एकादशी का व्रत अन्य सभी एकादशियों में बेहद खास माना जाता है. कथा आती है कि राजा वैखानस ने अपने नरक भोग रहे पिता की मुक्ति के लिए यह व्रत किया था और इसके पुण्य को पिता को दान कर उन्हें मोक्ष दिलाया था. यह एकमात्र ऐसी एकादशी है जिसका फल दूसरों (जैसे मृत पूर्वजों) को समर्पित किया जा सकता है. यह व्रत मानसिक और शारीरिक अशुद्धियों को दूर कर मनुष्य के संचित पापों का नाश करता है, जिससे आत्मा जन्म-मरण के बंधन से मुक्त होकर विष्णुलोक (मोक्ष) को प्राप्त करती है.

एकादशी पर कौन से शुभ काम करें ?

  • एकादशी की सुबह तुलसी को जल चढ़ाएं और सूर्यास्त के बाद घर के आंगन में तुलसी के पास दीपक जलाएं. इस दिन तुलसी का स्पर्श नहीं करना चाहिए.
  • सुबह पूजा में गीता का पाठ करें, क्योंकि मोक्षदा एकादशी पर गीता जयंती भी मनाई जाती है. पूरे ग्रंथ का पाठ करना संभव न हो तो अपने समय के अनुसार कुछ अध्यायों को पाठ कर सकते हैं.
  • एकादशी पर किसी गौशाला जाएं और गायों की देखभाल के लिए धन का दान करे.गायों को हरी घास खिलाएं. ये व्यक्ति को हर पाप से मुक्ति दिलाने का कारगर उपाय है.

मोक्षदा एकादशी क्या है? परंपरा को सही संदर्भ में समझें

एकादशी-व्रत वैष्णव परंपराओं में महत्वपूर्ण है, लेकिन उपवास की कठोरता, पारण और पूजा-विधि परिवार व संप्रदाय के अनुसार बदल सकती है. मोक्षदा एकादशी मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी है. विष्णु-उपासना और एकादशी-व्रत की विधि स्थानीय पारिवारिक परंपरा के अनुसार अलग हो सकती है. यहां शास्त्रीय उल्लेख, मंदिर-परंपरा, पारिवारिक विधि और लोक-परंपरा को एक-दूसरे के स्थान पर नहीं रखा गया है.

मोक्षदा एकादशी की परंपराएं

क्षेत्र और परिवार के अनुसार इस पर्व को मनाने का अलग-अलग तरीका है. भारत में एक ही पर्व का पालन क्षेत्रीय भाषा और संप्रदायिक परंपराओं में अलग रूप से मनाया जाता है. मोक्षदा एकादशी के मामले में भी भोजन, व्रत, पूजा-सामग्री, कथा और मंदिर-आयोजन में अंतर मिल सकता है.

मोक्षदा एकादशी की पूजा सामग्री

  • इस पर्व के लिए पूरे भारत में एक जैसी अनिवार्य सामग्री-सूची मानना उचित नहीं है. परिवार की परंपरा के अनुसार इसमें बदलाव हो सकता है.
    सामान्य सामग्री
    दीपक
  • पुष्प
  • स्वच्छ जल
  • तुलसी-पत्र जहां परंपरा में उपयोग हो
  • फल
  • सात्त्विक नैवेद्य

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

शारदीय नवरात्रि 2026 में भूमि, भवन, वाहन क्रय करने के बन रहे योग, जानें कब है ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग

रात्रि में कतई न करें घट स्थापना, जानें… कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और तारीख

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMokshada Ekadashi 2025MP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article शादी की टाइमिंग को लेकर भारतीय एकमत नहीं, आखिर क्यों? जानें रहस्य!
Next Article ‘Mahakoshal Vikas Pradhikaran’ का अस्तित्व खत्म करने की साजिश!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?