By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: वैशाख महीने में कौन से काम हैं आपके लिए हितकर, जानें…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > वैशाख महीने में कौन से काम हैं आपके लिए हितकर, जानें…
Religion

वैशाख महीने में कौन से काम हैं आपके लिए हितकर, जानें…

DB News
Last updated: 27/09/2026 10:51 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

पंचाग के अनुसार वैशाख साल का दूसरा माह है. स्कंद पुराण में भी वैशाख की महत्ता बताई गई है. इस माह किए कामों से श्रीहरि प्रसन्न होते हैं.

Source : DB News Update

Contents
पंचाग के अनुसार वैशाख साल का दूसरा माह है. स्कंद पुराण में भी वैशाख की महत्ता बताई गई है. इस माह किए कामों से श्रीहरि प्रसन्न होते हैं.मिलती है भगवान विष्णु की कृपावैशाख माह में क्या करेंवैशाख महीने में नहीं करें ये कामकरियर में तरक्की के उपायघर की सुख-समृद्धि के उपायसंकट से बचने के उपाय

By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Vaishakh Month 2025 : वैशाख महीने की शुरुआत 13 अप्रैल 2025 से हो चुकी है, जिसकी समाप्ति 12 मई 2025 को होगी. स्कंद, पद्म, ब्रह्मवैवर्त पुराण और महाभारत आदि जैसे धर्म ग्रंथों में वैशाख महीने के महत्व के बारे में बताया गया है. वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित होता है. इसलिए इस माह किए कार्यों से श्रीहरि प्रसन्न होते हैं. लेकिन जान लीजिए कि वो कौन से काम हैं जिन्हें वैशाख महीने में करना चाहिए और कौन से कार्य हैं, जिसे इस माह नहीं करना चाहिए. पंचांग के अनुसार वैशाख साल का दूसरा महीना होता है जोकि चैत्र की समाप्ति के बाद आता है. धार्मिक दृष्टिकोण से इसे बहुत ही पवित्र महीना माना जाता है, क्योंकि इस महीने बुद्ध पूर्णिमा और अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) जैसे कई महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार मनाए जाते हैं.

साथ ही वैशाख की शुरुआत होते ही खरमास (Kharmas) भी खत्म हो जाता है और शुभ-मांगलिक कार्यों की फिर से शुरुआत हो जाती है. इसी के साथ इस माह स्नान, दान, व्रत, उपवास और जप आदि का विशेष महत्व होता है.

मिलती है भगवान विष्णु की कृपा

वैशाख माह में श्री हरि विष्णु की पूजा में उन्हें पंचामृत का भोग जरूर लगाएं. भोग में तुलसी का पत्ता डालना न भूलें. रोजाना सुबह-शाम तुलसी के पौधे के पास गाय के घी का दीपक जलाएं और जल अर्पित करें (रविवार और एकादशी को छोड़कर).

इससे साधक को भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा मिलती है. साथ ही आप गर्मी में तुलसी के पौधे की रक्षा और विशेष पुण्य के लिए उसके ऊपर एक छोटा घड़ा (गलंतिका) बांध सकते हैं, जिसमें से बूंद-बूंद पानी पौधे पर गिरता रहे. तुलसी पर बांधी गई गलंतिका शीतलता और समृद्धि के प्रतीक के रूप में देखी जाती है.

वैशाख माह में क्या करें

  • सुबह जल्दी स्नान करें. सूर्यदेव और तुलसी को जल चढ़ाएं. शाम के समय तुलसी के पास दीपक जलाएं. भगवान विष्णु और लक्ष्मीजी की पूजा करें.
  • किसी मंदिर में ध्वज (झंडे), पानी से भरा मटका आदि का दान करें. गरीब-जरूरतमंदों में जल का दान करें.
  • वैशाख महीने में जल्दी बिस्तर छोड़ देना चाहिए और सूर्यादय से पूर्व उठकर स्नान करना चाहिए.
  • तीर्थ दर्शन और नदी स्नान के लिए भी वैशाख को शुभ माना जाता है.
  • आप सामर्थ्य हैं तो किसी सार्वजनिक स्थान पर प्याऊ लगा सकते हैं या फिर किसी मटके का दान करें. इस माह प्याउ लगवाने, मटके का दान करने, जल का दान करने वाले व्यक्ति को देवता, ऋषि और पितरों का आशीर्वाद मिलता है.
  • वैशाख में तेज गर्मी होती है, इसलिए इस समय जरूरतमंद लोगों को जूते-चप्पल, पंखा और छतरी का भी दान कर सकते हैं.

वैशाख महीने में नहीं करें ये काम

  1. वैशाख मास में सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए. कोशिश करें ही सूर्योदय से पहले उठ जाएं और स्नानादि के बाद उगते सूर्य को जल चढ़ाएं.
  2. दिन में भोजन के बाज कुछ देर आराम करना चाहिए. इसके अलावा वैशाख महीने में तेल की मालिश नहीं करनी चाहिए, इसका जिक्र स्कंदपुराण में मिलता है.
  3. खानपान को लेकर वैशाख महीने में खास ख्याल रखें. इस माह गर्मी चरम (Heat Wave) पर होती है, इसलिए पानी का अधिक सेवन करें और अधिक तेल-मसालेदार चीजों के सेवन से बचें.
  4. वैशाख महीने में सुबह जल्दी उठना चाहिए और दिन में भोजन के बाद थोड़ी देर विश्राम करना चाहिए.
  5. स्कंद पुराण के अनुसार वैशाख महीने में तेल मालिश नहीं करनी चाहिए.

 

करियर में तरक्की के उपाय

अपने करियर की तरक्की सुनिश्चित करने के लिये वैशाख मास के दौरान तुलसी पत्र से श्री विष्णु के माधव स्वरूप की पूजा करें. साथ ही भगवान विष्णु के केशव और गोविंद नाम का ध्यान करें. आपको बता दूं कि कभी भी भगवान विष्णु के एक नाम का ध्यान नहीं करना चाहिए. अतः जब भी भगवान विष्णु के किसी नाम का ध्यान करें, तो उसके साथ ही श्री हरि के दो और नामों का भी ध्यान करें.

घर की सुख-समृद्धि के उपाय

अपने घर की सुख समृद्धि में बढ़ोतरी के लिये वैशाख मास के दौरान आप भगवान विष्णु को तुलसी पत्र के साथ शहद अर्पित करें और श्री विष्णु के माधव स्वरूप के साथ भगवान के अनंत और अच्युत स्वरूप का भी ध्यान करें.

संकट से बचने के उपाय

आपके जीवन में कभी कोई संकट न आये, इसके लिये वैशाख मास के दौरान भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग लगाएं और उस पंचामृत में तुलसी पत्र डालना न भूलें. इसके अलावा आपको श्री विष्णु के माधव स्वरूप के साथ भगवान के दामोदर और नारायण स्वरूप का ध्यान करना चाहिए.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

शारदीय नवरात्रि 2026 में भूमि, भवन, वाहन क्रय करने के बन रहे योग, जानें कब है ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग

रात्रि में कतई न करें घट स्थापना, जानें… कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और तारीख

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsVaishakh Month
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article ‘हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में उड़ेगा’-PM मोदी
Next Article सम्राट विक्रमादित्य जैसे महानायक इतिहास बनते नहीं, इतिहास बनाते हैं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?