By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य
Religion

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

DB News
Last updated: 09/09/2026 1:17 PM
DB News
Share
7 Min Read
शिवलिंग के समक्ष ताली बजााने का महत्व
SHARE

भगवान शिवलिंग का अभिषेक-पूजा करने के नियम और ताली बजाने के महत्व की जानकारी होना बहुत जरूरी है. शिवलिंग के सामने तेज आवाज में ताली बजाएं या मधुर स्वर में बजाना चाहिए? जानें सही तरीका और धार्मिक महत्व.

Source : DB News Update

Contents
भगवान शिवलिंग का अभिषेक-पूजा करने के नियम और ताली बजाने के महत्व की जानकारी होना बहुत जरूरी है. शिवलिंग के सामने तेज आवाज में ताली बजाएं या मधुर स्वर में बजाना चाहिए? जानें सही तरीका और धार्मिक महत्व.ताली बजाने का पौराणिक महत्वशिवलिंग के सामने 3 बार ताली बजाने का नियमतीन ताली बजाने का रहस्य और लाभशिवलिंग के पास जोर से ताली बजाने का निषेधमहादेव की समाधि में विघ्नआरती के समय बजाएं तालीभक्तों के लिए दी गई है चेतावनी

Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

 Clapping In Front Of Shivling: भगवान भोलेनाथ शिवशंकर का पवित्र माह सावन शुरु होने वाला है. इस दौरान कई सनातनी भगवान शिव का रुद्राभिषेक, पूजन और अर्चन करेंगे. भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए वैदिक रीति-रिवाज और परंपरा के अनुसार ध्यान, पूजन करने में मनमुग्ध रहेंगे. लेकिन यह जानकारी बहुत कम लोगों को होगी कि भगवान शिव लिंग का अभिषेक करने के दौरान ताली बजाते हैं. आखिरकार ताली बजाने के पीछे का रहस्य क्या है? कभी किसी भक्त ने नहीं किया होगा. हलांकि भगवान शिव शंकर एक लोटा जल अर्पण करने से भी प्रसन्न हो जाते हैं. फिर भी उन्हें प्रसन्न करने के लिए ताली बजाकर भगवान को जगाने का क्यों प्रयास किया जाता है? इस बारे में कोई भी भक्त जानने का प्रयास नहीं किया होगा. यदि आप भी नहीं जानते हैं तो आइए हम बता रहे हैं. भगवान शिव के सामने किस ध्वनि में ताली बजाना चाहिए? क्या शिवलिंग के सामने ताली बजाना वास्तव में सही है या नहीं? पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसका क्या महत्व है और इसके क्या लाभ या नुकसान हो सकते हैं.

ताली बजाने का पौराणिक महत्व

पौराणिक कथाओं में वर्णन मिलता है कि जब भी मंदिर में प्रवेश करें तो ताली बजाएं या घंटा अवश्य बजाएं. भगवान के समक्ष अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज कराएं. भगवान के सामने किया गया यह कृत्य भक्त की उपस्थिति को दर्शाता है. लेकिन मंदिर में जाने का एक निश्चित समय निर्धारित होता है. उस निश्चित समय का विशेष ध्यान रखें. भगवान के जब शयन (आराम) का समय हो या फिर भगवान का भोग लग रहा हो, उस दौरान ताली बजाना या घंटा बजाना वर्जित है. लेकिन भक्तों को दर्शन देने के लिए मंदिर के पट जब खुले हों, तब ताली और घंटा अवश्य बजाना चाहिए. शास्त्रों में वर्णन मिलता है कि, ताली की ध्वनि से आसपास के वातावरण में मौजूद नकारात्मक शक्तियां और तामसिक ऊर्जा दूर भाग जाती है. इससे मंदिर परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. वहीं भगवान शिव का रुद्राभिषेक करते समय मधुर ध्वनि में ताली बजाकर प्रसन्न करने की परंपरा है.

शिवलिंग के सामने 3 बार ताली बजाने का नियम

शिव पुराण में वर्णन मिलता है कि, शिवलिंग के पास मनमाने ढंग से ताली नहीं बजाना चाहिए. यदि आपको ताली बजाना ही है, तो ‘तीन ताली’ बजाने का नियम और महत्व बताया गया है. ऐसी मान्यता है कि, लंकापति रावण ने भी महादेव को प्रसन्न करने के लिए 3 बार ताली बजाकर स्तुति की थी, जिससे उसे लंका का राजपाठ और अपार शक्तियां प्राप्त हो गई थी. अक्सर जब भी भगवान शिव का रुद्राभिषेक, पूजन किया जाता है. उस दौरान वेदाचार्य चारों दिशाओं में चुटकी और ताली बजाने के लिए प्रेरित करते हैं. इसके पीछे भगवान भोले को प्रसन्न करने का रहस्य छिपा होता है.

तीन ताली बजाने का रहस्य और लाभ

  • पहली ताली (उपस्थिति दर्ज कराना): पहली ताली इस बात का संकेत है कि आप भगवान शिव के दरबार में आ चुके हैं. इससे महादेव का ध्यान भक्त की ओर आकर्षित हो  जाता है.
  • दूसरी ताली (मनोकामना पूर्ति): दूसरी ताली बजाने का उद्देश्य अपनी इच्छा या मनोकामना को भोलेनाथ के समक्ष रखना है. ऐसी मान्यता है कि इससे घर की दरिद्रता दूर होती है और सुख-समृद्धि का वास होता है.
  • तीसरी ताली (शरण और सुरक्षा): तीसरी ताली इस बात का प्रतीक है कि भक्त स्वयं को पूरी तरह से महादेव के चरणों में समर्पित कर रहा है. ऐसा करने से शिव भक्त को जीवन के संकटों से मुक्ति मिलती है और भगवान शिव की कृपा सदैव बनी रहती है.

शिवलिंग के पास जोर से ताली बजाने का निषेध

एक तरफ जहां तीन बार नियमानुसार ताली बजाने के लाभ बताए गए हैं, वहीं दूसरी ओर पौराणिक कथाओं में वर्णन यह भी मिलता है कि शिवलिंग के बिल्कुल करीब जाकर जोर-जोर से ताली बजाकर शोर मचाना वर्जित है. इसके धार्मिक और व्यावहारिक कारण निम्नलिखित हैं-

महादेव की समाधि में विघ्न

भगवान शिव को तंत्र, मंत्र और ध्यान का देवता माना जाता है. वे अक्सर गहरी समाधि (ध्यान) में लीन रहते हैं. शिवलिंग के पास जाकर तेज आवाज में ताली बजाने या चिल्लाने से महादेव के ध्यान में विघ्न पड़ता है, जिसे शास्त्रों में अपराध माना गया है. ऐसा करने से भक्त पाप का भागी बनता है.

आरती के समय बजाएं ताली

शास्त्रों के अनुसार, जब मंदिर में सामूहिक आरती हो रही हो, तब ढोल-नगाड़ों और शंख की ध्वनि के साथ ताली बजाना शुभ माना गया है. लेकिन एकांत पूजा या जल चढ़ाते समय शांति बनाए रखना चाहिए.

भक्तों के लिए दी गई है चेतावनी

जो भी भक्त शिव मंदिर जाते हैं, तो वे इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भक्ति हमेशा शालीनता और मर्यादा में रहकर करना है. शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और धतूरा अर्पित करते समय पूरी तरह शांत रहें और मन ही मन ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप अवश्य करें.

यदि भक्त भगवान भोले को प्रसन्न करने के लिए ताली बजाना चाहते हैं, तो शिवलिंग से थोड़ी दूरी बनाकर, अत्यंत शालीनता के साथ केवल तीन बार ताली बजाएं. मंदिर की शांति को भंग न करें ताकि महादेव की कृपा भक्तों पर सदैव बनी रहे.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

भगवान विष्णु के योगनिद्रा में जाने के बाद भी शुभ क्यों है चातुर्मास? जानें वजह…

TAGGED:Clapping In Front Of ShivlingClapping In Shiva TempleShiv Mandir Puja VidhiShivling Par Tali BajanaShivling PujaShivling Puja Rules
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article संस्कृत के छात्र बनेंगे आयुर्वेदिक डॉक्टर, 10वीं के बाद सीधे BAMS में प्रवेश
Next Article पुरी में ‘पहंडी’ रस्म के साथ भगवान जगन्नाथ स्वामी का आगे बढ़ा रथ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?