By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: विवाह मुहूर्त प्रारंभ, 20 से गूंजेंगी शहनाइयां!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > विवाह मुहूर्त प्रारंभ, 20 से गूंजेंगी शहनाइयां!
Religion

विवाह मुहूर्त प्रारंभ, 20 से गूंजेंगी शहनाइयां!

DB News
Last updated: 09/09/2026 12:23 PM
DB News
Share
7 Min Read
वैवाहिक कार्यक्रम प्रारंभ
SHARE

आज 14 अप्रैल को खरमास खत्म, यानी 14 अप्रैल को सुबह 11:45 बजे, मंगलवार के दिन सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर रहा है. विवाह के मुहूर्त 19 अप्रैल से हैं.

Source : DB News Update  

Contents
आज 14 अप्रैल को खरमास खत्म, यानी 14 अप्रैल को सुबह 11:45 बजे, मंगलवार के दिन सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर रहा है. विवाह के मुहूर्त 19 अप्रैल से हैं.सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करते ही शुरू हो जाते हैं मांगलिक कार्यक्रमचातुर्मास 2026 प्रारंभ होते ही फिर लगेगा ब्रेकअप्रैल माह में विवाह के शुभ मुहूर्त17 मई से 15 जून तक अधिक मासगृह प्रवेश विवाह और शुभ काममांगलिक कार्यक्रम की शुरुआतविवाह के लिए क्या है अबूझ मुहूर्तअप्रैल से दिसंबर 2026 शादी के मुहूर्त

By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Kharmas 2026 End, Vivah Muhurat: हिंदू पंचांग के अनुसार आज 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर चुका है. इस परिवर्तन के साथ ही शादियों का दौर फिर प्रारंभ होने जा रहा है. लेकिन इसके लिए अभी 5 दिन का इंतजार करना होगा. क्योंकि पंचक होने की वजह से मांगलिक कार्य नहीं होंगे. आपको बतादें कि खरमास खत्म होते ही विवाह, देव प्रतिष्ठा, नूतन गृह निर्माण, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाते हैं. 15 मार्च से लगे खरमास आज 14 अप्रैल को खत्म हो चुके हैं. अब मांगलिक कार्यक्रम के लिए रास्ता साफ हो चुका है.

सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करते ही शुरू हो जाते हैं मांगलिक कार्यक्रम

ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार जब सूर्य मीन राशि में होते हैं तब इन दिनों किसी भी तरह के शुभ काम नहीं किए जाते हैं. इस दौरान सिर्फ जप, तप और स्नान-दान करने का विधान है. लेकिन 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के अवसर पर अबूझ मुहूर्त है, जिसमें बिना पंचांग देखे विवाह किए जा सकते हैं. इसमें पंचक का महत्व भी नहीं होता है. वहीं मई का महीना भी शादियों के लिए काफी अच्छा रहेगा. इस दौरान गुरु और शुक्र की स्थिति अनुकूल रहने से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है.

चातुर्मास 2026 प्रारंभ होते ही फिर लगेगा ब्रेक

आज 14 अप्रैल 2026 से वैवाहिक कार्यक्रम पुनः शुरू हो रहे हैं, जो चातुर्मास के प्रारंभ होने से पहले तक जारी रहेंगे. चातुर्मास देवशयनी एकादशी से प्रारंभ होकर देवउठनी एकादशी पर समाप्त होते हैं. देवउठनी एकादशी के अगले दिन तुलसी विवाह होता है. इसी के साथ ही पुन: मांगलिक शुभ कार्य प्रारंभ हो जाते हैं. देवशयनी एकादशी 25 जुलाई 2026 को और देवउठनी एकादशी 20 नवंबर 2026 को पड़ेगी. इसलिए, 25 जुलाई से 20 नवंबर 2026 के बीच एक बार फिर मांगलिक कार्यक्रमों पर ब्रेक लग जाएगा, कोई भी शुभ कार्य नहीं होंगे.

अप्रैल माह में विवाह के शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार 19 अप्रैल से 29 जून तक विवाह के लिए कुल 24 मुहूर्त हैं. अक्षय तृतीया का पर्व 19 अप्रैल को मनाया जाएगा. इस दिन अबूझ मुहूर्त होने के कारण किसी भी शुभ कार्य के लिए अलग से मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती है.

17 मई से 15 जून तक अधिक मास

यहां हम बतादें कि 17 मई से 15 जून तक अधिक मास रहेगा, जिसके चलते करीब एक माह तक विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा. इसी कारण अक्षय तृतीया से पहले और इसी दिन बड़ी संख्या में विवाह समारोह आयोजित किए जाएंगे. इन तीन माह में विवाह समारोह आयोजित किए जाएंगे.

गृह प्रवेश विवाह और शुभ काम

खरमास यानी मीन मास खत्म हो जाने के बाद से 16 संस्कार सहित अन्य शुभ मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं. शुभ मुहूर्त और शुभ दिन में अन्नप्राशन, नामकरण, चूड़ाकर्म, विद्यारंभ और अन्य शुभ काम किए जा सकते हैं. सूर्य के मेष राशि में आते ही गृह प्रवेश और विवाह के भी मुहूर्त हैं. अब देवगुरु बृहस्पति भी खुद की राशि यानी मीन में आ गए हैं. जिससे हर मांगलिक कामों में गुरु का बल और बढ़ जाएगा.

मांगलिक कार्यक्रम की शुरुआत

मेष संक्रांति सिर्फ खगोलीय घटना नहीं है. यह नए मंगल कार्यों की शुरुआत का संकेत है. जैसे ही सूर्य मेष राशि में प्रवेश करते हैं, मांगलिक कार्यों पर लगी रोक अपने आप हट जाती है और विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण संस्कार जैसे आयोजनों की शुरुआत फिर से हो जाती है. यदि आप भी लंबे समय से कोई मांगलिक कार्यक्रम करने की योजना बनाकर बैठे हैं तो अब समय आ गया है कि आप भी इन तिथियों में अपना मांगलिक कार्य संपन्न कर सकते हैं.

विवाह के लिए क्या है अबूझ मुहूर्त

हिंदू धर्म की मान्यता है कि विवाह और सगाई जैसे मांगलिक कार्यों के लिए अबूझ मुहूर्त को शुभ माना जाता है. अगर किसी के विवाह की तारीख नहीं निकल पा रही है या फिर किसी कारण से शुभ मुहूर्त वाले दिन विवाह करना संभव ना हो तो अबूझ मुहूर्त में भी विवाह किया जा सकता है. धर्मग्रंथों के अनुसार अक्षय तृतीया, बसंत पंचमी और देव प्रबोधिनी एकादशी को अबूझ मुहूर्त माना गया है.

अप्रैल से दिसंबर 2026 शादी के मुहूर्त

अप्रैल 2026 – 19, 20, 21, 25, 26, 27, 28 और 29 अप्रैल

मई 2026 – 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13, 14 मई

जून 2026 – 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29 जून

जुलाई 2026 – 1, 6, 7, 11 जुलाई

नवंबर 2026 – 21, 24, 25 और 26 नवंबर

दिसंबर 2026 –2, 3, 4, 5, 6, 11 और 12 दिसंबर

 ( कुछ पंचांग में भेद होने के कारण तिथि घट बढ़ सकती है और परिवर्तन हो सकता है. )

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsKharmas 2026 EndMP NEWSVivah MuhuratVivah Muhurat 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article परशुराम प्राकट्योत्सव की तारीख और स्थान, जानें…. अनुष्ठान और पूजा का विधान
Next Article बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव ने भी ली शपथ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?