By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: गोदावरी की तट पर 2027 में आयोजित होगा कुंभ
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Maharashtra > गोदावरी की तट पर 2027 में आयोजित होगा कुंभ
MaharashtraOthersReligion

गोदावरी की तट पर 2027 में आयोजित होगा कुंभ

DB News
Last updated: 14/09/2026 12:25 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित होने वाले ‘कुंभ’ को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी, गोदावरी की गोद में लगने वाले कुंभ मेला को लेकर प्रशासन अलर्ट

Source : DB News Update

Contents
महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित होने वाले ‘कुंभ’ को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी, गोदावरी की गोद में लगने वाले कुंभ मेला को लेकर प्रशासन अलर्टअमृत​स्नान की तिथियांनासिक कुंभ मेला 2027 की अन्य महत्वपूर्ण तिथियांनासिक कुंभ में स्नान करने के लिए मिलेगा लंबा समयनासिक कुंभ मेला 2027 का फैलावमुख्यतः इन 13 अखाड़ों का होगा आगमनकैसे तय होती हैं कुंभ की तिथियां

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Nashik Kumbh 2027: महाराष्ट्र के नासिक में सिंहस्थ कुंभ मेला 2027-28 को लेकर तैयारी प्रारंभ हो गई है. धर्म संसद ने 31 अक्टूबर 2027 से कुंभ मेला प्रारंभ करने की घोषणा कर चुका है. कुंभ आयोजन ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा. इस कुंभ का समापन 20 फरवरी 2028 को होगा. देश का सबसे लंबे दिनों तक चलने वाला यह कुंभ मेला गोदावरी के तट पर आयोजित होने जा रहा है. जहां सभी 13 अखाड़ों के साधु-संतों, जगद्गुरु, महामण्डलेश्वर, श्रीमंहत, महंत और नागा साधुओं के दर्शन का लाभ श्रद्धालु भक्तों को मिलेगा. अमृत स्नान के साथ प्रमुख तिथियों पर स्नान करने की तारीख निश्चित हो गईं हैं. जिसको लेकर श्रद्धालु-भक्तों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है. वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी कुंभ को लेकर तैयारी शुरू है और गोदावरी के तट पर घाटों का निर्माण भी शुरू होने की खबर है.

अमृत​स्नान की तिथियां

तारीख                              हिंदू कैलेंडर की तिथि
2 अगस्त 2027                 आषाढ़ सोमवती अमावस्या
11 अगस्त 2027                श्रावण अमावस्या
11 सितंबर 2027                भाद्रपद शुद्ध एकादशी

नासिक कुंभ मेला 2027 की अन्य महत्वपूर्ण तिथियां

तारीख                              त्यौहारों की तिथियां

24 जुलाई 2027               नासिक कुंभ मेला 2027 का ध्वजारोहण समारोह
5 सितंबर 2027                ऋषि पंचमी
11 सितंबर 2027               भाद्रपद शुद्ध एकादशी
15 सितंबर 2027              भाद्रपद पूर्णिमा
11 और 15 अक्टूबर 2027  आश्विन शुद्ध एकादशी और पूर्णिमा
10 और 14 नवंबर 2027   कार्तिक शुद्ध एकादशी और पूर्णिमा
25 मई 2028 से 2 जून 2028 गंगा दशहरा उत्सव
26 जनवरी 2028             मौनी अमावस्या
1 फ़रवरी 2028                वसंत पंचमी
8 फ़रवरी 2028               गंगा गोदावरी महोत्सव
27 फ़रवरी 2028              महा शिवरात्रि

नासिक कुंभ में स्नान करने के लिए मिलेगा लंबा समय

नासिक कुंभ मेला 2027-28 का आयोजन करीब 4 से 5 महीने तक चलेगा. जिसके कारण कुंभ मेले में आने वाले वाले श्रद्धालुओं को गोदावरी मे स्नान करने के लिए भरपूर समय मिल जाएगा. बताया जा रहा है कि नासिक के साधुग्राम क्षेत्र में लगभग 350 एकड़ खाली जमीन है. इसके अलावा रामकुंड घाट में 100 एकड़ के करीब जमीन का एक हिस्सा है. जिसमें कुंभ मेले का आयोजन किया जाना है और साधु-संत यहीं डेरा जमाएंगे.

नासिक कुंभ मेला 2027 का फैलाव

नासिक कुंभ मेला प्रमुख रूप से त्र्यंबकेश्वर, तपोवन और पंचवटी में आयोजित किया जाएगा. तपोवन में श्रद्धालुओं के लिए जमीन आरक्षित होगी. इस कुंभ मेले में सभी 13 अखाड़े हिस्सा लेंगे और 3 अमृत स्नान और 45 कुंभ स्नान करेंगे. इस अवसर पर देश भर के संत, महंत, महामण्डलेश्वर, जगद्गुरु और शंकराचार्य हिस्सा लेंगे. इस कुंभ में इन सभी संतों का स्नान होने के बाद देश भर से आए श्रद्धालु भक्त गोदावरी में स्नान करेंगे.

मुख्यतः इन 13 अखाड़ों का होगा आगमन

  • जूना अखाड़ा
  • निरंजनी अखाड़ा
  • महानिर्वाणी अखाड़ा
  • अटल अखाड़ा
  • आहवान अखाड़ा
  • निर्मोही अखाड़ा
  • आनंद अखाड़ा
  • पंचाग्नि अखाड़ा
  • नागपंथी गोरखनाथ अखाड़ा
  • वैष्णव अखाड़ा
  • उदासीन पंचायती बड़ा अखाड़ा
  • उदासीन नया अखाड़ा
  • निर्मल पंचायती अखाड़ा

कैसे तय होती हैं कुंभ की तिथियां

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और राशियों के विश्लेषण करने के बाद कुंभ मेले की तिथियां निर्धारित की जाती है. कुंभ मेले की तिथि के लिए ग्रहों के राजा सूर्य और देवताओं के गुरु बृहस्पति की चाल को महत्वपूर्ण माना जाता है. सूर्य और गुरु के राशि परिवर्तन के आधार पर ही कुंभ का स्थान तय किया जाता है. इसी के आधार पर समय निश्चित हो जाता है और बिना आमंत्रण पत्र के देश भर के संत, महंत और श्रद्धालु एक स्थान पर एकजुट होते हैं. जिसको देखकर दुनिया भी अचंभित है.

प्रयागराज – ग्रहों के राजा सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं और बृहस्पति वृषभ राशि में होते हैं, तब कुंभ मेले का आयोजन प्रयागराज में किया जाता है.
नासिक – जब सिंह राशि में सूर्य और बृहस्पति ग्रह विराजमान रहते हैं, तब कुंभ मेले का आयोजन महाराष्ट्र के नासिक में लगता है.
हरिद्वार – जब सूर्य मेष राशि में तो बृहस्पति कुंभ राशि में प्रवेश करते हैं, तब कुंभ का मेला हरिद्वार में लगता है.
उज्जैन – जब सूर्य मेष राशि में तो बृहस्पति सिंह राशि में होते हैं, तब कुंभ मेले का आयोजन उज्जैन में किया जाता है.

 

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSNashik Kumbh 2027
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article CM ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर पारित कराया 27 फीसदी OBC आरक्षण का संकल्प
Next Article छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

वेस्टइंडीज कप्तान ने भारत से छीन ली जीत, 351 रन का टार्गेट किया चेज
Sport 04/10/2026
7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 17/09/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 17/09/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 17/09/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?