महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर आपसी मेल मुलाकात का दौर जारी
By- डीबी न्यूज अपडेट| Edited By- सुप्रिया
नई दिल्ली: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू हो गई है. इसी बीच प्रदेश के डिप्टी सीएम और एएनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार ने बुधवार सुबह राजधानी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अजित कल रात 1 बजे दिल्ली पहुंचे। इसके बाद सुबह 8 बजे वे वापस महाराष्ट्र के लिए रवाना हुए। अपने 7 घंटे के दौरे में उन्होंने अमित शाह से मुलाकात की। अजित पावर की कोशिश है कि लोकसभा चुनाव की तरह अंतिम समय में जाकर सीटों का बंटवारा ना हो। इसलिए वह अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे। इसके बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस सुबह-सुबह दिल्ली पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
करीब 80 से 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग
जल्द होगा सीटों का बंटवारा मीटिंग के दौरान अजित पवार ने महाराष्ट्र में जल्द से जल्द सीट बंटवारों को अंतिम रूप देने कहा है। सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार महायुति गठबंधन की ओर से वादे के मुताबिक करीब 80 से 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग की है। 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनसीपी ने 54 सीटें जीती थीं। ऐसे में अजित पवार इन सीटों को बरकरार रखने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने पश्चिमी महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तरी महाराष्ट्र (खानदेश) क्षेत्र में कांग्रेस के खिलाफ 20 सीटों पर भी चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है।
सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना 100 सीटों पर चुनाव लड़ना चाह रही
अजित की रणनीति अजित पवार इस बार के चुनाव में कांग्रेस की गढ़ वाले मुंबई की 4 से 5 सीटों पर चुनाव लड़ना चाह रहे हैं। जहां अल्पसंख्यक वोट बैंक ज्यादा है। उन्हें भरोसा है कि वह कांग्रेस के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, मुबई में उनकी पार्टी की ओर से तीन निर्दलीय और 3 कांग्रेस विधायक चुनाव लड़ेंगे। इधर, सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना 100 सीटों पर चुनाव लड़ना चाह रही है। वहीं, बीजेपी राज्य में 160 से 170 सीटों का लड़ने का प्लान बना रही है। ऐसे में सबकी नजरों अब 288 विधानसभा सीटों वाले महाराष्ट्र पर है। जहां महायुति गठबंधन में तीन प्रमुख घटक दल कितने-कितने सीटों पर चुनाव लड़ते हैं।

