टैरिफ विवाद के बीच बड़ा फैसला, ट्रंप ने भारत पर रूस से तेल खरीदने के लिए 25 फीसदी एक्स्ट्रा टैरिफ का जुर्माना लगाया है.
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Trump Tariff: न्यूयॉर्क में होने इस महीने के आखिरी दिनों में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) का आयोजन होने जा रहा है. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सत्र में शामिल नहीं होंगे. उनकी जगह विदेश मंत्री एस. जयशंकर UNGA में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. पीएम मोदी का UNGA में भाग नहीं लेने का फैसला ऐसे समय में लिया है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रूस से तेल खरीदने के लिए जुर्माना लगाया है, जिसके बाद भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर तनाव है.
संयुक्त राष्ट्र की तरफ से जारी वक्ताओं की सूची में प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप दोनों का नाम शामिल था. UNGA के 80वें सत्र में उच्च-स्तरीय आम बहस 23 से 29 सितंबर तक आयोजित की जाएगी, जिसमें पारंपरिक रूप से ब्राजील सत्र की शुरुआत करेगा, उसके बाद अमेरिका. इस सत्र में पीएम मोदी के साथ-साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का नाम भी शामिल था.
भारत महासभा को संबोधित करेगा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वक्ताओं की सूची के अनुसार, भारत 27 सितंबर की सुबह महासभा को संबोधित करेगा. इस सत्र में प्रधानमंत्री की जगह विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में साल का सबसे व्यस्त कूटनीतिक सत्र माना जाने वाला यह उच्च-स्तरीय सत्र हर साल सितंबर में शुरू होता है. इस साल यह सत्र इजरायल-हमास संघर्ष के साथ-साथ यूक्रेन-रूस संघर्ष पर केंद्रित होगा, जो इसे महत्वपूर्ण बनाता है.

